सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   No Police, Only AI: China’s 'Drone Hives' Now Issue Traffic Challans Automatically

Drone Police: पुलिस से बच गए तो ड्रोन से नहीं बचोगे! पीछा कर काटता है चालान, चप्पे-चप्पे पर रखता है नजर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 14 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

China AI Drone Traffic System: चीन के बड़े शहरों जैसे शेनझेन और हांगझोउ में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए एआई-पावर्ड 'ड्रोन हाइव्स' का इस्तेमाल शुरू हो गया है। ये ऑटोनॉमस ड्रोन स्ट्रीटलाइट्स और बिजली के खंभों पर लगे स्मार्ट स्टेशनों से उड़ान भरते हैं, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान करते हैं और बिना पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के ऑटोमैटिक चालान जारी कर सकते हैं। सिस्टम रीयल-टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग, एक्सीडेंट डिटेक्शन और 3D मैपिंग जैसी हाई-टेक सुविधाओं से लैस है। बैटरी कम होने पर ड्रोन खुद ही अपने स्टेशन पर लौटकर चार्ज भी हो जाते हैं।

No Police, Only AI: China’s 'Drone Hives' Now Issue Traffic Challans Automatically
ऑटोमैटिक 'ड्रोन हाइव्स' - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

चीन के बड़े शहर जैसे शेनझेन और हांगझोउ ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए एक बेहद हाई-टेक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन शहरों में स्ट्रीटलाइट और बिजली के खंभों पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से चलने वाले ऑटोमैटिक ड्रोन स्टेशन लगाए जा रहे हैं। इन्हें 'ड्रोन हाइव्स' कहा जा रहा है। 
Trending Videos


अब आसमान से ही ट्रैफिक पर रीयल-टाइम नजर रखी जा रही है, हादसों का तुरंत पता लगाया जा रहा है और नियम तोड़ने वालों को एआई की मदद से पकड़ा जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए सड़क पर पुलिसकर्मियों की जरूरत नहीं है। ड्रोन खुद ही ट्रैफिक मैनेज कर रहे हैं और चालान काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे काम करता है यह सिस्टम?

ये अत्याधुनिक ड्रोन डॉक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और स्ट्रीटलाइट्स पर ही स्थापित किए गए हैं। ये न केवल ड्रोन के ठहरने के ठिकाने के रूप में काम करते हैं, बल्कि उन्हें अपने आप चार्ज करने के लिए एक स्मार्ट चार्जिंग पैड की सुविधा भी प्रदान करते हैं। ये ड्रोन एआई तकनीक से लैस होने के कारण इतने स्मार्ट हैं कि सड़क हादसों और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को पलक झपकते ही भांप लेते हैं। 

चाहे कोई चालक सॉलिड लाइन पार करके गलत लेन में गाड़ी चला रहा हो या प्रतिबंधित इमरजेंसी लेन का उपयोग कर रहा हो, ये ड्रोन तुरंत उसे पहचान लेते हैं। इससे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के ऑटोमैटिक कार्रवाई संभव हो पाती है।
 


हादसों पर 'रैपिड रिस्पॉन्स'

हादसों के मामले में ये ड्रोन बेहद त्वरित प्रतिक्रिया देते हैं और एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच जाते हैं। 

शेनझेन जैसे शहरों में यह सिस्टम इतना एडवांस है कि ड्रोन दुर्घटनास्थल का सटीक 3D मैप तैयार कर लेते हैं। इससे पुलिस दूर बैठे ही स्थिति का सही आकलन कर पाती है। इस तकनीक की बदौलत अब महज 5 मिनट के भीतर एक्सीडेंट से जुड़े मामलों को निपटाना संभव हो गया है।


पूरी तरह से ऑटोमैटिक गश्त

इन ड्रोन्स की सबसे बड़ी खूबी इनका पूरी तरह स्वायत्त (ऑटोनॉमस) होना है, क्योंकि इन्हें उड़ाने के लिए किसी इंसान की जरूरत नहीं पड़ती। ये एआई के जरिए निर्धारित रास्तों पर खुद ही गश्त करते रहते हैं और जैसे ही इनकी बैटरी कम होती है, ये स्मार्ट तरीके से वापस खंभों पर बने अपने स्टेशनों पर लौटकर ऑटोमैटिक चार्ज होने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed