सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   WhatsApp Update: Continuous SIM Verification Block Misuse Disconnected Numbers in India tech news hindi

SIM निकालते ही बंद हो जाएगा WhatsApp: जल्द लॉन्च होगा सिम बाइंडिंग फीचर, जानिए कैसे बढ़ेगी सेफ्टी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Tue, 24 Feb 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp SIM Verification India: क्या अब व्हाट्सएप चलाने के लिए बार-बार सिम का सत्यापन करना होगा? भारत सरकार के नए नियमों के बाद कंपनी अकाउंट को सक्रिय सिम से जोड़कर रखने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जानिए नए नियम के तहत आपको व्हाट्सएप पर क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं....
 

WhatsApp Update: Continuous SIM Verification Block Misuse Disconnected Numbers in India tech news hindi
व्हाट्सएप न्यू सेफ्टी फीचर - फोटो : wabetainfo
विज्ञापन

विस्तार

भारत में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने का तरीका जल्द ही बदलने वाला है। नए दूरसंचार नियमों (DoT) के अनुपालन में, व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो समय-समय पर यह जांचेगा कि आपका सिम कार्ड आपके फोन में एक्टिव है या नहीं। अगर सिम निष्क्रिय पाया गया, तो आपका व्हाट्सएप एक्सेस ब्लॉक हो सकता है। यह कदम डिजिटल धोखाधड़ी और पुराने नंबरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है।
Trending Videos


क्या है नया नियम और क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
वर्तमान में, आप एक बार व्हाट्सएप लॉग-इन करने के बाद सिम कार्ड निकाल भी दें, तो भी एप चलता रहता है, लेकिन भारत के दूरसंचार विभाग (DoT) के अनुसार, यह सिस्टम उन नंबरों के दुरुपयोग का खतरा बढ़ाता है जो डिस्कनेक्ट या किसी और को अलॉट हो चुके हैं। नए सिस्टम के तहत व्हाट्सएप अब बैकग्राउंड में समय-समय पर ये चेक करेगा कि आपके आपके व्हाट्सएप नंबर वाला सिम अभी भी उसी डिवाइस पर सक्रिय है या नहीं। अगर सिम कार्ड डिवाइस में नहीं मिला या निष्क्रिय पाया गया, तो आपके अकाउंट का एक्सेस सीमित (Restricted) कर दिया जाएगा। हालांकि, आपका डेटा और चैट सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Meta: हर 5 में से 1 टीनएजर ने इंस्टाग्राम पर देखी आपत्तिजनक तस्वीरें, मेटा के आंतरिक सर्वे में खुलासा

कैसे काम करेगा यह नया सिक्योरिटी लेयर?

पासकी (Passkey) पर भारी पड़ेगा 6-अंकीय कोड

व्हाट्सएप ने हाल ही में पासकी जैसा आधुनिक फीचर दिया था, लेकिन भारत के नए नियमों के तहत अब छह-अंकीय वेरिफिकेशन कोड फिर से अनिवार्य हो जाएगा। चूंकि नियम कहता है कि सिम की मौजूदगी अनिवार्य है, इसलिए व्हाट्सएप अब पासकी के बजाय सिम-आधारित प्रमाणीकरण को ही प्राथमिकता देगा ताकि नियमों का उल्लंघन न हो।

सेशन रिन्यूअल का मिलेगा प्रॉम्प्ट
लॉगिन करने के बाद भी, व्हाट्सएप समय-समय पर सेशन रिन्यू करने का प्रॉम्प्ट देगा। इसमें उपयोगकर्ताओं को फिर से पुष्टि करनी होगी कि सिम उनके पास ही है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से बैकग्राउंड में होगी, लेकिन विफलता की स्थिति में यूजर को मैन्युअल हस्तक्षेप करना होगा।

ये भी पढ़े: WhatsApp Group History: ग्रुप एडमिन अब शेयर कर सकेंगे पुरानी चैट; प्राइवेसी और सुरक्षा के साथ आया नया अपडेट

क्या बदलाव सभी के लिए हैं?
नहीं फिलहाल तो ऐसा नहीं कहा जा रहा है। अभी ये नियम विशेष रूप से भारत के नियामक परिवर्तनों (Regulatory Changes) के कारण लाया जा रहा है। इसका मतलब है कि दुनिया के अन्य देशों में व्हाट्सएप पहले की तरह चलता रहेगा। इसका असर केवल उन अकाउंट्स पर पड़ेगा जो भारतीय अंतरराष्ट्रीय उपसर्ग (+91) के साथ पंजीकृत हैं।

इस फीचर को लागू करने के लिए मेटा (Meta) ने अपने पुराने प्रमाणीकरण सिस्टम को पूरी तरह से फिर से डिजाइन किया है। यह व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉइड 2.26.8.6 में देखा गया है। कहा जा रहा है कि ये सिस्टम यह भी सुनिश्चित करेगा कि टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) कोड पहले की तरह ही काम करता रहे, लेकिन सिम की उपस्थिति प्राथमिक सुरक्षा जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed