सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Lakshya Sen suffers crushing defeat against Li Shi Feng; India trails China 0-1 in the Thomas Cup final

Thomas Cup Final: लक्ष्य सेन को मिली ली शि फेंग से करारी शिकस्त, भारत थॉमस कप फाइनल में चीन से 0-1 से पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

लक्ष्य सेन दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली शि फेंग से तीन गेम तक चले मुकाबले में हार गए। भारत बुधवार को थॉमस कप फाइनल्स के ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में चीन से 0-1 से पीछे हो गया।

Lakshya Sen suffers crushing defeat against Li Shi Feng; India trails China 0-1 in the Thomas Cup final
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

लक्ष्य सेन दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली शि फेंग से कड़ा संघर्ष करने के बावजूद तीन गेम तक चले मुकाबले में हार गए जिससे भारत बुधवार को थॉमस कप फाइनल्स के ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में चीन से 0-1 से पीछे है। लक्ष्य ने पिछले महीने 'ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप' में ली को हराया था। वह बुधवार को निर्णायक गेम में उसी फॉर्म को दोहरा नहीं पाए और 19-21, 21-8, 12-21 से पराजित हो गए।
Trending Videos


अब भारत दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के जरिए मुकाबले को बराबर करने की कोशिश करेगा। इनका सामना दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा। बाकी मैचों में आयुष शेट्टी का सामना वेंग होंग यांग से होगा जबकि हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन की युगल जोड़ी ही जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य 3-6 से पीछे चल रहे थे, उन्होंने क्रॉस कोर्ट स्लाइस और तेज स्मैश के बाद ली के शॉट के बाहर जाने से वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार स्मैश लगे जिसके बाद ली ने 10-8 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक बढ़त बनाए रखी। ब्रेक के बाद लक्ष्य ने 14-13 से आगे निकल गए। लेकिन मुकाबला बेहद कड़ा हो गया और दोनों खिलाड़ी 19-19 पर बराबरी पर आ गए। इसके बाद ली ने लगातार दो निर्णायक अंक हासिल करते हुए पहला गेम जीत लिया।

दूसरा गेम पूरी तरह से एकतरफा रहा। ली की तरफ से हुई कई गलतियों का फायदा उठाते हुए लक्ष्य तेजी से 5-0 और फिर 11-2 से आगे निकल गए। भारतीय खिलाड़ी ने लगातार दबाव बनाए रखा और मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम तक खींच ले गए। तीसरे गेम में लक्ष्य 1-4 से पिछड़ रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर कर लिया। हालांकि ब्रेक के समय तक ली ने लक्ष्य की गलतियों से बढ़त बना ली थी। लक्ष्य ने 10-12 के स्कोर पर एक सटीक क्रॉस कोर्ट रिटर्न के साथ एक लंबी रैली जीतकर ली के लिए चुनौती पेश की। लेकिन उनके स्मैश में बार-बार हुई गलतियों ने ली को फिर से मैच पर नियंत्रण बनाने का मौका दे दिया। चीन के खिलाड़ी ने अपनी बढ़त को 17-12 तक बढ़ा दिया और जल्द ही आठ मैच प्वाइंट हासिल कर लिए। उन्होंने एक शानदार क्रॉस कोर्ट स्मैश लगाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed