{"_id":"6aaa76db8fbd0ebc8a030e3f","slug":"amazon-launches-ai-powered-alexa-plus-india-with-free-access-hinglish-support-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में लॉन्च हुआ एआई-पावर्ड एलेक्सा प्लस: हिंदी-हिंग्लिश सपोर्ट से बदलेगा शॉपिंग का तरीका, क्या मिला नया?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
भारत में लॉन्च हुआ एआई-पावर्ड एलेक्सा प्लस: हिंदी-हिंग्लिश सपोर्ट से बदलेगा शॉपिंग का तरीका, क्या मिला नया?
Wed, 16 Sep 2026 04:30 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 16 Sep 2026 04:30 PM IST
सार
अमेजन ने अपना नया जनरेटिव एआई-पावर्ड एलेक्सा प्लस वॉयस असिस्टेंट देश में आधिकारिक तौर पर फ्री में लॉन्च कर दिया है। यह अपग्रेडेड असिस्टेंट हिंदी और हिंग्लिश दाेनों भाषाओं को सपोर्ट करता है। जिससे बातचीत ज्यादा नैचुरल और स्मार्ट हो सकती है। आइए जानते हैं इसके सभी नए फीचर्स के बारे में...
विज्ञापन
एलेक्सा प्लस
- फोटो : aboutamazon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेजन ने भारत में अपने नए एआई-पावर्ड वॉयस असिस्टेंट अलेक्सा प्लस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के अनुसार, इस देश में अर्ली एक्सेस के तहत मुफ्त मे उपलब्ध कराया जा रहा है। एलेक्सा के इस अपग्रेडेड वर्जन को पहले की तुलना में ज्यादा नैचुरल बातचीत और जटिल रिक्वेस्ट को समझने के लिए तैयार किया गया है। खास बात यह है कि एलेक्सा प्लस हिंदी और हिंग्लिश दोनों को सपोर्ट करता है।
कंपनी का कहना है कि भारत एलेक्सा प्लस का पहला इंटरनेशनल विस्तार है। कंपनी ने इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों और भाषा को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसके अलावा भारत पहला बाजार है जहां अमेजन, एलेक्सा प्लस और अमेजन नाऊ को एक साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है।
हिंदी और हिंग्लिश में ज्यादा नैचुरल बातचीत
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि भारत एलेक्सा प्लस का पहला इंटरनेशनल विस्तार है। कंपनी ने इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों और भाषा को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसके अलावा भारत पहला बाजार है जहां अमेजन, एलेक्सा प्लस और अमेजन नाऊ को एक साथ इंटीग्रेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिंदी और हिंग्लिश में ज्यादा नैचुरल बातचीत
- एलेक्सा प्लस का सबसे बड़ा बदलाव इसकी बातचीत करने की क्षमता में है। यह सिर्फ एक कमांड का जवाब देने के बजाय बातचीत के कॉन्टेक्स्ट को समझकर आगे की रिक्वेस्ट को हैंडल कर सकता है। जैसे मान लीजिए, यूजर लगातार कई सवाल या निर्देश देता है, तो अब उसे हर बार पूरी जानकारी की जरूरत नहीं होगी।
- एलेक्सा प्लस पिछली बातचीत के संदर्भ को समझकर आगे का जवाब देने की कोशिश करता है। अमेजन इसे ज्यादा कन्वर्सेशनल और पर्सनलाइज्ड असिस्टेंट के तौर पर पेश कर रहा है। लॉन्च के समय एलेक्सा प्लस अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में बातचीत कर सकता है। अमेजन ने कहा है कि आने वाले समय में इसमें और भारतीय भाषाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
- इतना ही नहीं यह एलेक्सा प्लस का एक खास इस्तेमाल अमेजन के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन नाऊ के साथ देखने को मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, भारत पहला देश है जहां इन दोनों अनुभवों को एलेक्सा प्लस के साथ जोड़ा जा रहा है।
- इसका मतलब है कि यूजर एलेक्सा प्लस के साथ बातचीत करते हुए अपनी जरूरत की चीजें अमेजन नाऊ के कार्ट में जोड़ सकता है। अगर यूजर लगातार अलग-अलग आइटम बताता जाता है, तो एलेक्सा प्लस बातचीत का संदर्भ समझते हुए संबंधित सामान को कार्ट में जोड़ सकता है।
- हालांकि, ऑर्डर अपने आप प्लेस नहीं होगा। ऑर्डर पूरा करने से पहले यूजर से मैन्युअल वॉयस कन्फर्मेशन लिया जाएगा। इससे यूजर के पास अंतिम ऑर्डर को मंजूरी देने का कंट्रोल रहेगा।
- अमेजन लंबे समय से भारत में एलेक्सा को स्थानीय भाषाओं और भारतीय यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से विकसित कर रहा है। कंपनी ने पहले ही एलेक्सा में हिंदी और हिंग्लिश सपोर्ट दिया हुआ है। अब एलेक्सा प्लस के साथ इसी अनुभव को जनरेटिव AI की क्षमताओं के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
- नए वर्जन का फोकस सिर्फ भाषा समझने पर नहीं, बल्कि कॉन्टेक्स्ट, बातचीत और यूजर की जरूरत को समझकर कार्रवाई करने पर है। यही इसे पुराने एलेक्सा अनुभव से अलग बनाता है।
- पुराना एलेक्सा खासकर तय कमांड और सवालों का जवाब देने के लिए जाना जाता है। एलेक्सा + में अमेजन ने जनरेटिव एआई और ज्यादा नेचुरल कन्वर्सेशन पर फोकस किया है।
- इसमें यूजर एक ही बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कई रिक्वेस्ट कर सकता है।एआई पिछले संदर्भ को समझकर जवाब देने की कोशिश करता है और जरूरत पड़ने पर संबंधित कार्रवाई भी कर सकता है।
- अमेजन नाऊ के साथ इंटीग्रेशन इसका एक उदाहरण है, जहां यूजर बातचीत के दौरान अलग-अलग सामान कार्ट में जोड़ सकता है और अंत में वॉयस कन्फर्मेशन के जरिए ऑर्डर पूरा कर सकता है।
- फिलहाल एलेक्सा प्लस अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में उपलब्ध है, लेकिन कंपनी ने संकेत दिया है कि भविष्य में और भारतीय भाषाओं को भी इसमें जोड़ा जाएगा।
- भारत जैसे बहुभाषी बाजार में यह एलेक्सा प्लस के अनुभव को और व्यापक बना सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो बातचीत में हिंदी और अंग्रेजी को एक साथ इस्तेमाल करते हैं।