{"_id":"6afb06166324e9546f082adb","slug":"jio-incoming-calls-after-recharge-expiry-check-voice-only-plans-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ Jio यूजर्स को मिले मैसेज: रिचार्ज खत्म होने पर बंद हो सकती हैं इनकमिंग कॉल, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
कुछ Jio यूजर्स को मिले मैसेज: रिचार्ज खत्म होने पर बंद हो सकती हैं इनकमिंग कॉल, क्या है पूरा मामला?
Mon, 16 Nov 2026 07:14 PM IST
कुलदीप शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुलदीप शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:14 PM IST
सार
- कुछ Jio यूजर्स को मैसेज मिले हैं कि प्लान खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद हो सकती हैं।
- मैसेज में कोई तारीख नहीं है, और Jio ने अब तक किसी बदलाव की पुष्टि नहीं की है।
- आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है और जिओ के वॉयस-ओनली प्लान क्या हैं?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक इमेज
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
एक दौर था जब रिचार्ज खत्म होने के बाद भी Jio नंबर पर हफ्तों तक कॉल आती रहती थीं। इसी वजह से कई लोग बैंक के OTP और जरूरी कॉल के लिए एक Jio नंबर संभालकर रखते थे। अब कुछ यूजर्स को ऐसे मैसेज मिलने की बात सामने आई है, जिनमें कहा गया है कि प्लान खत्म होने पर इनकमिंग कॉल कभी भी रुक सकती हैं। मैसेज में कोई तारीख नहीं है और कंपनी ने अब तक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
मैसेज में आखिर क्या लिखा है?
यूजर्स के बताए मुताबिक मैसेज में लिखा है कि प्रीपेड प्लान खत्म हो चुका है और इनकमिंग कॉल कभी भी बंद हो सकती हैं। इससे कई ग्राहक उलझन में हैं, क्योंकि वे अपना मुख्य सिम तो नियमित रिचार्ज करते हैं, पर दूसरे नंबर को बिना प्लान के रखते हैं और उसे सिर्फ बैंक अलर्ट, OTP और कभी-कभार की कॉल के लिए इस्तेमाल करते हैं। मैसेज रिचार्ज की सलाह देता है ताकि सेवा चालू रहे, लेकिन इनकमिंग कॉल बंद होने की कोई आखिरी तारीख नहीं बताता।
विज्ञापन
अब तक Jio को क्यों मिलती थी बढ़त
लंबे समय तक Jio को बाकी कंपनियों पर एक बढ़त हासिल रही। रिचार्ज खत्म होने के बाद भी फोन बजता रहता था, कई बार हफ्तों तक। इसी वजह से कई लोगों ने इमरजेंसी के लिए कोई एक Jio नंबर सहेज रखा था, जिस पर बैंक के OTP और कभी-कभार की जरूरी कॉल आती थीं। एयरटेल और Vi के नंबरों पर ऐसा नहीं था। प्लान खत्म होने के एक हफ्ते बाद उन पर कॉल आना बंद हो जाता था और नंबर चालू रखने के लिए रिचार्ज करना पड़ता था।
विज्ञापन
वॉयस-ओनली प्लान: क्या है कीमत और वैलिडिटी?
अगर आप मोबाइल डेटा इस्तेमाल नहीं करते, तो Jio के वॉयस-ओनली प्लान देखने लायक हैं। इनमें कॉलिंग और SMS मिलते हैं, पर रोज का इंटरनेट डेटा नहीं मिलता-- 147 रुपये: 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 300 SMS।
- 177 रुपये: 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS।
- 196 रुपये: 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS।
- 197 रुपये: एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS।
- 448 रुपये: 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS।
- 1,748 रुपये: 336 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS।
