फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यू ईयर ऑफर : इस कंपनी का मोबाइल खरीदने पर फ्री में मिल रही है शराब

Wed, 26 Dec 2018 11:29 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 26 Dec 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Chinese company giving Offers on Huawei Smartphone after ban in America
huawei phone bear

साल 2018 की विदाई होने वाली है और नए साल के स्वागत की तैयारी में लोग जुट चुके हैं। नए साल के खास मौके पर कई लोग शराब का भी सेवन इस्तेमाल करते हैं। कई लोग बढ़िया खाना बनाते हैं और परिवार के साथ मस्ती करते हैं, वहीं यदि आप उनलोगों में शामिल हैं जो नए साल पर मदिरापान करने वाले हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि नए साल पर फोन खरीदने पर आपको शराब फ्री में मिलेगी। आइए जानते हैं विस्तार से।

Chinese company giving Offers on Huawei Smartphone after ban in America
Huawei Nova 3i

 चीन के हेनान राज्य की एक कंपनी ने शानदार ऑफर दिया है। कंपनी के ऑफर के तहत कंपनी का जो भी कर्मचारी हुवावे का स्मार्टफोन खरीदेगा और उसकी रसीद कंपनी में जमा करेगा जो फोन की कीमत के 30 फीसदी के बराबर उसे शराब फ्री में मिलेगी। अगली स्लाइड में पढ़ें फ्री में लोगों को दिया जा रहा है हुवावे का फोन

Chinese company giving Offers on Huawei Smartphone after ban in America
Huawei P20 Lite

साथ ही चीन में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी शंघाई यूलुक इलेक्ट्रॉनिक एंड टेक्नोलॉजी अपने सभी कर्मचारियों को फ्री में हुवावे के दो स्मार्टफोन दे रही है। वहीं शिनचेन टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी ने हुवावे या जेडटीई के फोन पर 18 फीसदी पैसा वापस देने का ऐलान किया है। दरअसल यह पूरा मामले अमेरिका में हुवावे के फोन को बैन को लेकर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chinese company giving Offers on Huawei Smartphone after ban in America
FBI

अमेरिका में हुवावे के मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिसके बाद चीन की कंपनियां एकजुट हो गई हैं और अपने कर्मचारियों को ऐप्पल के आईफोन के बजाय हुवावे के फोन को इस्तेमाल करने की सलाह दे रही हैं। इसके लिए फोन पर छूट के साथ-साथ कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को फ्री में हुवावे का फोन दे रही हैं। बताया जा रहा है कि 100 के करीब कंपनियां हुवावे के समर्थन में ऑफर दे  रही हैं।

विज्ञापन
Chinese company giving Offers on Huawei Smartphone after ban in America
Huawei P20 Pro, P20 Lite

बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में ही अमेरिका के दबाव पर कनाडा ने वैंकूवर में एक कंपनी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) मेंग वांगझू को गिरफ्तार कर लिया था। मेंग हुवावे के प्रमोटर रेने जेंगफेई की बेटी हैं। मेंग पर कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है। पिछले साल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एफबीआई ने हुवावे के स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने से मना किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed