सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Sourav Kothari raises the issue of including Snooker sports in the 2030 Commonwealth Games

Commonwealth Games: 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में क्यू खेलों को शामिल करने की मांग, सौरव कोठारी ने उठाया मुद्दा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 30 Apr 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कई बार के विश्व चैंपियन सौरव कोठारी ने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले क्यू खेलों (स्नूकर और बिलियर्ड्स) को शामिल करने जोरदार वकालत की।

Sourav Kothari raises the issue of including Snooker sports in the 2030 Commonwealth Games
सौरव कोठारी - फोटो : World Billiards
विज्ञापन

विस्तार

आयरलैंड के कारलो में आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले सौरव कोठारी ने 2030 में अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी चरण में क्यू खेलों (स्नूकर और बिलियर्ड्स) को शामिल करने जोरदार वकालत की।
Trending Videos


कई बार के विश्व चैंपियन कोठारी ने कहा, बिलियर्ड्स और स्नूकर में कई पदक जीतने का शानदार मौका है। हमने एशियाई खेलों में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। अगर हमें राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाता है तो भारत की पदक तालिका के लिए यह बहुत अच्छा होगा। हमें साई, मंत्रालय और मीडिया से सहयोग की जरूरत है। विश्व और एशियाई चैंपियनों के इतने समृद्ध इतिहास वाले इस खेल का बहु-महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पाने का पूरा हक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोठारी अपने पिता के निधन से अभी तक उबर नहीं सके हैं और उनका कहना है कि वह अब भी अंदरूनी द्वंद्व से जूझ रहे हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि एक अजीब खालीपन ने उन्हें लगातार दो विश्व खिताब जीतने के सफर में दबाव से निपटने में भी मदद की। कोठारी ने मंगलवार को भारतीय दिग्गज पंकज आडवाणी को 1133-477 से हराकर वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed