फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi Meets India's Asian Games 2026 Contingent, Hockey Team Gifts Him a Jersey and Stick

एशियन गेम्स: 21 स्वर्ण समेत 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, एथलीट्स ने क्या-क्या उपहार दिए?

Thu, 15 Oct 2026 05:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। भारतीय हॉकी टीम ने उन्हें जर्सी और हॉकी स्टिक भेंट की। भारत ने प्रतियोगिता में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
PM Modi Meets India's Asian Games 2026 Contingent, Hockey Team Gifts Him a Jersey and Stick
पदकवीरों से मिले पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम ने पीएम मोदी को 'हॉकी स्टिक' और 'जर्सी' भेंट की। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पीटी उषा भी उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पीएम मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम से भी मुलाकात की। इस कार्यक्रम में पीएम ने भारतीय रेसलर्स, तीरंदाजों समेत अन्य पदक विजेताओं और उनके सहयोगी स्टाफ को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने एशियन गेम्स 2026 में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। मेडल टैली में चीन 341 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि जापान ने 260 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे पायदान पर रहा।
 

एक ओर भारतीय पुरुष और हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए, तो दूसरी तरफ पुरुष और महिला हॉकी टीम ने भी गोल्ड मेडल जीते। भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने भी देश के लिए पहला स्थान हासिल किया। भारत ने सॉफ्ट टेनिस और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) जैसे नए खेलों में पहली बार पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। निशानेबाजी में महिला ट्रैप स्पर्धा का पहला गोल्ड मेडल भी भारत के खाते में आया, जो एक बड़ी उपलब्धि रही।

वहीं, वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 साल बाद एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता। ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत ने 64 साल का इंतजार खत्म किया, जब एक भारतीय पहलवान ने रजत पदक जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया। इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि भारत अब सिर्फ पारंपरिक खेलों में ही नहीं, बल्कि नए खेलों में भी लगातार आगे बढ़ रहा है और एशियाई स्तर पर अपनी मजबूत छाप छोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed