सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   How to Claim Free Netflix Mobile Plan Through Flipkart Plus in India

Netflix Offer: फ्लिपकार्ट दे रही है फ्री नेटफ्लिक्स ऑफर, क्या आपको मिला? अगर नहीं तो जानें क्लेम करने का तरीका

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 04 Jun 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Flipkart Free Netflix Subscription: अगर आप मुफ्त में नेटफ्लिक्स का आनंद लेना चाहते हैं तो अब फ्लिपकार्ट ने अपने प्लस मेंबर्स के लिए एक खुशखबरी दी है। इसके लिए आपको कोई भी अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए बस आपको फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर की न्यूनतम पात्रता पूरी करनी होगी। क्या है ये न्यूनतम पात्रता और कैसे आप मुफ्त में नेटफ्लिक्स का आनंद ले सकते हैं, आइए जानते हैं इस लेख में।

How to Claim Free Netflix Mobile Plan Through Flipkart Plus in India
फ्लिपकार्ट प्लस नेटफ्लिक्स ऑफर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट भारत में अपने कुछ 'फ्लिपकार्ट प्लस' मेंबर्स के लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। अब यूजर्स बिना कोई एक्स्ट्रा पैसे दिए नेटफ्लिक्स के मोबाइल प्लान का मजा ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर्स को हर महीने खरीदारी की एक छोटी सी योग्यता पूरी करनी होगी। आइए समझते हैं कि यह ऑफर क्या है, किसे मिलेगा और इसे कैसे एक्टिवेट किया जा सकता है।


क्या है फ्लिपकार्ट-नेटफ्लिक्स ऑफर?

इस ऑफर के तहत, योग्य फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स नेटफ्लिक्स का फ्री मोबाइल प्लान चालू कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक महीने के अंदर कम से कम 299 रुपये वाले 4 सफल ऑर्डर करने होंगे। ये ऑर्डर आप फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स या फ्लिपकार्ट ग्रोसरी कहीं से भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • प्लान के फायदे: इसमें आपको नेटफ्लिक्स का मोबाइल प्लान मिलता है, जिससे आप एक मोबाइल डिवाइस पर स्टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) क्वालिटी में फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • अगले महीने के लिए: अगर आप अगले महीने भी 299 रुपये वाले 4 ऑर्डर करते हैं तो यह फ्री सब्सक्रिप्शन अगले महीने भी जारी रहेगा।


यह ऑफर किसे मिलेगा?

  • फिलहाल यह सुविधा सभी के लिए नहीं है। यह केवल चुनिंदा एक्टिव फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को ही दी जा रही है। आप अपना स्टेटस ऐसे चेक कर सकते हैं:
  • एप में माई अकाउंट पर जाएं।
  • फ्लिपकार्ट प्लस सेक्शन खोलें।
  • नोट: अगर आपको वहां नेटफ्लिक्स का विकल्प नहीं दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपके अकाउंट में यह फीचर अभी रोलआउट नहीं हुआ है। (जो यूजर्स प्लस मेंबर नहीं हैं, वे प्लेटफॉर्म के नियमों के अनुसार 1 साल में 15 ऑर्डर पूरे करके मेंबर बन सकते हैं)।


कौन-से ऑर्डर्स गिने जाएंगे? (जरूरी शर्तें)

नेटफ्लिक्स ऑफर के लिए आपके के जरिए की गई हर खरीदारी नहीं गिनी जाएगी। ऑर्डर के योग्य होने के लिए ये शर्तें मानना जरूरी है:
  • ऑर्डर की वैल्यू 299 रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • ऑर्डर की डिलीवरी सफलतापूर्वक हो जानी चाहिए।
  • कैंसल किए गए ऑर्डर्स को नहीं गिना जाएगा।
  • अगर आपने कोई सामान रिटर्न किया है, तो जब तक उसका रिटर्न पीरियड खत्म नहीं हो जाता, उसे योग्य नहीं माना जाएगा।
  • इन पर नहीं मिलेगा फायदा: सोने-चांदी के सिक्के, बच्चों के फॉर्मूला प्रोडक्ट्स और सेरेलक, सिगरेट/तंबाकू, फ्लिपकार्ट गिफ्ट कार्ड और डिजिटल प्रोडक्ट्स की खरीदारी इस ऑफर से बाहर रखी गई है।


फ्री नेटफ्लिक्स कैसे क्लेम करें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)

महीने में आपके 4 योग्य ऑर्डर पूरे होने के बाद, इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • फ्लिपकार्ट एप खोलें और माई अकाउंट में जाएं।
  • प्लस पेज पर टैप करें।
  • नेटफ्लिक्स बेनेफिट्स सेक्शन में जाएं और क्लेम नाउ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप सीधे नेटफ्लिक्स के पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • यहां अपना वह ईमेल आईडी या फोन नंबर दर्ज करें जिसे आप नेटफ्लिक्स के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।
  • ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • बस, आपका नेटफ्लिक्स मोबाइल सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट हो जाएगा।


क्लेम करने से पहले इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

पुराने यूजर्स सावधान रहें: अगर आपके पास पहले से नेटफ्लिक्स का स्टैंडर्ड या प्रीमियम प्लान है तो सोच-समझकर इस ऑफर को एक्टिवेट करें। अगर आप अपने मौजूदा अकाउंट से इसे क्लेम करेंगे तो आपका महंगा प्लान मोबाइल प्लान में बदल सकता है।
  • क्या है उपाय: अपने महंगे प्लान को सुरक्षित रखने के लिए इस ऑफर को क्लेम करते समय किसी नए ईमेल एड्रेस या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें।
  • वैधता: यह नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन आपके चौथे ऑर्डर के पूरा होने की तारीख से ठीक 30 दिनों तक वैलिड रहेगा। इसे आगे जारी रखने के लिए फिर से 4 योग्य ऑर्डर्स करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed