Weekly Tech Wrap: इस सप्ताह मार्केट में आए ये शानदार स्मार्टफोन, देखें हफ्तेभर की प्रमुख टेक अपडेट
लावा ने अपने नए फोन Lava Blaze Pro को लॉन्च किया। Lava Blaze Pro के साथ डुअल 4G कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Lava Blaze Pro में 4 जीबी रैम के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम दिया गया है। Lava Blaze Pro में 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
लंबे विराम के बाद 20 सितंबर यानी को Honor ने भारत में वापसी की। कंपनी ने अपने Honor Pad 8 को भारत में लॉन्च किया। भारतीय बाजार से पहले इस टैब को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Honor Pad 8 को 12 इंच की LCD डिस्प्ले और Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
माइक्रोसॉफ्ट ने 21 सितंबर को अपने Windows 11 के 2022 अपडेट को जारी किया। इस अपडेट को दुनियाभर के 190 देशों में एक साथ जारी किया गया। माइक्रोसॉफ्ट का कहना था कि इस अपडेट में चार मुख्य क्षेत्र जैसे यूज, प्रोडक्टिविटी, कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी पर फोकस किया गया है। यानी नए अपडेट में आपको इन सब फीचर्स में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही स्टार्ट मैन्यू में क्विक सेटिंग का ऑप्शन भी शामिल किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
लैपटॉप ब्रांड असुस (Asus) ने अपने नए लैपटॉप Vivobook 14 Touch (X1402) को भारत में लॉन्च किया। इस लैपटॉप को टच कंट्रोल फीचर के साथ पेश किया गया। इस 12th Gen लैपटॉप में Intel Core i5-1240P प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। Vivobook 14 Touch (X1402) में 16 जीबी की रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट है।
यहां पढ़ें पूरी खबर