फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Aryna Sabalenka, Andreeva, Coco Gauff advance to the fourth round of the Cincinnati Open match results

Cincinnati Masters: सबालेंका-एंड्रीवा और गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई, नाकाशिमा भी आगे बढ़े

Wed, 19 Aug 2026 01:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिनसिनाटी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 19 Aug 2026 01:00 PM IST
सार

अरिना सबालेंका ने सिनसिनाटी ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चौथे दौर में जगह बना ली है। सबालेंका ने वांग शिन्यु को 6-1, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
Aryna Sabalenka, Andreeva, Coco Gauff advance to the fourth round of the Cincinnati Open match results
कोको गॉफ - फोटो : ANI

विस्तार

अरिना सबालेंका ने सिनसिनाटी ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है। सबालेंका ने 54 मिनट तक चले मुकाबले में वांग शिन्यु को 6-1, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ही सबालेंका अब अपने करियर में 45 डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट्स में राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं। उनकी इस जीत ने सिनसिनाटी में जीत के मामले में उन्हें सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे आगे कर दिया है।  
विज्ञापन

सबालेंका की डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट में 50वीं जीत
सबालेंका के नाम अब डब्ल्यूटीए 1000 इवेंट्स में 50 करियर जीत है। सबालेंका 2009 में इस फॉर्मेट के शुरू होने के बाद से ऐसा करने वाली सेरेना विलियम्स (104) और इगा स्वियातेक (58) के बाद तीसरी खिलाड़ी हैं। इस बीच, पांचवीं वरीयता प्राप्त मीरा एंड्रीवा नंबर 32 वरीय जेनिस त्जेन को हराकर चौथे राउंड में पहुंच गईं। एंड्रीवा ने 1 घंटे 42 मिनट तक चले इस मैच में 6-1, 7-6(5) से जीत दर्ज की। अब उनका सामना इस साल चौथी बार नंबर 10 सीड मार्टा कोस्त्युक से होगा। कोस्त्युक उनके हेड-टू-हेड में 2-1 से आगे हैं, हालांकि पिछली मुलाकात में एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में कोस्त्युक को हराया था।  

2023 की चैंपियन कोको गॉफ ने भी हमवतन एन ली पर 6-1, 7-6 (3) से जीत हासिल करके 2026 सिनसिनाटी ओपन के चौथे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। गॉफ अब अपने करियर के 36वें डब्ल्यूटीए 1000 चौथे राउंड में हैं, जिसमें इस सीजन के छह शामिल हैं। सिनसिनाटी एकल में हिस्सा लेने वाले सक्रिय खिलाड़ियों में सिर्फ एरिना सबालेंका (44), कैरोलिन प्लिसकोवा (44), एलिना स्वितोलिना (43), इगा स्वियातेक (38) और जेसिका पेगुला (38) के नाम उनसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के नतीजे
पुरुष वर्ग में ब्रैंडन नाकाशिमा ने डेनियल मेदवेदेव को 6-7(3), 7-6(4), 6-1 से हराकर सिनसिनाटी ओपन के चौथे राउंड में जगह बना ली है। नाकाशिमा ने 2 घंटे 51 मिनट तक चले मैच में जीत हासिल की। नाकाशिमा का अगले दौर में नूनो बोर्गेस से सामना होगा। बोर्गेस ने 13वें वरीय आंद्रे रुबलेव के खिलाफ पांच मैचों की एटीपी हेड-टू-हेड हार का सिलसिला खत्म करते हुए 6-3, 6-4 से जीत हासिल करते हुए छठी बार मास्टर्स 1000 के चौथे राउंड में पहुंचे हैं।

एक अन्य मुकाबले में, फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे ने जुआन मैनुअल सेरुंडोलो को 7-5, 6-1 से हराकर एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के चौथे राउंड में जगह बनाई। वह अब पिछले छह वर्षों में सिनसिनाटी में कम से कम पांच बार चौथे राउंड में पहुंच चुके हैं। उनका अगला मुकाबला 2024 के फाइनलिस्ट फ्रांसेस टियाफो से होगा, जिन्होंने अपने साथी अमेरिकी और अच्छे दोस्त लर्नर टिएन को दो घंटे, नौ मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed