सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pakistan hockey players complain about pending dues, daily allowance ahead of WC know details

विश्वकप से पहले कंगाली में पाकिस्तान हॉकी टीम: खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा पैसा, 1000 रुपये भत्ते पर मचा बवाल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 22 May 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्व कप से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम आर्थिक संकट में फंस गई है। खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान न मिलने और ट्रेनिंग भत्ता 3000 से घटाकर 1000 रुपये किए जाने पर पीएचएफ के खिलाफ नाराजगी जताई है।

Pakistan hockey players complain about pending dues, daily allowance ahead of WC know details
पाकिस्तान हॉकी - फोटो : PHF
विज्ञापन

विस्तार

एक तरफ पाकिस्तान हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप और प्रो लीग की तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों की आर्थिक बदहाली ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) की पोल खोलकर रख दी है। हालात इतने खराब हैं कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी अपने ही बोर्ड से बकाया रकम और दैनिक भत्ते की गुहार लगा रहे हैं।
Trending Videos

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने विदेशी दौरों के लिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को 110 अमेरिकी डॉलर प्रतिदिन देने का एलान तो कर दिया, लेकिन खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें अब तक पुराने बकाये तक नहीं मिले हैं। ऊपर से ट्रेनिंग कैंप का दैनिक भत्ता 3000 पाकिस्तानी रुपये से घटाकर सिर्फ 1000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'राष्ट्रीय खिलाड़ियों का अपमान'
पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 1000 रुपये रोजाना में एक खिलाड़ी क्या तैयारी करेगा। खिलाड़ियों के मुताबिक यह रकम राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सीधा अपमान है। एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, पीएचएफ पहले भी बड़े-बड़े वादे करता रहा है, लेकिन भुगतान कभी समय पर नहीं हुआ। अब 110 डॉलर देने की बात कही जा रही है, लेकिन भरोसा तभी होगा जब पैसा हाथ में आएगा।' दूसरे खिलाड़ी ने कहा कि ट्रेनिंग कैंप के दौरान सिर्फ 1000 रुपये प्रतिदिन देना बेहद शर्मनाक है और इससे खिलाड़ियों का मनोबल टूट रहा है।
विज्ञापन

कप्तान तक का एलान नहीं
पाकिस्तान ने अगले महीने बेल्जियम और इंग्लैंड में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों के लिए 20 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि टीम का कप्तान तक घोषित नहीं किया गया। इससे खिलाड़ियों में और नाराजगी बढ़ गई है। शकील अम्मद बट पिछले साल से टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन इस बार पीएचएफ की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रो लीग में भारत से भी भिड़ेगा पाकिस्तान
एफआईएच प्रो लीग का तीसरा चरण 13 जून से 27 जून तक खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान की टीम बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इसके बाद टीम एफआईएच विश्व कप में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed