{"_id":"592406764f1c1b2d2c536fa7","slug":"wwe-coo-triple-h-congratulates-mumbai-indians-and-sends-them-a-gift-after-ipl-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL जीतने के बाद WWE की ओर से मुंबई इंडियंस के लिए आएगा खास गिफ्ट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
IPL जीतने के बाद WWE की ओर से मुंबई इंडियंस के लिए आएगा खास गिफ्ट
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Tue, 23 May 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-10 का अंत मुंबई इंडियंस की जीत और राइजिंग पुणे सुपरजायंट की हार से साथ हुआ। ऐसे में मुंबई इंडियंस को पूरी दुनिया की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में WWE भी शामिल हो गई है। गौरतलब है कि WWE जोरों-शोरों से भारत में अपनी जड़े मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से WWE सुपरस्टार बिग-ई और कोफी किंग्सटन नजर आईपीएल-10 में आए थे।
IPL जीतने के बाद WWE की ओर से मुंबई इंडियंस के लिए आएगा खास गिफ्ट
ट्रिपल एचौ
- फोटो : WWE
अब टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद WWE मुख्य परिचालन अधिकारी और पूर्व चैंपियन ट्रिपल-एच ने मुंबई इंडियंस को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। इतना ही नहीं, ट्रिपल-एच ने टीम को रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनने पर बधाई भी दी है और इस ऐतिहासिक जीत पर एक शानदार तोहफा देने का वादा भी किया है।
IPL जीतने के बाद WWE की ओर से मुंबई इंडियंस के लिए आएगा खास गिफ्ट
WWE बेल्ट (चेल्सी प्लेट्स)
- फोटो : twitter
अपने इस ट्वीट में ट्रिपल एच ने कहा कि उन्होंने मुंबई के लिए कुछ भेजा है, जो उन्हें जरूर पसंद आएगा। संभव है कि यह एक WWE चैंपियनशिप बेल्ट होगी, जिसमें मुंबई इंडियंस के लोगो कि प्लेट लगी होगी। अमूमन, यह प्लेट चैंपियन के नाम पर ही होती है। चैंपियन बदलने पर विजेता के नाम की प्लेट्स लगाई जाती है।
Congratulations, @mipaltan. @WWE has something headed your way! @WWEIndia https://t.co/Isjf4gmh1T
— Triple H (@TripleH) May 22, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL जीतने के बाद WWE की ओर से मुंबई इंडियंस के लिए आएगा खास गिफ्ट
WWE बेल्ट
- फोटो : Twitter
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि ट्रिपल एच ऐसा कुछ करेंगे। इससे पहले उन्होंने एनबीए खिताब जीतने पर क्लीवलैंड केवालियर्स को भी उनके लोगों की प्लेट वाली WWE चैंपियनशिप बेल्ट गिफ्ट की थी। इसी तरह 2016-17 में चैंपियंस लीग फुटबॉल जीतने पर चेल्सी की टीम को भी इसी तरह की बेल्ट दी गई, जिसमें उनके नाम की प्लेट थी।
An unprecedented comeback and a long overdue @NBA Championship... THAT is something to celebrate. Congrats @cavs! pic.twitter.com/dPmnnR6mP3
— Triple H (@TripleH) June 20, 2016
विज्ञापन
IPL जीतने के बाद WWE की ओर से मुंबई इंडियंस के लिए आएगा खास गिफ्ट
जिंदर महल
- फोटो : WWE
WWE के लिए भारत कितना बड़ा बाजार है, इसका अंदाजा इसी बात ले लगाया जा सकता है कि कंपनी ने पहले ओलंपिक पदक विजेत सुशील कुमार को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की। मगर जब यह कवायद नाकाम रही, तो उन्होंने भारतीय मूल के रैसलर जिंदर महल को WWE चैंपियन बनने का मौका दिया। महल भारतीय मूल के पहले रेसलर हैं, जो WWE के सबसे बड़े खिताब तक पहुंचे हैं।
Congratulations to John Terry and @ChelseaFC on winning the @PremierLeague! pic.twitter.com/22G7R32emY
— Triple H (@TripleH) May 20, 2017