सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   vivo v70 fe india launch date specs 200mp camera 7000mah battery price

Vivo V70 FE: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा वीवो का नया फोन, लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन V70 FE की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और हाई-एंड फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा मुकाबला देने की तैयारी में है।

vivo v70 fe india launch date specs 200mp camera 7000mah battery price
VIVO V70 FE - फोटो : Vivo
विज्ञापन

विस्तार

Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE भारत में 2 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। यह फोन परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस पर खास फोकस के साथ पेश किया जाएगा।
Trending Videos


कैमरा और डिजाइन
  • टीजर के मुताबिक, इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Samsung HP5 सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा, फोन में Vivo का Aura लाइटिंग फीचर और 30x तक जूम का सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Eye Autofocus फीचर होगा।

डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी
  • लीक्स के अनुसार, Vivo V70 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा।
  • फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
  • यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके साथ LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा। कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकती है।

बैटरी और चार्जिंग
Vivo V70 FE में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इससे यूजर्स को लंबा बैकअप और तेज चार्जिंग दोनों मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed