पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Meta Responds Government Concerns Over WhatsApp Username Feature

Meta response: व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर मेटा का बड़ा दावा, जानें यूजर्स के लिए कितना सुरक्षित है नया अपडेट

Thu, 02 Jul 2026 11:21 AM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 02 Jul 2026 11:21 AM IST
सार

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सएप का नया यूजरनेम  फीचर जल्द ही लॉन्च होने वाला है, लेकिन इसके पहले ही सरकार ने इसकी सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जिसके बाद अब मेटा ने अपनी सफाई दे दी है। आइए जानते हैं कंपनी ने क्या कहा? क्या मेटा के सुरक्षा उपाय ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जी अकाउंट्स के खतरे को वास्तव में कम कर पाएंगे?
 

विज्ञापन
Meta Responds Government Concerns Over WhatsApp Username Feature
व्हाट्सएप का यूजरनेम फीचर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

व्हाट्सएप जल्द ही ऐसा फीचर लाने जा रहा है, जिससे यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए सिर्फ यूजरनेम के जरिए बातचीत कर सकेंगे। हालांकि इस फीचर के संभावित दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। सरकार ने इस नए फीचर के बारे में तीन दिनों के भीतर पूरी विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। साथ ही मेटा को साफ शब्दों में आदेश दिया था कि जब तक इस पूरे मामले पर आपसी बातचीत और समीक्षा पूरी नहीं हो जाती, तब तक भारत में इस फीचर को किसी भी हाल में लॉन्च न किया जाए। सरकार के इस कड़े रुख के बाद कंपनी ने एक्स पर सवाल-जवाब के जरिए स्थिति साफ कर दी है।
विज्ञापन


Meta ने क्या दी सफाई?
  • मेटा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आगामी यूजरनेम फीचर पूरी तरह से ऑप्शनल होगा। इसका मतलब यह है कि किसी भी यूजर के लिए यूजरनेम बनाना अनिवार्य ही नहीं होगा, जो लोग अपने मोबाइल नंबर के जरिए ही चैट करना चाहते हैं, वे पहले की तरह ही एप का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे।
  • विज्ञापन
  • इसके साथ ही कंपनी ने इंटरनेट पर फैल रही उन अफवाहों को भी पूरी तरह खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि कोई भी रैंडम यूजर किसी मशहूर हस्ती या ब्रांड का यूजरनेम पहले से रिजर्व कर सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
 

Username reservations are here, as more and more people claim theirs, here’s answers to the top questions you’re asking ⬇️


Q: Are usernames mandatory?

A: Nope, they are optional.

Q: What if the username I want isn’t available?

A: There’s a few reasons you might not be able to…

— WhatsApp (@WhatsApp) July 1, 2026 ">http://


फर्जी पहचान रोकने के लिए होंगे ये सुरक्षा उपाय
  • मेटा ने साफ किया है कि फीचर लॉन्च करने से पहले कई सुरक्षा परतें जोड़ी गई हैं, ताकि स्कैम और इम्पर्सोनेशन को रोका जा सके।
  • कंपनी के अनुसार इंस्टाग्राम और फेसबुक के मौजूदा यूजरनेम रिजर्व रहेंगे। सेलिब्रिटी, सरकारी संस्थानों और मेटा वैरिफाइड अकाउंट्स के नाम सुरक्षित रखे जाएंगे।
  • इनके जैसे मिलते-जुलते यूजरनेम पर भी कोई दूसरा दावा नहीं कर सकेगा। 
  • इसके अलावा वायरल हो रही उन खबरों को भी मेटा ने गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि कोई भी मशहूर नाम पहले रिजर्व कर सकता है।
अनजान यूजर का मैसेज आने पर क्या दिखेगा?
व्हाट्सएप ने बताया कि जब यह फीचर लॉन्च होगा, तब किसी अनजान व्यक्ति के मैसेज आने पर यूजर को अतिरिक्त जानकारी दिखाई जाएगी। इसमें भेजने वाले का देश और अकाउंट कितना नया है? यह सब शामिल होंगे।

यूजरनेम सर्च नहीं किया जा सकेगा
मेटा ने यह भी साफ किया है कि मोबाइल नंबर की तरह यूजरनेम को सर्च नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा यूजर्स चाहें तो यूजरनेम की भी चालू कर सकते हैं। इस स्थिति में किसी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए सिर्फ यूजरनेम नहीं, बल्कि उसकी यूजरनेम की भी जरूरी होगी। इससे अनचाहे संपर्क और फर्जी अकाउंट का खतरा कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed