Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Budget Gaming Laptops Five Smart Picks for Indian Gamers

बजट गेमिंग लैपटॉप: ये पांच मॉडल देते हैं शानदार एक्सपीरियंस, जानें आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा है बेस्ट?

Thu, 12 Nov 2026 04:55 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 04:55 PM IST
सार

  • गेमिंग का शौक है लेकिन हर बार बजट की वजह से लैपटॉप नहीं खरीद पा रहे हैं।
  • सिर्फ 55,000 रुपये से शुरू होकर 1.15 लाख तक के इन 5 खास गेमिंग लैपटॉप्स बन सकते हैं आपकी पसंद।
  • स्मूद परफॉर्मेंस और नए जमाने के ग्राफिक्स कार्ड के साथ आपके लिए कौन सा बेहतर है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Budget Gaming Laptops Five Smart Picks for Indian Gamers
प्रतीकात्म इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आजकल गेमिंग का शौक किसे नहीं है, लेकिन जब बात नया लैपटॉप खरीदने की आती है तो अक्सर बजट आड़े आ जाता है। भारत के बाजारों में इस साल गेमिंग लैपटॉप्स की रेंज काफी बड़ी हो चुकी है, हालांकि रैम और एसएसडी के दाम बढ़ने से सही मॉडल चुनना थोड़ा मुश्किल जरूर हो गया है। टेक बाजार की मौजूदा रिपोर्ट्स और कई लोकप्रिय सूचियों को खंगालने पर ऐसे पांच शानदार लैपटॉप सामने आए हैं, जो कम कीमत से लेकर थोड़े प्रीमियम बजट तक में बेहतरीन परफॉर्मेंस का दावा करते हैं। आइए बिना किसी झंझट के एक-एक करके इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

पहली बार खरीद रहे हैं तो ASUS TUF Gaming A15 है बेहतर

अगर आप गेमिंग की दुनिया में बिल्कुल नए हैं और अपने हाथ आजमाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो यह लैपटॉप आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। करीब 55,000 रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस मॉडल को एंट्री-लेवल गेमिंग के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि इस दाम पर आपको बहुत ज्यादा भारी-भरकम और हाई-एंड गेम्स की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इसमें सामान्य ग्राफिक्स कार्ड मिलते हैं। अगर आप सेटिंग्स को थोड़ा कम रखकर खेलना पसंद करते हैं, तो यह मशीन बिना किसी रुकावट के आपका साथ निभाएगी और आपके पैसों की पूरी बचत भी करेगी।

विज्ञापन

60 हजार के बजट में दमदार है Acer Nitro V

यदि आपका पक्का बजट साठ हजार रुपये के आसपास है और आप बिना किसी समझौते के स्मूद गेमिंग चाहते हैं, तो यह लैपटॉप आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगभग 58000 रुपये की कीमत में मिलने वाले इस मॉडल में बढ़िया ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है जो फुल एचडी यानी 1080p रेजोल्यूशन पर गेमिंग को बेहद मक्खन जैसा बना देता है। टेक जानकारों का मानना है कि इस बजट में परफॉर्मेंस के मामले में यह लैपटॉप बाकियों से थोड़ा आगे निकल जाता है। फिर भी अपनी मेहनत की कमाई खर्च करने से पहले बाजार के दूसरे रिव्यू और कीमतों की तुलना कर लेना हमेशा समझदारी का काम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जरूरत के लिए तैयार है MSI Thin A15

बजट और मिड-रेंज के बीच संतुलन बनाने वाले इस लैपटॉप ने भी बाजार की कई बड़ी सूचियों में अपनी मजबूत जगह बनाई है। क्रोमा जैसी प्रमुख खुदरा दुकानों और टेक पोर्टल्स पर इसकी चर्चा अक्सर उन लोगों के लिए होती है जो बहुत ज्यादा भारी बजट नहीं रखना चाहते, लेकिन एक भरोसेमंद ब्रांड का हाथ चाहते हैं। हालांकि इस मॉडल की सटीक कीमत और अंदरूनी स्पेसिफिकेशन्स कई बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर थोड़े अलग मिल सकते हैं, इसलिए खरीदारी का मन बनाने से पहले इसका सही प्रोडक्ट कोड और आज का लेटेस्ट दाम ऑनलाइन जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी भी तरह की हैरानी न हो।

Lenovo LOQ 2026 देता है बेहतरीन परफोर्मेंस

अगर आप अपने बजट को थोड़ा सा और खींचने के लिए तैयार हैं, तो नए जमाने की तकनीक से लैस यह लैपटॉप आपका दिल जीत सकता है। टेक प्रेमियों के बीच इसे मिड-रेंज सेगमेंट का एक बेहद वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प माना गया है, जो लेटेस्ट हार्डवेयर और दमदार ग्राफिक्स के साथ आता है। इस श्रेणी में लेनोवो के कुछ और महंगे मॉडल भी बाजार में मौजूद हैं जो अपनी बेहतरीन कीबोर्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अगर आप एक संतुलित और ताकतवर मशीन चाहते हैं जो आपके बजट में भी फिट बैठे, तो इस मॉडल पर नजर डालना बिल्कुल बनता है। इसकी अगल-अलग प्लेटफोर्म पर अलग-अलग कीमत और ऑफर मिल रहे हैं। 

सबसे ताकतवर और प्रीमियम ऑप्शन है HP Victus

इस पूरी फेहरिस्त में यह सबसे महंगा लेकिन सबसे ज्यादा दमदार लैपटॉप है, जो खासतौर पर उन शौकीनों के लिए है जो गेमिंग में कोई समझौता नहीं करना चाहते। करीब सवा लाख रुपये की कीमत वाले इस पावरफुल लैपटॉप में शानदार प्रोसेसर, बेहतरीन ग्राफिक्स और भारी-भरकम रैम का मेल मिलता है। इसकी तेज स्क्रीन रिफ्रेश रेट तेज रफ्तार वाले एक्शन गेम्स के मजे को दोगुना कर देती है। हालांकि इतनी बड़ी रकम खर्च करने से पहले यह अच्छी तरह सोच लें कि क्या आपको सचमुच इस स्तर की प्रोफेशनल पावर की जरूरत है या फिर आपका काम थोड़े कम बजट में भी आसानी से चल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed