पर्थ में WWE रिंग में क्रिकेट फीवर: रोमन रेन्स बने 'विराट कोहली'! बैट से ब्रोन्सन रीड की जमकर की धुनाई, VIDEO
रोमन ने विराट कोहली की तरह बल्ला घुमाते हुए ब्रोन्सन रीड पर वार किया और स्ट्रेट ड्राइव अंदाज में हमला किया। इसके बाद किसी शतकवीर की तरह रोमन ने बल्ले को ऊंचा उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस हाई-वोल्टेज मैच में जैसे ही रोमन रेन्स एरीना में उतरे, दर्शकों ने उनके नाम के नारे लगाए। यह एक ऑस्ट्रेलियन स्टाइल स्ट्रीट फाइट थी और इसमें अलग अलग हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता था। लड़ाई के बीच में उन्होंने रिंग के पास रखे एक बॉक्स को खोला और उसमें से क्रिकेट बैट निकाल लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने उसी बॉक्स से दो रग्बी बॉल भी निकाले और एक बॉल को पॉल हेमन पर और दूसरे को ब्रोन्सन पर फेंक दिया।
फिर उन्होंने ब्रोन्सन रीड पर बल्ले के निचले हिस्से हमला किया। फिर उन्हें रिंग में ले गए। इसके बाद रोमन ने विराट कोहली की तरह बल्ला घुमाते हुए ब्रोन्सन रीड पर वार किया और स्ट्रेट ड्राइव अंदाज में हमला किया। इसके बाद किसी शतकवीर की तरह रोमन ने बल्ले को ऊंचा उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
ROMAN REIGNS IS HITTING BRONSON REED WITH A CRICKET BAT I'M DYING 😂#WWECrownJewel pic.twitter.com/noQRCZtTVv
— Wrestling Pics & Clips (@WrestleClips) October 11, 2025
यह शायद WWE इतिहास में पहली बार था जब किसी रेसलर ने अपने प्रतिद्वंदी को हराने के लिए क्रिकेट बैट का इस्तेमाल किया। रोमन का यह स्टाइलिश क्रिकेट मूव सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बैट से शॉट खेलने की एक्टिंग करते हुए स्ट्रेट ड्राइव की नकल करते हैं और फिर विरोधी पर वार करते हैं।
यह वीडियो कुछ ही घंटों में दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के बीच ट्रेंड करने लगा। भारतीय यूजर्स ने मज़ाक में लिखा- रोमन रेन्स बन गए विराट कोहली! कई लोगों ने कहा कि शायद पर्थ में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे से पहले ही क्रिकेट का रंग WWE में चढ़ गया।
BATTER UP! 😮💨 pic.twitter.com/qytfaTMilR
— WWE (@WWE) October 11, 2025
👑 Roman Reigns with a cricket twist! 🏏
— Rana Ahmed (@RanaAhmad056) October 11, 2025
The Tribal Chief uses a cricket bat to destroy his opponent at the Crown Jewel event in Perth! 🇦🇺🔥
Cricket meets WWE — and Reigns still remains The Head of the Table! 💪😤#RomanReigns #CrownJewel #WWE #Cricket #Perth… pic.twitter.com/jxmuZ5aNtZ
Roman Reigns hits a lofted cricket shot with a cricket bat.
— Rohit Pant (@wrestle_chatter) October 11, 2025
Life feels complete 😭🤣#WWECrownJewel pic.twitter.com/6HFXzxTzv8
गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 अक्तूबर से पर्थ में शुरू होगी। विराट कोहली, जो हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर थे, इस मैच से वापसी करेंगे। कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब वनडे पर फोकस कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह सोमवार तक भारत लौटकर टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे।
इस सीरीज में तीन वनडे (19, 23 और 25 अक्तूबर) खेले जाएंगे, जिसके बाद भारत पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा। लेकिन उससे पहले, पर्थ की धरती पर क्रिकेट बैट के साथ रोमन रेन्स का WWE अवतार फैंस के लिए यादगार बन गया है। कोहली के साथ रोहित शर्मा भी सीरीज में वापसी करेंगे। कोहली की तरह रोहित भी टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। रोहित को वनडे की कप्तानी से हटाया गया है और वह बतौर बल्लेबाज उतरेंगे।