{"_id":"6a572a75357e0b527a06e820","slug":"new-aadhaar-app-10-services-features-benefits-explained-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"New Aadhaar App: अब घर बैठे होंगे कई जरूरी काम, जानिए नए आधार एप के 10 जबरदस्त फायदे","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
New Aadhaar App: अब घर बैठे होंगे कई जरूरी काम, जानिए नए आधार एप के 10 जबरदस्त फायदे
Wed, 15 Jul 2026 12:11 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:11 PM IST
सार
UIDAI का नया Aadhaar App अब पहले से ज्यादा सुविधाजनक है। इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स बिना आधार सेवा केंद्र गए कई काम घर बैठे कर सकते हैं। जानिए नए एप में कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं और उनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
विज्ञापन
जानिए नए आधार एप के 10 फायदे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले आधार कार्ड से जुड़ा कोई काम कराने के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता था, लेकिन नए आधार एप (Aadhaar App) ने पुरानी समस्याओं को दूर कर दिया है। नए आधार एप में फोन से ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन की कई नई सुविधाएं जोड़ दी गई हैं, जिनसे अब कई सारे काम आप घर बैठे ही कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लगातार आधार एप को लगातार अपडेट कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकें। आइए जानते हैं नए आधार एप में मिलने वाली 10 सेवाओं के बारे में जो आपके काम को आसान बना सकती हैं।
विज्ञापन
Aadhaar
- फोटो : X
1. एक एप में 5 आधार प्रोफाइल
अगर आपके परिवार में कई सदस्य हैं, तो आपको अलग-अलग फोन में एप रखने की जरूरत नहीं है। नए एम-आधार एप में आप एक ही मोबाइल नंबर से 5 अलग-अलग आधार प्रोफाइल, जैसे माता-पिता, पति/पत्नी या बच्चों के आधार लिंक कर सकते हैं और उन्हें आसानी से मैनेज कर सकते हैं।2. बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक
यह एप की सबसे बेहतरीन सुविधाओं में से एक है। आधार डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए आप एप के जरिए अपने बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैन) को 'लॉक' कर सकते हैं। जब आपको खुद वेरिफिकेशन करना हो, तो इसे अस्थायी रूप से 'अनलॉक' करें। काम खत्म होते ही यह अपने आप ही लॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार
- फोटो : Adobe Stock
3. डिजिटल आधार (e-Aadhaar) हमेशा रहेगा साथ
फिजिकल आधार कार्ड खो जाने या साथ न होने पर, आप एप के माध्यम से कभी भी और कहीं भी अपने ई-आधार की पासवर्ड-प्रोटेक्टेड डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और वेरिफिकेशन के लिए दिखा सकते हैं। यह हर जगह पूरी तरह से मान्य है।4. वर्चुअल आईडी (VID) जनरेट करना
कई बार हम अपना 12 अंको वाला असली आधार नंबर किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। ऐसे में एप आपको 16 अंकों की एक वर्चुअल आईडी (Virtual ID) बनाने की सुविधा देता है। इसे आप ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए असली आधार नंबर की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑफलाइन भी काम करेगा क्यूआर कोड
- फोटो : एआई जनरेटेड
5. क्यूआर कोड और ऑफलाइन ई-केवाईसी
एप में एक सुरक्षित क्यूआर (QR) कोड होता है। आप इंटरनेट के बिना भी अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन करवा सकते हैं। इसके अलावा, पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी की सुविधा भी मौजूद है।6. पता अपडेट करें
अगर आप किराए के मकान में रहते हैं या नया घर लिया है, तो अब पता बदलवाने के लिए आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। आप ऐप के ज़रिए वैध दस्तावेज़ अपलोड करके घर बैठे अपना एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।7. फोन नंबर और ईमेल जोड़ें या अपडेट करें
अब आप घर बैठे आधार एप से अपने आधार में फोन नंबर जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। पहले इसके लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत पड़ती थी। फिलहाल UIDAI ने 31 दिसंबर 2026 तक यह सेवा मुफ्त कर दी है।
आधार मोबाइल एप
- फोटो : Amar Ujala