Tokyo Olympics: पदक से चूकीं अदिति, अब निगाहें नीरज चोपड़ा और बजरंग पुनिया पर
गोल्फ में भारत को झटका लगा है। गोल्फर अदिति अशोक चौथेे नंबर पर रहीं। इस हार के बाद वह पदक जीतने से चूक गईं। इसके बाद अब भारत को भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और पहलवान बजरंग पुनिया से पदक की उम्मीदें हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पदक जीतने से चूकीं अदिति
भारत को गोल्फ में झटका लगा है। गोल्फर अदिति अशोक पदक जीतेने से चूक गईं वह चौथे स्थान पर रहीं।आकाशीय बिजली की वजह से गोल्फ का मुकाबला रुका
आकाशीय बिजली के चलते गोल्फ का मुकाबला कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। भारत की गोल्फर अदिति अशोक लगातार मेडल की रेस में बनी हुई हैं। फिलहाल वह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं।अदिति की वापसी
मे़डल की रेस बाहर अदिति, वापसी की उम्मीद
भारतीय गोल्फर अदिति अशोेक फिलहाल मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रह हैं कि वह वापसी करेंगी।तीसरे नंबर पर फिसलीं अदिति
अदिति अशोक ने नवां होल पूरा किया और अब वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
अदिति का स्कोर 15 पर पहुंचा
अदिति अशोक ने एक और बर्डी हासिल करते हुए स्कोर 15 तक पहुंचाया, न्यूजीलैंड की लीडिया को से मिल रही कड़ी टक्कर।
दूसरे नंबर पर अदिति
अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन रहा जारी, अभी भी दूसरे नंबर पर हैं कायम।
The 🥇 pressure is real.
— Olympic Golf (@OlympicGolf) August 7, 2021
It's a three-way tie for the lead after Nelly Korda double bogeys No. 7.
🇺🇸 -14 Nelly Korda
🇳🇿 -14 Lydia Ko
🇮🇳 -14 Aditi Ashok#Olympics #Golf pic.twitter.com/FuP7wId3Ks
अदिति को चौथे राउंड में एक और बर्डी मिली
अदिति अशोक को चौथे राउंड में एक और बर्डी मिली और उनका स्कोर न्यूजीलैंड की को लीडिया के बराबर (14) हो गया है।

कमेंट
कमेंट X