{"_id":"5c25c161bdec2256fd70f871","slug":"airtel-may-lose-50-70-million-users-due-to-end-lifetime-free-incoming-calls-plans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाइफटाइम फ्री इनकमिंग बंद करना पड़ा महंगा, Airtel गंवा सकता है 5 करोड़ ग्राहक","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
लाइफटाइम फ्री इनकमिंग बंद करना पड़ा महंगा, Airtel गंवा सकता है 5 करोड़ ग्राहक
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mobile User
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले महीने से ही देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने लाइफटाइम फ्री इनकमिंग सेवा बंद करनी शुरू कर दी है। अब इनकमिंग के लिए भी ग्राहकों को हर महीने रिचार्ज कराना पड़ रहा है। इसके लिए एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियों ने 28 दिनों की वैधता वाले कई प्लान भी पेश किए हैं, लेकिन इसी के साथ खबर है कि लाइफटाइम फ्री इनकमिंग सेवा को बंद करना टेलीकॉम कंपनियों को महंगा पड़ रहा है।
ग्राहकों को दिए जा रहे हैं तरह-तरह के ऑफर्स
2 of 5
AIRtel
इस फैसले से कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। इनके ग्राहकों की संख्या में कमी हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फैसले का सबसे बड़ा नुकसान एयरटेल को हो सकता है। खबर है कि Airtel के 5 से 7 करोड़ तक ग्राहक कम हो सकते हैं।
3 of 5
airtel
हिन्दू बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी को भी यह चिंता सता रही है कि उसके ग्राहक कम हो रहे हैं और भविष्य में और कम हो सकते हैं, हालांकि कंपनियों को इस बात का भी भरोसा है कि फ्री इनकमिंग बंद करने के फैसले से उनके एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Average 4G Speeds in the World
वहीं एयरटेल की नजर इस बात पर भी है कि उसके ग्राहक फीचर फोन से 4जी स्मार्टफोन पर शिफ्ट हों। इसके लिए कंपनी अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे ऑफर्स भी दे रही है। वहीं नए स्मार्टफोन के साथ कैशबैक ऑफर भी मिलता है।
विज्ञापन
5 of 5
airtel
इसी साल अक्टूबर में Airtel ने एयरटेल टीवी प्रीमियम फीचर का ऐलान किया है जिसके तहत ग्राहकों को एयरटेल टीवी पर ZEE5 ऑरिजिनल्स, एनडीटीवी होप और 300 टीवी चैनल्स को फोन पर देखने का मौका मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।