अमेरिका की पेशेवर कुश्ती चैंपियनशिप डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। अलग-अलग वेशभूषा और लड़ाई के तरीकों के लिए मशहूर इस खेल ने एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी दिए। कई खिलाड़ियों ने अपने अंदाज और खेल से दर्शकों का दिल जीता और प्रशंसकों के बीच भी हमेशा छाये रहे। आज के वक्त में जब वे खिलाड़ी कुश्ती रिंग से दूर हो चुके हैं तब भी प्रशंसकों में उनका खुमार सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के समय में वे 10 मशहूर खिलाड़ी कहां और क्या कर रहे हैं।
WWE के रिंग में थर-थर कांपते थे विरोधी, जानें आज कहां हैं ये 10 मशहूर योद्धा
ट्रिपल एच:
पॉल मिशेल लेवेस्क, जिन्हें उनके रिंग नाम ट्रिपल एच से अधिक जाना जाता है। वे अब एक सेवानिवृत्त पेशेवर पहलवान हैं और डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के लिए ग्लोबल टैलेंट स्ट्रेटेजी एंड डेवलपमेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम करते हुए एक बिजनेस एक्जीक्यूटिव भी हैं। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के सीईओ विन्स मैकमोहन की बेटी स्टेफनी मैकमोहन से शादी की है।
बुकर टी:
रॉबर्ट बुकर टीयो हफमैन जो रिंग में बुकर टी के नाम से मशहूर थे, आज एक सफल कुश्ती करियर खत्म करने के बाद एक कमेंटेटर और प्रचारक बन गए है। उन्हें 2013 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और फिर 2019 में भी हार्लेम हीट में जोड़े गए।
शॉन माइकल्स:
माइकल शॉन हिकेनबॉटम को उनके रिंग नाम शॉन माइकल्स से अधिक पहचाना जाता था। वे अपने समय के महानतम पहलवानों में से एक माने जाते थे। उन्हें नवंबर 2020 में सर्वाइवर सीरीज के दौरान द अंडरटेकर के विदाई समारोह में आखिरी बार देखा गया था।
एज:
पहलवान एडम जोसेफ कोपलैंड को एज के नाम से अधिक जाना जाता है। एक सफल कुश्ती करियर छोड़ने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह हाईलैंडर: एंडगेम और टीवी शो जैसे द फ्लैश, हेवन और वाइकिंग्स में दिखाई दिए। हालांकि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में भी लौटे, लेकिन हाल ही में घायल हुए थे।
कमेंट
कमेंट X