{"_id":"6a9faf3d8c9c4ffc900a7674","slug":"telegram-down-outage-india-us-singapore-users-report-disruptions-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीग्राम हुआ डाउन: भारत, अमेरिका और सिंगापुर में ठप हुई सर्विस, यूजर्स ने की शिकायत","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
टेलीग्राम हुआ डाउन: भारत, अमेरिका और सिंगापुर में ठप हुई सर्विस, यूजर्स ने की शिकायत
Tue, 08 Sep 2026 12:16 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:16 PM IST
सार
लोकप्रिय मैसेजिंग एप टेलीग्राम मंगलवार सुबह अचानक डाउन हो गया। भारत, अमेरिका और सिंगापुर समेत कई देशों में यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर पर हजारों लोगों ने इस तकनीकी खामी की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह टेलीग्राम हुआ ठप
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के करोड़ों यूजर्स को मंगलवार सुबह एक बड़े तकनीकी झटके का सामना करना पड़ा। भारत, अमेरिका और सिंगापुर सहित दुनिया के कई प्रमुख देशों में इस एप की सेवाएं अचानक ठप हो गईं। यूजर्स को मैसेज भेजने, प्राप्त करने और एप को एक्सेस करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह-सुबह हुए इस आउटेज के कारण लोगों के निजी और पेशेवर संवाद पर गहरा असर पड़ा, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतों का लंबा दौर शुरू हो गया।
भारत में भी दिखा असर
तकनीकी खामियों और आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मंगलवार सुबह 8 बजकर 13 मिनट के करीब टेलीग्राम के काम न करने की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान लगभग 800 से अधिक यूजर्स ने एप के डाउन होने की रिपोर्ट की। भारतीय यूजर्स ने बताया कि उन्हें एप खोलने में काफी समय लग रहा था और जरूरी मैसेज भी डिलीवर नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
अमेरिका और सिंगापुर में भी सर्विस रही डाउन
टेलीग्राम की यह तकनीकी खराबी केवल भारत तक ही सीमित नहीं रही। अमेरिका में भी सोमवार रात 11 बजे के आसपास यूजर्स को एप में चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। वहीं, सिंगापुर में इस आउटेज का प्रभाव सबसे ज्यादा देखा गया। स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे के बाद सिंगापुर में लगभग 4000 से अधिक यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर टेलीग्राम के पूरी तरह से ठप होने की शिकायत दर्ज कराई।
तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है वजह
फिलहाल टेलीग्राम की तरफ से इस वैश्विक आउटेज के मूल कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, एक साथ अलग-अलग देशों में सर्वर का डाउन होना किसी बड़े नेटवर्क ग्लिच या सर्वर क्रैश की ओर इशारा करता है।