सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   anand mahindra on ai impact it jobs transformation not threat tech news hindi

Anand Mahindra: AI से खत्म होंगी नौकरियां? आनंद महिंद्रा का पोस्ट हुआ वायरल, बोले- डर नहीं, बदलाव का वक्त है

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 27 Feb 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

देश में AI को लेकर बढ़ती चिंता के बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का बयान चर्चा में है। उन्होंने साफ कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस IT सेक्टर को खत्म नहीं करेगा, बल्कि कंपनियों के काम करने का तरीका बदल देगा।

anand mahindra on ai impact it jobs transformation not threat tech news hindi
आनंद महिंद्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर यह सवाल बार-बार उठ रहा है कि क्या इससे IT सेक्टर की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। इसी बहस के बीच महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर इस डर को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया। उन्होंने कहा कि AI एक बड़ा बदलाव जरूर है, लेकिन इसे नौकरी खत्म करने वाले खतरे के रूप में देखना सही नहीं है।
Trending Videos


“IT सेवाओं पर दबाव होगा, लेकिन अंत नहीं”
आनंद महिंद्रा के मुताबिक, AI का असर IT सेवाओं पर जरूर पड़ेगा। कंपनियों को अपनी रणनीति बदलनी होगी। खर्च करने के तरीके, प्रोजेक्ट डिलीवरी मॉडल और काम करने की प्रक्रिया में बदलाव आएगा। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि IT सेवाएं या नौकरियां खत्म हो जाएंगी। यह एक ट्रांसफॉर्मेशन है, न कि विनाश।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम का तरीका बदलेगा, इंसान की जरूरत बनी रहेगी
महिंद्रा ने कहा कि आने वाले समय में कंपनियां रिजल्ट-आधारित मॉडल अपनाएंगी। कुशल टीम, बेहतर इंटीग्रेशन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का महत्व बढ़ेगा। AI कोडिंग, ऑटोमेशन और डेटा प्रोसेसिंग में मदद करेगा, लेकिन पूरी व्यवस्था को इंसानों से अलग नहीं कर पाएगा। खासकर डेटा सुरक्षा, सिस्टम इंटीग्रेशन और कॉम्प्लायंस जैसे क्षेत्रों में मानव भूमिका बेहद अहम रहेगी।
 

AI से जुड़ी रिपोर्ट्स और अफवाहों के चलते कुछ समय पहले IT कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई थी। IT इंडेक्स में भी उतार-चढ़ाव आया था।

हालांकि महिंद्रा के बयान के बाद निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक लौटता दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जो कंपनियां AI को सही तरीके से अपनाएंगी, वे भविष्य में और मजबूत बनकर उभरेंगी।

AI Impact Summit में भी यही राय
हाल ही में भारत में आयोजित AI Impact Summit में भी कई AI लीडर्स ने कहा कि AI जानने और समझने वाले लोगों के लिए नौकरी की कमी नहीं होगी। आनंद महिंद्रा ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि AI इंसानों को बेहतर और अधिक सक्षम बनाएगा। जो लोग इसे सीखेंगे और अपने काम में इस्तेमाल करेंगे, वही आगे रहेंगे। लेकिन जो बदलाव से डरेंगे, उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स की क्या राय है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, AI की वजह से नौकरियों का स्वरूप बदलेगा। कुछ पारंपरिक भूमिकाएं कम हो सकती हैं, लेकिन नई तरह की नौकरियां भी पैदा होंगी। AI हर काम खुद नहीं करेगा, बल्कि इंसानों को ज्यादा उत्पादक बनाएगा। आने वाला समय उन लोगों के लिए बेहतर होगा, जो टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed