सब्सक्राइब करें

Tokyo Olympics: पदक से चूकीं अदिति, अब निगाहें नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Sat, 07 Aug 2021 12:38 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

गोल्फ में भारत को झटका लगा है। गोल्फर अदिति अशोक चौथेे नंबर पर रहीं। इस हार के बाद वह पदक जीतने से चूक गईं। इसके बाद अब भारत को भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और पहलवान बजरंग पुनिया से पदक की उम्मीदें हैं। 

Tokyo olympics Live and updates: All eyes on Neeraj Chopra, Aditi Ashok and Bajrang Punia
नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया और अदिति अशोक - फोटो : social media
loader
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:22 AM, 07-Aug-2021

पदक जीतने से चूकीं अदिति

भारत को गोल्फ में झटका लगा है। गोल्फर अदिति अशोक पदक जीतेने से चूक गईं वह चौथे स्थान पर रहीं। 
09:05 AM, 07-Aug-2021

आकाशीय बिजली की वजह से गोल्फ का मुकाबला रुका

आकाशीय बिजली के चलते गोल्फ का मुकाबला कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। भारत की गोल्फर अदिति अशोक लगातार मेडल की रेस में बनी हुई हैं। फिलहाल वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। 
08:04 AM, 07-Aug-2021

अदिति की वापसी

भारत की गोल्फर अदिति अशोक ने वापसी कर ली है। मौजूदा समय में वह दूसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्हें अपनी प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। एक समय वह मेडल की रेस से बाहर हो गई थीं। 
07:48 AM, 07-Aug-2021

मे़डल की रेस बाहर अदिति, वापसी की उम्मीद

भारतीय गोल्फर अदिति अशोेक फिलहाल  मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रह हैं कि वह वापसी करेंगी। 
07:06 AM, 07-Aug-2021

तीसरे नंबर पर फिसलीं अदिति

अदिति अशोक ने नवां होल पूरा किया और अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।  
 

06:59 AM, 07-Aug-2021

अदिति का स्कोर 15 पर पहुंचा

अदिति अशोक ने एक और बर्डी हासिल करते हुए स्कोर 15 तक पहुंचाया, न्यूजीलैंड की लीडिया को से मिल रही कड़ी टक्कर। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
06:38 AM, 07-Aug-2021

दूसरे नंबर पर अदिति

अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन रहा जारी, अभी भी दूसरे नंबर पर हैं कायम। 
 


 

 

06:36 AM, 07-Aug-2021

अदिति को चौथे राउंड में एक और बर्डी मिली

अदिति अशोक को चौथे राउंड में एक और बर्डी मिली और उनका स्कोर न्यूजीलैंड की को लीडिया के बराबर (14) हो गया है।  

 

06:18 AM, 07-Aug-2021

मिल सकता है रजत

अदिति ने पांच बर्डी लगाए और दो बोगी किए। उन्होंने नौवें और 11वें होल पर बोगी करने के बाद 15वें और 17वें होल पर बर्डी लगाए। इससे पहले उन्होंने चौथे, छठे और सातवें होल पर भी बर्डी लगाई थी। भारत की दीक्षा डागर एक ओवर 72 के स्कोर के साथ निचले हाफ में हैं। अदिति का यह दूसरा ओलंपिक है। रियो (2016) में वह 41वें स्थान पर रहीं थी। मौसम विभाग ने टोक्यो में शनिवार को भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। इसी वजह से गोल्फ का मुकाबला प्रभावित होना तय माना जा रहा है। मुकाबले के लिए हालांकि रविवार रिजर्व डे के तौर पर मौजूद है। अगर चौथे दौर (72 होल) का खेल पूरा नहीं हुआ तो तीसरे दौर (54 होल) के नतीजे पर विजेता का चयन होगा। ऐसे में अदिति को रजत मिल सकता है। 
05:57 AM, 07-Aug-2021

तीन दौर के बाद अदिति अब अकेली दूसरे स्थान पर कायम 

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ओलंपिक की गोल्फ स्पर्धा में भारत के पहले पदक की दावेदार बनी हुई हैं। उन्होंने तीसरे दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है। अदिति तीन दौर के बाद 12 अंडर 201 के स्कोर के साथ अकेली दूसरे स्थान पर हैं। अदिति मां महेश्वरी उनके कैडी की भूमिका निभा रही हैं। अमेरिका की नैली कोर्डा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे है जिन्होंने इस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। न्यूजीलैंड की लीडिया को, ऑस्ट्रेलिया की हन्ना ग्रीन, डेनमार्क की क्रिस्टीन पेडरसन और जापान की मोने इनामी 10 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed