{"_id":"699563a396f7a0fcca007481","slug":"youtube-outage-worldwide-x-instagram-social-media-platforms-february-2026-report-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"YouTube Outage: यूट्यूब ही नहीं, इस महीने एक्स और इंस्टाग्राम भी रहे कई घंटे डाउन, लाखों यूजर्स को हुई समस्या","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
YouTube Outage: यूट्यूब ही नहीं, इस महीने एक्स और इंस्टाग्राम भी रहे कई घंटे डाउन, लाखों यूजर्स को हुई समस्या
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार
YouTube Down: बुधवार सुबह अचानक YouTube के डाउन होने से भारत समेत कई देशों में लाखों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह आउटेज ऐसे समय में हुआ है जब इसी महीने X और Instagram भी कई घंटों तक ठप रह चुके हैं। लगातार हो रहे इन तकनीकी व्यवधानों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भरता को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
आउडेज से लाखों यूजर्स को हुई समस्या
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
मंगलवार, 17 फरवरी की रात लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब को एक्सेस करने में यूजर्स को समस्या आने लगी। यह समस्या पहले यूएस में सामने आई, जिसके बाद भारत समेत दुनियाभर से प्लेटफॉर्म के डाउन होने की खबरें आने लगीं। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक 3.5 लाख से ज्यादा यूजर्स ने समस्या को रिपोर्ट किया था। हालांकि, 18 फरवरी की सुबह यूट्यूब की पेरेंट कंपनी गूगल ने एक कम्यूनिटी पोस्ट के जरिए सेवाएं सामान्य होने की जानकारी साझा की।
सुबह करीब 7.30 बजे यूट्यूब ने एक्स पर बताया कि रिकमंडेशन सिस्टम में आई एक समस्या के कारण यूट्यूब के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स, जिसमें होमपेज, YouTube एप, YouTube Music और YouTube Kids शामिल हैं, उनपर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे। कंपनी ने बताया कि होमपेज को फिलहाल ठीक कर लिया गया है, लेकिन गड़बड़ी को पूरी तरह दूर करने के लिए टीम काम कर रही है।
Trending Videos

इस महीने दो बार डाउन रहा एक्स
इस महीने केवल यूट्यूब ही ठप नहीं हुआ, बल्कि एक्स (X) और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी कई घंटे डाउन रहे। बात करें एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कि तो यह इस महीने दो बार पूरी तरप ठप हो गया। एक्स के डाउन होने की समस्या 5 और 16 फरवरी को सामने आई। इस दौरान यूजर्स को एप और वेबसाइट में फीड पेज रिफ्रेश करने पर एरर दिखने लगा। यूजर्स पोस्ट और शेयरिंग भी नहीं कर पा रहे थे। वहीं, 5 फरवरी को इंस्टाग्राम पर भी हजारों यूजर्स को पोस्ट करने, शेयर करने और मैसेज भेजने में समस्या का सामना करना पड़ा था।

2025 में कई बार ठप पड़े बड़े प्लेटफॉर्म्स
साल 2025 इंटरनेट और क्लाउड सेवाओं के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। इस दौरान कई बड़े सोशल मीडिया और टेक प्लेटफॉर्म बार-बार आउटेज का शिकार हुए।
साल 2025 इंटरनेट और क्लाउड सेवाओं के लिए काफी उथल-पुथल भरा रहा। इस दौरान कई बड़े सोशल मीडिया और टेक प्लेटफॉर्म बार-बार आउटेज का शिकार हुए।
- 20 अक्तूबर को Amazon Web Services में आई बड़ी खराबी को साल का सबसे बड़ा आउटेज माना गया। इससे नेटफ्लिक्स, स्नैपचैट और कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म करीब 15 से 18 घंटे तक प्रभावित रहे।
- 18 नवंबर को Cloudflare की गड़बड़ी ने हजारों वेबसाइटों और एप्स को अचानक ठप कर दिया। इसका असर ये हुआ कि उस दिन चैटजीपीटी, परप्लेक्सिटी और एक्स जैसे एआई प्लेटफॉर्म्स भी पूरी तरह डाउन हो गए थे।
- गेमिंग क्षेत्र में 7 फरवरी को Sony का प्लेस्टेशन नेटवर्क 24 घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा, जिसके चलते हजारों PlayStation यूजर्स गेम नहीं खेल पाएं।
- 12 जून को Google Cloud की समस्या से स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड और ट्विच जैसे प्लेटफॉर्म्स कई घंटे ठप पड़े रहे।
- Microsoft Azure के सर्वर में गड़बड़ी के वजह से 9 और 29 अक्तूबर को दो बड़े आउटेज हुए, जिससे दुनियाभर में एयरलाइंस और कारोबारी सेवाएं बाधित हुईं।
- 10 मार्च को X पर बड़ा आउटेज दर्ज हुआ, जिससे भारत में 6 लाख से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए। वहीं, 15 अक्तूबर को YouTube भी ग्लोबल लेवल पर ठप रहा। इसके अलावा स्नैपचैट, व्हाट्सएप, स्लैक और स्पॉटिफाई जैसी सेवाएं भी सालभर तकनीकी समस्याओं से जूझती रहीं।
साल 2005 में लॉन्च हुआ था यूट्यूब
यूट्यूब को 14 फरवरी 2005 को लॉन्च किया गया था। इसके डोमेन को सैन मैटो, कैलिफोर्निया में रजिस्टर किया गया था। इसे पेपैल (PayPal) के तीन पूर्व कर्मचारियों- चाड हर्ली, स्टीव चेन और जावेद करीम ने तैयार किया था। इस प्लेटफॉर्म को बनाने का विचार तब आया जब एक डिनर पार्टी के वीडियो को ऑनलाइन साझा करने में उन्हें काफी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
यूट्यूब की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने अक्टूबर 2006 में 1.65 अरब डॉलर में इसे खरीदने की इच्छा जताई। डील साइन होने के बाद 13 नवंबर 2006 को यह वीडियो प्लेटफॉर्म पूरी तरह गूगल का हो गया। बता दें कि गूगल ने अपना खुद का Google Video प्लेटफॉर्म शुरू किया था, लेकिन वह यूट्यूब जैसी सफलता नहीं पा सका।
भारत में यूट्यूब का आधिकारिक सफर 7 मई 2008 को शुरू हुआ था। गूगल ने भारतीय कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए राजश्री ग्रुप, यूटीवी और जूम चैनल जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की थी। आज भारत यूट्यूब के लिए दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में यूट्यूब के 50 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं।