सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bill gates controversy ai impact summit 2026 suspense epstein files clarification

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष, बिल गेट्स पर विवाद क्यों?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
सार

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई समिट में बिल गेट्स की मौजूदगी को लेकर भारी असमंजस बना हुआ है। जहां सरकारी सूत्रों ने 'एपस्टीन फाइल्स' विवाद के चलते उनके न आने की आशंका जताई है, वहीं गेट्स फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही शिरकत करेंगे। जानिए इम मामले में अब तक क्या सामने आया है।

bill gates controversy ai impact summit 2026 suspense epstein files clarification
बिल गेट्स, पूर्व सीईओ, माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की भागीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। समिट की आधिकारिक वेबसाइट पर गेट्स का नाम प्रमुख वक्ताओं की सूची में शामिल था। लेकिन मंगलवार सुबह अचानक उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया।
Trending Videos


सरकारी सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि गेट्स समिट में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, इसके पीछे की आधिकारिक वजह साफ नहीं की गई, लेकिन गलियारों में चर्चा है कि हाल ही में सामने आई 'जेफ्री एपस्टीन फाइल्स' की वजह से कुछ असहजता की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट्स फाउंडेशन ने की बिल गेट्स के आने की पुष्टि
इन खबरों के बीच गेट्स फाउंडेशन ने पीटीआई (PTI) को दिए एक बयान में स्थिति स्पष्ट की है। फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा, "बिल गेट्स एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल हो रहे हैं। वे अपने तय शेड्यूल के मुताबिक 19 फरवरी को अपना मुख्य भाषण देंगे।" शेड्यूल के अनुसार, उन्हें 19 फरवरी को सुबह 11:50 बजे 12 मिनट का समय आवंटित किया गया है।

यह भी पढ़ें: AI समिट में Digi Yatra एप से आसान होगी एंट्री: कॉन्टैक्टलेस होगा वेरिफिकेशन, फोन पर आएगा पास

विवादों के बीच गेट्स फाउंडेशन ने मंगलवार, 17 फरवरी को एक एक्स पोस्ट के जरिए बिल गेट्स के आने की पुष्टि की थी। इसमें कहा गया था कि वे समिट में शामिल होंगे और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपना मुख्य भाषण भी देंगे। फाउंडेशन ने कहा कि उनकी भागीदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 

बिल गेट्स पर अश्विनी वैष्णव का बयान
समिट का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिल गेट्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय इसे 'व्यक्तिगत पसंद' बताया। उन्होंने कहा, "मैं यह भूल गया हूं कि कौन आ रहा है और कौन नहीं। यह लोगों की निजी पसंद है और मुझे इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है।"

यह भी पढ़ें: अल्फाबेट और एडोबी जैसी कंपनियों की कमान संभाल रहे भारतवंशी, फ्रांस के राष्ट्रपति हुए मुरीद

वहीं, उन्होंने एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के न आने पर स्थिति स्पष्ट की। वैष्णव ने बताया कि हुआंग कुछ 'अनिवार्य कारणों' से नहीं आ सके, लेकिन उन्होंने अपनी जगह कंपनी के एक बहुत ही वरिष्ठ अधिकारी को भेजा है।

क्या है विवाद की जड़?
चर्चा है कि बिल गेट्स का नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में आने के कारण सरकारी हलकों में थोड़ी हिचकिचाहट है। हालांकि, गेट्स पर किसी गलत काम का आरोप नहीं लगा है, लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड्स में कुछ पुराने दावों का जिक्र है, जिन्हें गेट्स के प्रवक्ता पहले ही पूरी तरह बेतुका करार दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Sarvam Kaze AI Smartglasses: इंडियन स्टार्टअप ने पेश किया स्वदेशी एआई स्मार्टग्लास, पीएम मोदी ने किया ट्राई

फिलहाल आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं गेट्स
विवादों से दूर बिल गेट्स सोमवार को ही भारत पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत विजयवाड़ा से की, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की स्वास्थ्य और तकनीक से जुड़ी पहलों की जमकर तारीफ की।

एआई समिट में 100 से ज्यादा देशों की भागीदारी
एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम के 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 'एआई इम्पैक्ट एक्सपो' का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यहां दर्शक लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद 17 फरवरी से यह एक्सपो आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed