फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Hire the Robot Fire Human Bill Gates Warns on AI Jobs a Day Before Microsoft Offers 60000 Employees Buyouts

माइक्रोसॉफ्ट के बाय-आउट ऑफर से एक दिन पहले बिल गेट्स ने जताई थी चिंता: जानें AI और नौकरियों पर क्या कहा था?

Tue, 27 Oct 2026 05:38 PM IST
कुलदीप शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 05:38 PM IST
सार

रविवार को बिल गेट्स ने चेताया था कि AI के दौर में कंपनियां रोबोट रखो, इंसान निकालो की राह पर हैं और अगले ही दिन माइक्रोसॉफ्ट ने 60 हजार कर्मचारियों को बाय-आउट का ऑफर दे दिया। अब गेट्स के बयान और कंपनी के ऑफर को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Hire the Robot Fire Human Bill Gates Warns on AI Jobs a Day Before Microsoft Offers 60000 Employees Buyouts
माइक्रोसॉफ्ट-बिल गेट्स - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

AI के दौर में कंपनियां इंसानों की जगह मशीनें क्यों चुन रही हैं, और इसकी कीमत कौन चुकाएगा? Microsoft के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने रविवार को इसी पर कड़ी चेतावनी दी थी। खास बात ये है कि अगले ही दिन उनकी बनाई कंपनी ने अपने करीब 60 हजार कर्मचारियों को स्वैच्छिक एग्जिट का ऑफर दे दिया।

विज्ञापन

बिल गेट्स ने क्या कहा था?

द ऑब्जर्वर को दिए एक इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि आज का प्रोत्साहन ढांचा ही गलत है। कंपनियों को संदेश मिल रहा है कि रोबोट रखो, इंसान निकालो और पीछे मुड़कर मत देखो। उन्होंने AI के दौर को 'विकासवादी घटना' बताया, जिसमें इंसान अब धरती की सबसे समझदार चीज नहीं रहे। उनका अनुमान है कि AI लगभग हर तरह के कौशल का काम संभाल लेगा, पहले दफ्तर के काम, फिर हाथ और मेहनत के काम।

विज्ञापन

गेट्स ने जताई थी सबसे बड़ी चिंता

बिल गेट्स की सबसे बड़ी फिक्र नौकरियों के साथ-साथ टैक्स की भी है। काम करने वाले कम होंगे तो सरकार की कमाई घटेगी, और देश की कुल समृद्धि बढ़ने के बावजूद सामाजिक सुरक्षा का दायरा सिकुड़ सकता है। इसके हल के तौर पर उन्होंने दो सुझाव दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • AI के इस्तेमाल पर 'टोकन टैक्स' 
  • अरबपतियों पर ज्यादा टैक्स। 

अपनी मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि वे अब तक 14 अरब डॉलर टैक्स दे चुके हैं, पर 40 अरब डॉलर तक देने को तैयार होते। गौरतलब है कि बिल गेट्स अब माइक्रोसॉफ्ट में किसी कार्यकारी या बोर्ड पद पर नहीं हैं, इसलिए यह उनकी निजी राय है, कंपनी का रुख नहीं।

अगले दिन कंपनी ने उठाया कदम

इसके अगले ही दिन यानी सोमवार को Microsoft ने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और भारत में लेवल 70 और उससे नीचे के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक एग्जिट ऑफर घोषित किया। सभी टीमें इसमें शामिल नहीं हैं, इसलिए आंकड़ा करीब एक-चौथाई वर्कफोर्स यानी लगभग 60 हजार पर रुकता है। रिपोर्टों के मुताबिक पात्र कर्मचारियों के पास दिसंबर की शुरुआत तक फैसला लेने का समय है और जो हां कहेंगे वे उसी महीने के अंत तक कंपनी छोड़ देंगे।

चीफ पीपल ऑफिसर एमी कोलमैन ने कर्मचारियों से कहा कि यह प्रक्रिया कंपनी के लिए नई है और उससे सीख ली जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी कहती है कि इसके पीछे AI नहीं है, पर रॉयटर्स के हवाले से यह भी कहा गया है कि कंपनी लागत पर काबू पाकर अपने भारी AI निवेश के लिए पैसा जुटाना चाहती है। इस साल यह उसका दूसरा ऐसा कदम है। अप्रैल में उसने अमेरिका के करीब 8750 कर्मचारियों को पहली बार स्वैच्छिक रिटायरमेंट योजना दी थी।

दोनों घटनाएं अलग, पर साथ-साथ

  • गेट्स की बात और Microsoft का ऑफर अलग-अलग घटनाएं हैं। पर लगातार दो दिनों में आना इसे एक बड़ा सवाल बना देता है: जब कंपनियाँ AI में पैसा झोंक रही हैं, तो इस बदलाव की कीमत किसके सिर जाएगी?
  • यह चिंता सिर्फ गेट्स की नहीं है। 2024 के एक IMF विश्लेषण ने भी कहा था कि AI से उत्पादकता बढ़े तो ज्यादातर कामगारों की आय बढ़ सकती है। पर अगर फायदा मुख्य रूप से ऊंची वेतन वालों को मिला, तो कामगारों के बीच असमानता बढ़ सकती है, और पूंजी की कमाई बढ़ने से संपत्ति की असमानता भी गहरा सकती है।

भारत के लिए क्यों है अहम?

भारत दुनिया के सबसे बड़े टेक वर्कफोर्स में से एक है, और वह Microsoft के ऑफर वाले चार देशों में है। इसलिए यह सवाल यहां और जोर से उठेगा। बिल गेट्स के बयान और अगल ही दिन कंपनी में बाय-आउट ऑफर की घोषणा ने कई सवाल पैदा कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed