सब्सक्राइब करें

Amazon Prime Day 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी ऑफर्स की बरसात, सेल से पहले आधी हुई प्राइम मेंबरशिप की कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 25 Jun 2026 07:24 PM IST
सार

Amazon ने Prime Day 2026 की घोषणा कर दी है। 4 से 6 जुलाई तक चलने वाली इस 72 घंटे की सेल में 500 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। कंपनी AI आधारित शॉपिंग टूल्स, स्मार्ट डिवाइस डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और सस्ते Prime प्लान्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
amazon prime day 2026 india dates ai shopping tools prime membership offers
अमेजन का शॉपिंग फेस्ट जल्द होगा शुरू - फोटो : अमर उजाला (एआई जनरेटेड)
शॉपिंग के शौकीनों के लिए साल का सबसे बड़ा सेल दस्तक देने वाला है। अमेजन इंडिया (Amazon India) ने अपने ऐतिहासिक 10वें प्राइम डे (Prime Day 2026) की तारीखों का एलान कर दिया है। यह धमाकेदार सेल 4 जुलाई की आधी रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक चलेगी। पूरे 72 घंटों तक चलने वाले इस उत्सव में सिर्फ प्राइम मेंबर्स को ही बेहतरीन डील्स, नए लॉन्चेज और मनोरंजन का एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा।
amazon prime day 2026 india dates ai shopping tools prime membership offers
ऐतिहासिक एडिशन पर मेंबरशिप पर बंपर छूट - फोटो : Adobe Stock

ऐतिहासिक एडिशन पर मेंबरशिप पर बंपर छूट

इस 10वें एडिशन को यादगार बनाने के लिए अमेजन ने अपनी प्राइम मेंबरशिप प्लांस की कीमतों में भारी कटौती की है। सीमित समय के लिए, ₹1499 वाला सालाना प्राइम प्लान अब सिर्फ ₹999 में मिल रहा है। इसके साथ ही, प्राइम लाइट (Prime Lite) अब ₹799 के बजाय ₹599 और प्राइम शॉपिंग एडिशन (Prime Shopping Edition) ₹399 के बजाय मात्र ₹299 सालाना पर उपलब्ध है।
amazon prime day 2026 india dates ai shopping tools prime membership offers
500+ नए लॉन्च और गैजेट्स होंगे खास - फोटो : AI

500+ नए लॉन्च और गैजेट्स होंगे खास

इस बार सेल में 100 से अधिक देशी और विदेशी ब्रांड्स के 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होने जा रहे हैं। तकनीकी दीवानों के लिए यह सेल बेहद खास होगी, क्योंकि Samsung, OnePlus, iQOO, Redmi, HP, ASUS, Lenovo और boAt जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नए डिवाइसेज और ऑफर्स पेश करेंगी। इसके अलावा अमेजन के अपने खुद के स्मार्ट डिवाइसेज जैसे Echo स्पीकर्स, स्मार्ट डिस्प्ले और Fire TV पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक एलेक्सा (Alexa) को वॉयस कमांड देकर सीधे कार्ट में सामान जोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazon prime day 2026 india dates ai shopping tools prime membership offers
AI करेगा शॉपिंग को आसान - फोटो : AI

AI करेगा शॉपिंग को आसान

इस बार Amazon अपने AI फीचर्स पर खास जोर दे रहा है। कंपनी का AI शॉपिंग असिस्टेंट Rufus ग्राहकों को प्रोडक्ट खोजने, फीचर्स की तुलना करने और उनकी जरूरत के हिसाब से सुझाव देने में मदद करेगा।

इसके अलावा Amazon Lens की मदद से तस्वीर खींचकर प्रोडक्ट खोजा जा सकेगा। वहीं AI रीव्यू हाइलाइट्स और बाइंग गाइड ग्राहकों के लिए रिव्यू और जरूरी जानकारियों का सार पेश करेंगे, जिससे खरीदारी का फैसला लेना आसान होगा।
विज्ञापन
amazon prime day 2026 india dates ai shopping tools prime membership offers
Prime सदस्यों को मिलेंगे ये फायदे - फोटो : Adobe Stock

Prime सदस्यों को मिलेंगे ये फायदे

Prime Day ऑफर्स के अलावा Prime सदस्य पूरे साल एक्सक्लूसिव डील्स, तेज और मुफ्त डिलीवरी, अमेजन पे रिवॉर्ड्स, अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5% तक कैशबैक, प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूजिक और प्राइम रीडिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा SBI और एक्सिस बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त बैंक ऑफर्स भी मिलेंगे। वहीं अमेजन पे ICICI बैंक कार्ड धारकों को अतिरिक्त कैशबैक का फायदा दिया जाएगा। अमेजन इस बार Prime Playback नाम का नया AI फीचर भी ला रहा है, जो ग्राहकों की शॉपिंग, बचत और कंटेंट स्ट्रीमिंग गतिविधियों का व्यक्तिगत सारांश दिखाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed