{"_id":"572de48d4f1c1bfa765ccf89","slug":"air-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा बिजली निगम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 07 May 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
साइबर सिटी में बढ़ते प्रदूषण से लोग काफी परेशान हैं। मगर जब से गर्मी शुरू हुई है तब से गुड़गांव में अघोषित पावर कट ने इस समस्या को और भी बढ़ा दिया है। वजह है कि कई घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों को जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ गई है।
Trending Videos
शहर का शायद ही कोई इलाका हो जहां पर बिजली संकट नहीं हो। यहां रोजाना छह से आठ घंटे बिजली गुल हो रही है। दिन में सबसे अधिक समस्या है। मानेसर, खांडसा और उद्योग विहार जैसे औद्योगिक क्षेत्र में दिनों दिन बिजली संकट बढ़ता जा रहा है। उत्पादन के लिए इंडस्ट्री को जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कारण प्रदूषण के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। उद्योग विहार के सभी फेजों में लाइन से सैकड़ों जनरेटर को चलते देखा जा सकता है। बिजली के अभाव में उनके पास जनरेटर चलाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
एसोचैम भी अपनी रिपोर्ट में गुड़गांव की इंडस्ट्री में बिजली संकट का मुद्दा उठा चुका है। औद्योगिक क्षेत्र के अलावा मॉल्स, होटल, रेस्टोरेंट, अपार्टमेंट और सोसायटी में भी जनरेटर रोजाना कई घंटे चलाया जा रहा है।