सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bsnl new 599 recharge plan 3gb daily data 70 days validity vs jio airtel

Prepaid Plans: Jio और Airtel के छूटे पसीने! BSNL लाया 599 रुपये में 3GB डेली डेटा वाला धमाकेदार प्लान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 26 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

BSNL 3GB Data Plan: अगर आप भी महंगा रिचार्ज कराकर थक गए हैं, तो BSNL आपके लिए एक जबर्दस्त प्लान लाया है। महज 599 रुपये के इस नए प्लान में आपको हर दिन 3GB डेटा और 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। आइए जानते हैं इस महाबचत प्लान की पूरी डिटेल।

bsnl new 599 recharge plan 3gb daily data 70 days validity vs jio airtel
बीएसएनएल ने नया प्लान किया लॉन्च - फोटो : AI जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। अगर आप दिनभर इंटरनेट पर वीडियो देखते हैं, ऑनलाइन गेमिंग करते हैं या फिर वर्क फ्रॉम होम के चलते आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, तो कंपनी का नया 599 रुपये वाला प्लान आपके लिए ही बना है। 
Trending Videos


इस धांसू प्लान में ग्राहकों को पूरे 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी जा रही है। इसका मतलब है कि आपको बार-बार अपना फोन रिचार्ज कराने की टेंशन नहीं रहेगी। सिर्फ 9 रुपये से भी कम के रोजाना खर्च में आपको हर दिन 3GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा इस प्लान में देश के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। साथ ही, फ्री नेशनल रोमिंग और हर दिन 100 एसएमएस भी ग्राहकों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोरंजन का भी रखा गया है पूरा ख्याल
बीएसएनएल ने अपने इस रिचार्ज में सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि आपके एंटरटेनमेंट का भी पूरा बंदोबस्त किया है। इस 599 रुपये के प्लान को रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को कंपनी की तरफ से 'BiTV' (बी-आई टीवी) का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है। इसके जरिए आप बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा खर्च किए या अलग से कोई सब्सक्रिप्शन लिए सीधे अपने फोन पर कई टीवी चैनल्स का मजा ले सकते हैं। इतना ही नहीं, इस एप पर कुछ चुनिंदा ओटीटी शोज भी बिल्कुल मुफ्त में देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio ने बढ़ाई रफ्तार, मार्च में टेलीकॉम सेक्टर में उछाल; BSNL भी लौटा मुनाफे की राह पर

जियो के 3GB डेटा प्लान से कितना अलग है BSNL?
अगर हम बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो से करें, तो सरकारी कंपनी का यह ऑफर बहुत सस्ता नजर आता है। जियो के पास रोजाना 3GB डेटा देने वाला प्लान 1199 रुपये का आता है। हालांकि, कीमत ज्यादा होने के साथ-साथ इसमें मिलने वाले फायदे भी कुछ अलग हैं। जियो के इस 1199 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा, किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा जियो अपने ग्राहकों को तीन महीने के लिए जियो-हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन, 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो और जियो क्लाउड पर 50GB की फ्री स्टोरेज भी दे रहा है।

एयरटेल का प्लान पड़ेगा आपकी जेब पर भारी
दूसरी तरफ, अगर आप भारती एयरटेल के ग्राहक हैं और रोजाना 3GB डेटा वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो आपको इसके लिए अच्छी खासी रकम चुकानी पड़ेगी। एयरटेल का 3GB डेली डेटा वाला प्लान 1798 रुपये का आता है। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। एक्स्ट्रा फायदों की बात करें तो एयरटेल इस महंगे प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक का सब्सक्रिप्शन और पूरे एक साल (12 महीने) के लिए एडोब एक्सप्रेस का प्रीमियम एक्सेस भी बिल्कुल फ्री दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed