सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Airtel Recharge: आईपीएल सीजन के लिए एयरटेल का शानदार प्लान, ₹619 में 60 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये फायद

Airtel Recharge: आईपीएल सीजन के लिए एयरटेल का शानदार प्लान, ₹619 में 60 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये फायद

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 02 Apr 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Best plan for live cricket streaming: आईपीएल 2026 के इस सीजन में अगर आप भी डेटा खत्म होने के डर से चौके-छक्के मिस कर रहे हैं, तो एयरटेल का यह नया प्लान आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। मात्र 619 रुपये में कंपनी न केवल लंबी वैलिडिटी दे रही है, बल्कि एक्सट्रीम प्ले के जरिए आपको स्टेडियम जैसा अनुभव भी घर बैठे प्रदान कर रही है।

Airtel Recharge: आईपीएल सीजन के लिए एयरटेल का शानदार प्लान, ₹619 में 60 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये फायद
Airtel Rs 619 Plan - फोटो : एयरटेल
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल के दीवानों के लिए एयरटेल ने 619 रुपये का पावरप्ले पैक मैदान में उतारा है। इसमें 60 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है, जो लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एकदम सटीक है। सबसे खास बात यह है कि इसके साथ एयरटेल एक्सट्रीम प्ले का एक्सेस मिलता है, जिससे आप बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कई ओटीटी चैनल्स पर क्रिकेट और मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं।
Trending Videos


लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भरपूर डेटा 
एक लाइव आईपीएल मैच देखने के लिए अच्छी खासी डेटा स्पीड और वॉल्यूम की जरूरत होती है। एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाला 1.5GB डेली डेटा आपको बिना बफरिंग के मैच देखने की आजादी दे सकता है। पूरे 60 दिनों में आपको कुल 90GB डेटा मिलेगा, जो टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों तक आपका साथ निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियम चैनल्स और लाइव टीवी का मजा
इस प्लान के साथ मिलने वाला एयरटेल एक्सट्रीम प्ले  सब्सक्रिप्शन क्रिकेट फैंस के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। इसके जरिए आप कई प्रीमियम चैनल्स और लाइव टीवी का एक्सेस पाते हैं। अगर आप टीवी से दूर हैं, तो अपने स्मार्टफोन पर ही मैच का हर पल लाइव देख सकते हैं।

अनलिमिटेड कॉलिंग: दोस्तों के साथ करें चर्चा
मैच के दौरान विकेट गिरने पर या किसी खिलाड़ी के शतक लगाने पर दोस्तों से बात करना तो बनता है। ऐसे में इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा मिल मिलती है, ताकि आप बिना बैलेंस की फिक्र किए घंटों मैच का एनालिसिस कर सकें।

एडोब एक्सप्रेस और अन्य फायदें
क्रिएटिव यूजर्स के लिए इसमें एडोब एक्सेस प्रीमियम का एक्सेस दिया गया है। आप मैच के दौरान अपनी पसंदीदा टीम के लिए पोस्टर्स या मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। साथ ही, फ्री हेलो ट्यून्स के जरिए अपनी टीम का एंथम भी सेट कर सकते हैं।
 
सुविधा विवरण
कीमत 619 रुपये
वैधता  60 दिन (पूरा आईपीएल सीजन कवर)
डेटा 1.5GB प्रति दिन (कुल 90GB)
कॉलिंग अनलिमिटेड (लोकल + एसटीडी + रोमिंग)
एक्स्ट्रा रिवॉर्ड्स  एक्सट्रीम प्ले, एडोब एक्सप्रेस, हेलो ट्यून्स

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed