सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Instagram Reels vs Posts: Which Format Gets More Reach? Study Reveals

Instagram: रील्स या पोस्ट, क्या डालने पर इंस्टाग्राम पर मिलेगी ज्यादा रीच? जानिए कौन सा कंटेंट करता है कमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 25 Jun 2026 04:47 PM IST
सार

Instagram engagement rate study: इंस्टाग्राम पर कॉम्पिटिशन हमेशा से कहीं ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन क्या वाकई इस प्लेटफॉर्म पर एंगेजमेंट खत्म हो रहा है? हाल ही में हुए एक बड़े ग्लोबल डेटा एनालिसिस में सामने आया कि कुछ कंटेंट फॉर्मे बाकी सभी को पीछे छोड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर अब रील्स से ज्यादा रीच आ रही है या पोस्ट से? आइए  जानते हैं इस लेख में...
 

विज्ञापन
Instagram Reels vs Posts: Which Format Gets More Reach? Study Reveals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Instagram Reels vs Posts Reach 2026: अगर आपको भी लग रहा है कि अब पहले की तुलना में इंस्टाग्राम पर रीच पाना मुश्किल हो गया है, तो आपका अंदाजा बिल्कुल सही है। प्लेटफॉर्म अब एक मैच्योर स्टेज पर पहुंच चुका है जहां भीड़ बहुत काफी ज्यादा है। लेकिन, सोशल मीडिया टेक एक्सपर्ट्स के ताजा डेटा ने एक बहुत ही दिलचस्प ट्रेंड दिखाया है।
विज्ञापन


मेट्रिकूल की एक ब्लॉग के अनुसार साल 2025 की तुलना में 2026 में ब्रांड्स और क्रिएटर्स ने सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर करीब 24.04% ज्यादा कंटेंट पब्लिश किया है। आमतौर पर माना जाता था कि ज्यादा कंटेंट पर व्यूज घटता है, लेकिन इंस्टाग्राम पर इसका उल्टा असर पड़ रहा है। अब प्लेटफॉर्म पर कुल व्यूज में 26.56% का उछाल आया है और ओवरऑल इंटरैक्शन भी 19.25% बढ़ गया है। इसका मतलब साफ है कि ऑडियंस आज भी इंस्टाग्राम पर जबरदस्त तरीके से एक्टिव है, बस कंटेंट बेचने की स्ट्रेटेजी बदलनी होगी।
विज्ञापन



आइए 2025 और 2026 के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं...
 
परफॉर्मेंस मैट्रिक्स (औसत) साल 2025 साल 2026 कुल बदलाव (%)
कुल पोस्ट्स 6,559,971 8,136,958 +24.04%
औसत रीच 10,047.31 10,706.86 +6.56%
औसत व्यूज 18,207.71 23,043.16 +26.56%
औसत इंटरैक्शन 693.76 827.33 +19.25%
एंगेजमेंट रेट 3.79% 3.54% -6.61%
पोस्ट्स प्रति हफ्ता 1.19 1.30 +8.79%

हालांकि इससे व्यूज और रीच बढ़े हैं, लेकिन बहुत ज्यादा कंटेंट पब्लिश होने की वजह से औसत एंगेजमेंट रेट में 6.61% की मामूली गिरावट देखी गई है।

Reels VS Post: किस पर  मिलेगी ज्यादा रीच?
देखिए मेटा लगातार अपने वीडियो कंटेंट को प्रमोट कर रहा है और यह बात डेटा में भी अब साबित हो चुकी है। ऐसे में अगर आप सिर्फ तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी रीच कम हो रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रील्स का दबदबा कायम
  • रिपोर्ट के अनुसार इंटरैक्शन और डिस्कवरी यानी की नए लोगों तक पहुंचने के लिए रील्स का दबदबा अभी भी कायम है।
  • डाटा के अनुसार, रील्स को सिंगल-इमेज पोस्ट की तुलना में चार गुना ज्यादा इंटरैक्शन मिल रहा है। तो अगर आप ज्यादा फॉलोवर्स चाहते हैं, तो रील्स एक बेहतर शॉर्टकट साबित हो सकता है।

कैरोसेल (Carousel) का सीक्रेट 
  • भले ही रील्स व्यूज के मामले में आगे हों, लेकिन जब बात गहरे जुड़ाव और कंटेंट की लंबी उम्र की होगी, तो कैराेसल यानी की एक से ज्यादा तस्वीरों वाली पोस्ट बाजी मार लेती हैं।
  • आपकाे बता दें कैरोसेल पोस्ट्स को सिंगल इमेज के मुकाबले 9 गुना ज्यादा सेव्स मिलते हैं। एल्गोरिदम के लिए सेव करना सबसे बड़ा एंगेजमेंट सिग्नल माना जाता है।

स्टोरीज की रफ्तार हुई धीमे?
  • इस साल इंस्टाग्राम स्टोरीज के लिए थोड़ा ठंडा रिस्पॉन्स रहा। स्टोरीज के इंप्रेशन और रीच में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। हालांकि, यह फॉर्मेट खत्म नहीं हुआ है।
  • नए लोगों तक पहुंचने के बजाय स्टोरीज अब आपके मौजूदा वफादार दर्शकों से बातचीत का माध्यम बनकर रह गई हैं।

शुरुआती 72 घंटे क्यों यही समय?
  • इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम अब पूरी तरह टाइम-सेंसिटिव हो चुका है। रिपोर्ट्स की माने तो जब आप कुछ पोस्ट करते हैं, तो उसके शुरुआत के 72 घंटे यानी तीन दिन ही आपकी पोस्ट की रीच तय करती हैं।
  • रील्स का लाइफसाइकिल: एक रील अपने कुल व्यूज का 65% और कुल इंटरैक्शन का 61% हिस्सा शुरुआती 72 घंटों में ही हासिल कर लेती है।
  • इमेज और कैरोसेल: सिंगल इमेज और कैरोसेल के मामले में यह आंकड़ा और भी ज्यादा है। ये फॉर्मेट्स अपने कुल व्यूज का 76% और इंटरैक्शन का 75% शुरुआती तीन दिनों के भीतर ही समेट लेते हैं।

छोटे क्रिएटर्स के लिए बढ़िया मौका
  • इस स्टडी में छोटे क्रिएटर्स यानी जाे नए अकाउंट्स है, उनके लिए काफी फायदेमंद बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि इंस्टाग्राम पर ग्रोथ की शुरुआत भले ही धीमी दिखती हो, लेकिन इस साल 8.93% अकाउंट्स अपने पुराने दायरे को तोड़कर बड़ी फॉलोअर्स कैटेगरी में शामिल होने में कामयाब रहे।
  • डेटा के मुताबिक, जिन अकाउंट्स के 10k (10 हजार) या उससे कम फॉलोअर्स हैं, उनके अगले ब्रैकेट में जाने यानी तेजी से बढ़ने की संभावना सबसे ज्यादा देखी गई है। एक बार जब आप 10k का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो कॉम्पिटिशन की वजह मोमेंटम बनाए रखना थोड़ा धीमा और मुश्किल हो जाता है।

अकाउंट साइज के हिसाब से 2026 में ग्रोथ रेट कुछ इस तरह रहा:
बहुत छोटे अकाउंट यानी 2 हजार फॉलोअर्स को 10.13% अकाउंट्स ने बड़ी कैटेगरी में कदम रखा।
  • छोटे अकाउंट मतलब कि दो हजार से 10 हजार वाले फॉलोअर्स को 10.71% अकाउंट्स ने सबसे शानदार ग्रोथ दिखाई।
  • मीडियम अकाउंट यानी जिनके 10K – 100K फॉलोअर्स के बीच हैं, वो केवल 3.13% ही तेजी से आगे बढ़ पाए।
  • बड़े अकाउंट, तो 100K – 1M फॉलोअर्स में आते हैं, उन्हें  सिर्फ 1.34% अकाउंट्स ही अपनी ग्रोथ स्पीड को बनाए रख सके।

कम्युनिटी को एक्टिव करने का फॉर्मूला
अब इंस्टाग्राम का नया एल्गोरिदम पैसिव व्यूज यानी सिर्फ स्क्रॉल करके देख लेना के बजाय एक्टिव पार्टिसिपेशन लोगों की भागीदारी को पसंद करता है। अगर शुरुआती कुछ घंटों में लोग आपकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हैं, तो एल्गोरिदम उसे और आगे बढ़ाता है। इसके लिए आप अपने कैप्शन में दो छोटे बदलाव कर सकते हैं। जैसे की...
  • कमेंट करने के लिए कहना: अगर आप अपने फॉलोअर्स से किसी खास विषय पर कमेंट करने के लिए सीधे कहते हैं, तो कमेंट एक्टिविटी 3 गुना तक बढ़ जाती है।
  • कैप्शन में सीधा सवाल: अपने कैप्शन के अंत में एक सरल और प्रासंगिक सवाल शामिल करने से आपका ओवरऑल एंगेजमेंट 37% तक बूस्ट हो सकता है।
  • क्रिएटर्स के लिए सलाह: 2026 का इंस्टाग्राम अब सिर्फ एक बार के वायरल पलों को ढूंढने का प्लेटफॉर्म नहीं रहा। अगर आप लगातार टिके रहते हैं, रील्स के जरिए नई ऑडियंस लाते हैं और कैरोसेल से उन्हें वैल्यू देकर पोस्ट सेव करवाते हैं, तो इस बढ़ती भीड़ में भी आपका ब्रांड सबसे अलग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed