{"_id":"5b90dab6867a557ed33fb876","slug":"apple-new-iphone-to-be-called-iphone-xs-max-with-6-5-inch-model","type":"story","status":"publish","title_hn":"iPhone Xs Max होगा नए आईफोन का नाम, लांचिंग से पहले फीचर्स लीक","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
iPhone Xs Max होगा नए आईफोन का नाम, लांचिंग से पहले फीचर्स लीक
टेक डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
iPhone Xs Max
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एप्पल 12 सितंबर को पूरी तैयारी के साथ नए आईफोन लांच करने वाला है और इसी बीच एक के बाद एक लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल इस बार 6.5 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले वाला एक आईफोन लांच करेगा जिसे xएस मैक्स कहा जाएगा। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एप्पल इस बार आईफोन की डिस्प्ले को लेकर कुछ खास करने वाला है।
विज्ञापन
9to5Mac की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि सबसे बड़ी 6.5 इंच की डिस्प्ले वाला आईफोन को iPhone Xs Max के नाम से लांच किया जाएगा। इससे पहले भी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि एप्पल इस साल 5.8 इंच की डिस्प्ले के साथ एक आईफोन लांच होगा जिसे iPhone Xs कहा जाएगा और एक फोन एलसीडी डिस्प्ले के iPhone 9 के नाम से लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक लीक रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल 12 सितंबर को होने वाली इवेंट में तीन नए आईफोन पेश करेगा जिसमें आईफोन X का अपग्रेडेड वर्जन 5.8 इंच की डिस्प्ले के साथ, आईफोन X प्लस 6.5 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ और तीसरा वर्जन 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
इन तीनों मॉडल में आईफोन x की तरह नॉच वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इन तीनों मॉडल्स में फेस आईडी भी मिलेगी। साथ ही ये नए आईफोन कुछ बाजार में डुअल सिम के साथ लांच हो सकते हैं। जहां तक कीमत का सवाल है तो मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि LCD डिस्प्ले वाले वेरियंट की कीमत 799 यूरो यानि करीब 66,700 रुपये, iPhone Xs की कीमत 909 यूरो यानि करीब 75,900 रुपये और iPhone Xs Plus की कीमत 1,149 यूरो यानि करीब 96,000 रुपये होगी।