फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Rolls Out iOS 27.2 With New Siri Features, Photos Upgrades, Security Patches

एपल iOS 27.2 अपडेट जारी: स्मार्ट हुआ सिरी AI और दूर हुईं 160 से ज्यादा सिक्योरिटी खामियां, जानें सभी नए फीचर्स

Tue, 27 Oct 2026 05:47 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 27 Oct 2026 05:47 PM IST
सार

एपल ने आईफोन के लिए iOS 27.2 अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें 160 से ज्यादा सिक्योरिटी खामियों के पैच और कई फीचर्स शामिल हैं। अपडेट में दावा किया जा रहा है कि सिरी को पिछली बातचीज याद रखने और अलग-अलग एप्स से जानकारी हासिल करने योग्य बनाया गया है। आइए जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन
Apple Rolls Out iOS 27.2 With New Siri Features, Photos Upgrades, Security Patches
एपल iOS 27.2 अपडेट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अगर आप एपल यूजर हैं, तो यह जानकारी आपके लिए है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए, iOS 27.2 अपडेट में 160 से ज्यादा सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी के लिए पैच और कई नए फीचर्स शामिल कर दिए हैं। साथ ही सिरी एआई में किए गए बदलाव भी किए हैं। इसके अलावा मैसेजेस, फोटोज, फेसटाइम और होम जैसे एप्स में भी सुधार किए गए हैं।
विज्ञापन

एपल ने मैक, एपल वॉच, आईपैड, एपलटीवी और विजन प्रो के लिए अपडेट जारी कर दिया है। हालांकि, अलग-अलग डिवाइस पर उपलब्ध फीचर्स उनके मॉडल और सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर निर्भर करे सकते हैं। 
विज्ञापन


सिरी में क्या हुए बदलाव?
  • दिए गए अपडेट विवरण के अनुसार, सिरी में कन्वर्सेशन मेमोरी (Conversation Memory) फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से वॉयस असिस्टेंट पिछली बातचीत के समरी को याद रख सकेगा। जैसे मान लीजिए, अगर आपने पहले किसी रेस्तरां के बारे में पूछा था, तो बाद में उसी सुझाव से जुड़ा अगला सवाल पूछना आसान हो सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सिरी को कुछ पर्सनल सोर्स से जानकारी लेने की क्षमता भी मिलने की बात कही गई है। इनमें मैसेज में भेजी गई तस्वीरें, कैलेंडर इवेंट में शामिल लोगों की जानकारी, वॉयसमेल, सफारी की ब्राउजिंग हिस्ट्री और रीडिंग लिस्ट शामिल हैं।
  • प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक्सक्लूडेड एप्स सेटिंग का भी जिक्र है। इसके जरिए यूजर चुन सकते हैं कि किन एप्स के डेटा तक सिरी और सर्च की पहुंच नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, सिरी के जवाब में से सिर्फ किसी खास हिस्से को चुनकर कॉपी करने की सुविधा भी दी गई है।
सिरी में किन नई भाषाओं का मिला सपोर्ट?
  • कंपनी के अनुसार, सिरी एआई में कुछ भाषाएं भी जोड़ी गई हैं। इसमें फ्रेंच, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं का सपोर्ट शामिल बताया गया है। हालांकि, हिंदी भाषा का सपोर्ट अभी उपलब्ध नहीं है। वहीं, चीन और यूरोपीय संघ में भी इन एडवांस्ड एआई फीचर्स की उपलब्धता सीमित बताई गई है।
  • ये नए सिरी एआई फीचर्स सभी आईफोन मॉडल के लिए नहीं हैं। डिटेल्स के अनुसार, इनका सपोर्ट आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स, आईफोन 16 सीरीज और इसके बाद के मॉडल तक सीमित है। दूसरे सपोर्टेड आईफोन को सामान्य सिक्योरिटी सुधार और अन्य योग्य फीचर्स मिल सकते हैं।
मैसेजेस और फोटोस एप में क्या बदला?
मैसेजेस एप में कॉन्टेक्स्ट के आधार पर सुझाव देने वाले फीचर्स शामिल किए जाने की बात कही गई है। जैसे मान लीजिए, किसी मैसेज में पैकेज का ट्रैकिंग नंबर मिलने पर उसे ट्रैक करने या डिनर के निमंत्रण के आधार पर कैलेंडर में एंट्री बनाने का सुझाव मिल सकता है।

फोटोज एप में भी कई बदलाव बताए गए हैं, जो इस प्रकार हैं...
  • शेयर्ड एल्बम में कैप्शन और कमेंट एडिट करने की सुविधा।
  • डुप्लिकेट फोटो जोड़ने से रोकने के लिए सुधार।
  • एल्बम की अवधि समाप्त होने से पहले रिमाइंडर।
  • इसके अलावा, फोटोज और इमेज प्लेग्राउंड में गूगल की सिंथआईडी वॉटरमार्किंग तकनीक का सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। इसका उद्देश्य एआई से बनाई या बदली गई तस्वीरों की पहचान में मदद करना है।
फेसटाइम, होम और दूसरे एप्स में नए बदलाव
  • फेसटाइम में लाइव कैप्शन और थर्ड-पार्टी साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर जोड़ने से जुड़ी सुविधाएं है। डुअल कैप्चर फीचर को ग्रुप वीडियो चैट तक बढ़ाने की बात भी कही गई है। होम एप में दरवाजा बंद होने के बाद ऑटो-लॉक करने के लिए टाइमर और दरवाजा खुला छूट जाने पर अलर्ट जैसे फीचर्स बताए गए हैं।
  • अन्य बदलावों में एपल म्यूजिक के आइकन में नया ब्लैक-एंड-व्हाइट लुक, पॉडकास्ट्स एप में न्यू एपिसोड्स और कंटिन्यू प्लेइंग को अलग दिखाना, गेम्स एप में हाल ही में खेले गए गेम और दोस्तों के सुझावों में सुधार शामिल हैं। एप टीवी एप्स में यूजर प्रोफाइल को सरल बनाने की बात भी कही गई है।
  • इसके अलावा डिटेल में आईफोन डुओ नाम के फोल्डेबल डिवाइस के लिए यूएसबी-सी व एपल पेंसिल का सपोर्ट और वीडियो कॉल में एज लाइट फीचर भी शामिल है। इन सुविधाओं की वास्तविक उपलब्धता संबंधित डिवाइस और आधिकारिक रिलीज नोट्स से जांचना जरूरी है।
मैक, एपल वॉच और दूसरे डिवाइसों के लिए भी अपडेट
  • एपल ने अपने अन्य डिवाइसेस के लिए भी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए हैं। डिटेल्स के अनुसार, मैकओएस 27.2 में Siri की कन्वर्सेशन मेमोरी (Conversation Memory), पर्सनल कॉन्टेक्स्ट तक पहुंच और मैसेजेस में कॉन्टेक्स्टुअल सुझाव जैसे बदलाव शामिल हैं।
  • वॉच ओएस 27.2 में एपल सिरी के लिए सिरी से जुड़े सुधार बताए गए हैं। वहीं, विजनओएस 27.2 में नई भाषा के विकल्प और एपल म्यूजिक आइकन में बदलाव का उल्लेख है। आईपैड और होमपैड के लिए भी अपडेट जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

आईफोन में आईओएस अपडेट कैसे डाउनलोड करें?
आपके आईफोन के लिए यह अपडेट उपलब्ध है या नहीं? यह जानने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें...
  • आईफोन को वाई-फाई से कनेक्ट करें और पर्याप्त बैटरी सुनिश्चित करें।
  • सेटिंग्स एप खोलें।
  • जनरल विकल्प पर टैप करें।
  • सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं।
  • अगर अपडेट उपलब्ध है, तो डाउनलोड और इंस्टॉल करने का विकल्प चुनें।
ध्यान दें कि अपडेट इंस्टॉल करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना बेहतर है। साथ ही, अपने आईफोन मॉडल के लिए उपलब्ध आधिकारिक रिलीज नोट्स जरूर जांचें, क्योंकि सभी फीचर्स हर डिवाइस या क्षेत्र में उपलब्ध हों, यह जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed