Year Ender 2020: अनुष्का की प्रेग्नेंसी वाले 'विराट' ट्वीट को मिले सबसे ज्यादा लाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो साल 2020 पूरी दुनिया के लिए काफी बुरा रहा है, लेकिन कुछ चीजें हैं जो कभी बदलती नहीं हैं। हर साल कुछ अच्छा होता है तो कुछ बुरा होता है। खैर यह बुरा साल 2020 अब खत्म ही होने वाला है, लेकिन उससे पहले यह भी जानना बहुत जरूरी है कि इस साल क्या-क्या खास बाते हुई हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड हैं। हर साल की तरह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने इस साल के बेस्ट, सबसे ज्यादा लाइक्स वाले और सबसे ज्यादा री-ट्वीट वाले ट्वीट्स की लिस्ट जारी की है। आइये जानते हैं :
सबसे ज्यादा इस्तेमाल होना वाला हैशटैग
इस साल कोरोना महामारी के दौर में #covid19 साल 2020 का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हैशटैग बना है। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद उनके नाम का हैशटैग सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हैशटैग #SushantSinghRajput है। तीसरे नंबर पर हाथरस कांड रहा है।
सबसे ज्यादा लाइक्स पाने वाला 2020 का ट्वीट
विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनुष्का शर्मा की प्रेग्रेंसी की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया था। विराट का यह ट्वीट साल 2020 में सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट बन गया है। 27 अगस्त को विराट द्वारा किए गए इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 643.7 हजार लाइक्स मिले हैं।
And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n
— Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020
2020 का गोल्डेन ट्वीट
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार विजय ने अपने फैंस के साथ 10 फरवरी को एक सेल्फी शेयर की थी। विजय का यह ट्वीट साल 2020 का गोल्डेन ट्वीट बना है। विजय के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 1,59,000 बार री-ट्वीट किया गया है। 3,79,000 से अधिक लोगों ने इस ट्वीट को लाइक किया है।
Thank you Neyveli pic.twitter.com/cXQC8iPukl
— Vijay (@actorvijay) February 10, 2020
सबसे अधिक कॉमेंट पाने वाला ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित हुई थे जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी थी। अमिताभ का यह ट्वीट साल 2020 में सबसे अधिक कॉमेंट पाने वाला ट्वीट बन गया है। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 1,66,000 कॉमेंट मिले हैं।
T 3590 -I have tested CoviD positive .. shifted to Hospital .. hospital informing authorities .. family and staff undergone tests , results awaited ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 11, 2020
All that have been in close proximity to me in the last 10 days are requested to please get themselves tested !
राजनीति में सबसे ज्यादा री-ट्वीट किया गया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल को दीये के साथ एक फोटो ट्वीट किया था। पीएम मोदी का यह ट्वीट राजनीति कैटेगरी में सबसे ज्यादा री-ट्वीट पाने वाला ट्वीट बना है। पीएम मोदी ने महामारी के बीच जलते हुए दीपक के साथ "शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा । शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥" श्लोक के साथ ट्वीट किया था। इस ट्वीट को 5,13,000 लाइक्स, 1,18,000 री-ट्वीट और 58,000 कॉमेंट मिले हैं।
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा ।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 5, 2020
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥ pic.twitter.com/4DeiMsCN11