{"_id":"6a096848c785de5d3905bb4e","slug":"italian-open-elina-svitolina-wins-italian-open-title-defeats-coco-gauff-in-final-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Italian Open: एलिना स्वितोलिना ने जीता इटैलियन ओपन का खिताब, फाइनल में कोको गॉफ को हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Italian Open: एलिना स्वितोलिना ने जीता इटैलियन ओपन का खिताब, फाइनल में कोको गॉफ को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 May 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार
पुरुषों के ड्रॉ में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने शनिवार को सातवें सीड दानिल मेदवेदेव के खिलाफ बारिश की वजह से रुका हुआ अपना सेमीफाइनल मैच पूरा किया। उन्होंने 6-2, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया, जहां उनका सामना 23वें सीड वाले कैस्पर रूड से होगा।
स्वितोलिना
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सातवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विमेंस सिंगल्स फाइनल मुकाबले में कोको गॉफ को दो घंटे तक चले मैच में 6-4, 6-7 (3), 6-2 से हराकर इटैलियन ओपन के खिताब को अपने नाम किया।
दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना और सेमीफाइनल में इगा स्वियाटेक को हराकर फाइनल में पहुंचीं स्वितोलिना पिछले साल की रनर-अप गॉफ के खिलाफ शुरुआत में दबाव में दिखाई दीं और पहले सेट में 2-4 से पीछे चल रही थीं। मैच का टर्निंग पॉइंट आठवें गेम में आया, जब गॉफ ने 40-0 की लीड बनाने के बाद दो बार डबल-फॉल्ट किया, जिससे स्वितोलिना को ब्रेक बैक करने का मौका मिला। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी खिलाड़ी स्वितोलिना ने फिर नौवें गेम में तीन ब्रेक पॉइंट बचाकर सर्व बनाई रखी और सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया।
दूसरा सेट में स्वितोलिना और गॉफ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गॉफ ने 11वें गेम में अहम ब्रेक लिया, लेकिन जब वह सेट जीतने के लिए सर्व कर रही थीं, तब स्वितोलिना ने तुरंत वापसी करते हुए ब्रेक हासिल कर लिया और मुकाबला टाईब्रेक तक पहुंच गया। टाईब्रेक में गॉफ ने शानदार खेल दिखाया और सेट को 7-3 से अपने नाम करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया।
स्वितोलिना ने पांचवें और सातवें गेम में ब्रेक करके निर्णायक सेट में कंट्रोल वापस पा लिया। चैंपियनशिप के लिए सर्व करते हुए, उन्होंने बैकहैंड वॉली लगाकर अपनी जीत पक्की करने से पहले तीन ब्रेक पॉइंट बचाए। यह जीत रोम में उनका तीसरा सिंगल्स टाइटल और उनके करियर का 20वां डब्ल्यूटीए सिंगल्स टाइटल है।
मैच के बाद स्वितोलिना ने कहा, 'निश्चित रूप से यह एक बहुत मुश्किल लड़ाई थी।" उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी घबराहट को संभाला उससे मैं काफी खुश हूं।' पुरुषों के ड्रॉ में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने शनिवार को सातवें सीड दानिल मेदवेदेव के खिलाफ बारिश की वजह से रुका हुआ अपना सेमीफाइनल मैच पूरा किया। उन्होंने 6-2, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया, जहां उनका सामना 23वें सीड वाले कैस्पर रूड से होगा।