घरेलू कंपनी pTron ऑडियो एसेसरीज मार्केट में काफी तेजी से अपने पांव पसार रही है। भारतीय ऑडियो सिग्मेंट में pTron की पकड़ काफी मजबूत हो गई है। यह भी बात सच है कि कंपनी बजट में अच्छे प्रोडक्ट पेश करती है। अपने इस पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए पीट्रोन ने हाल ही में ptron tangent lite को लॉन्च किया है। ptron tangent lite एक हाई-फाई स्पोर्ट्स वायरलेस नेकबैंड है जिसकी बैटरी लाइफ को लेकर छह घंटे के बैकअप का दावा किया है, जबकि इस नेकबैंड का स्टैंडबाय टाइम 200 घंटे का है। अमेजन पर 519 रुपये में मिलने वाले इस ptron tangent lite को हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में देखते हैं कैसा है यह किफायती वायरलेस नेकबैंड?
pTron tangent lite Review: 500 रुपये की रेंज में एक बेस्ट वायरलेस नेकबैंड?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ptron tangent lite Review: स्पेसिफिकेशन
पीट्रोन के इस नेकबैंड में 125mAh की ली-पॉलिमर बैटरी दी गई है जिसे लेकर लगातार छह घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इस वायरलेस नेकबैंड में हाई-फाई साउंड, हाई बास और मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं। कॉलिंग और म्यूजिक कंट्रोल के लिए इसमें तीन बटन भी दिए गए हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। साथ ही इसमें पैसिव न्वाइज कैंसिलेशन है। कॉलिंग के लिए इसमें एचडी माइक है। ptron tangent lite में 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा और यह एक साल की वारंटी के साथ आता है।
ptron tangent lite Review: डिजाइन और कंफर्ट
डिजाइन के मामले में पीट्रोन का यह नेकबैंड बढ़िया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसके वायर राउंड की बजाय फ्लैट या यूं कहें तो चिपटे हुए हैं। ऐसे में वायर आपस में उलझते नहीं हैं। नेकबैंड की फिटिंग अच्छी है। ऐसे में आप वॉक कर रहे हों या दौड़ रहे हों, आपको परेशानी नहीं होगी। बड्स कान से गिरते नहीं हैं। इस नेकबैंड पर सिलिकॉन की कोटिंग तो नहीं है लेकिन फिनिशिंग और ग्रिपिंग अच्छी है। दोनों बड्स के साथ मैग्नेट मिलता है। इसमें तीन बटन दिए गए हैं जो कि वॉल्यूम और पावर बटन हैं। मिडनाइट ब्लैक, फ्रेश ग्रीन, वाइन रेड और वाइब्रेंट येल्लो कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। यह नेकबैंड स्वेट प्रूफ भी है यानी पसीने से इसे नुकसान नहीं पहुंचेगा। तो कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।
अब जहां तक परफॉर्मंस का सवाल है तो हम एक लाइन हम यही कह सकते हैं कि यदि आपका बजट 500-600 रुपया है तो इस वक्त बाजार में आपके लिए ptron tangent lite से बेहतर कोई वायरलेस नेकबैंड नहीं है। इसमें आपको उचित बास के साथ क्लियर ऑडियो मिलता है, चाहे आप गाना सूनें, फिल्म देखें, गेम खेलें या फिर फोन पर बात ही क्यों ना करें। हर मामले में इस नेकबैंड का परफॉर्मेंस शानदार है। बास और आवाज स्पष्ट है। फोन पर बात करने का अनुभव भी हमारा अच्छा रहा। आवाज और कनेक्टिविटी को कोई परेशानी नहीं हुई। सबसे खास बात यह है कि महज 519 रुपये वाले इस नेकबैंड में आपको वॉयस असिस्टेंट भी मिलता है। पावर बटन को दो सेकेंड तक दबाकर आप गूगल असिस्टेंट या एपल सिरी को एक्टिवेट कर सकते हैं। आईओएस या एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 125mAh की ली-पॉलिमर बैटरी दी गई है। इस नेकबैंड की बैटरी लाइफ शानदार है। बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी अपने दावे पर 100 फीसदी खरे उतरती है। यदि आप लगातार म्यूजिक सुनते हैं आपको आराम से 5-6 घंटे तक बैकअप मिल जाएगा, वहीं इस नेकबैंड का इस्तेमाल आप कॉलिंग और थोड़ा बहुत म्यूजिक के लिए करते हैं तो यह पूरे दिन आपका साथ देगा। तो कुल मिलाकर कहें तो अपनी कीमत में यह एक बेस्ट नेकबैंड है।