{"_id":"604767089244ab6c6b76e3db","slug":"microblogging-and-social-networking-site-twitter-has-now-started-testing-its-new-e-commerce-tweet-layouts","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब Twitter से भी कर सकेंगे शॉपिंग, हो रही नए फीचर की टेस्टिंग","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
अब Twitter से भी कर सकेंगे शॉपिंग, हो रही नए फीचर की टेस्टिंग
Tue, 09 Mar 2021 05:46 PM IST
प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
twitter
- फोटो : amar ujala
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर जल्द ही ई-कॉमर्स सेवा शुरू करने जा रही है। Twitter ने नए ई-कॉमर्स लेआउट की टेस्टिंग एंड्रॉयड यूजर्स पर शुरू कर दी है। ट्विटर का फीचर सबसे पहले कतर में देखा गया है और इसकी जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवारा (Matt Navarra) ने दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक कतर में कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के ट्विटर एप में शॉपिंग कार्ड और लिंक का विकल्प दिखा है। शॉपिंग कार्ड फीड में ही दिखेगा जिसके साथ बड़ा ब्लू शॉप बटन होगा। इसके अलावा कार्ड में किसी प्रोडक्ट की कीमत की भी जानकारी होगी।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि ई-कॉमर्स वाला फीचर भी ट्विटर के अपकमिंग सुपर फॉलोज का हिस्सा है जिसके तहत कंटेंट क्रिएटर्स अपने यूजर्स से एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए पैसे ले सकते है। ई-कॉमर्स फीच को लेकर ट्विटर ने आधाकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि ट्विटर अनडू बटन की भी टेस्टिंग कर रहा है जो कि ट्वीट को एडिट करने जैसा ही है। एप रिसर्चर जेन मानचुन वोंग ने ट्वीट करके कहा है कि ट्विटर अनडू सेंड बटन पर काम कर रहा है जिसके आ जाने के बाद आप ट्वीट की गलती को ट्वीट हो जाने के बाद भी सुधार सकेंगे।
ट्विटर के अनडू फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास कुछ सेकेंड ही होंगे यानी एक तय सेकेंड खत्म होने के बाद ट्वीट को एडिट नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक अनडू बटन पर क्लिक करने पर एक मीनू खुलेगा जिसमें इस बात की जानकारी होगी कि आप कितने समय बाद अपने किसी ट्वीट को अनडू करना चाहते हैं। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक अनडू ट्वीट के अधिकतम 30 सेकेंड का समय मिलेगा।