सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   delhi man builds air purifier for rs 2000 viral jugaad aqi drop

Viral: दिल्ली के बंदे ने 2,000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर; पोस्ट कर बताया बनाने का तरीका, आप भी जानिए

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 14 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Air Purifier In Rs 2000: दिल्ली की जहरीली हवा से बचने के लिए एक युवक ने सिर्फ 2000 रुपये में एयर प्यूरीफायर बना डाला। जुगाड़ से बनाई गई ये मशीन केवल 15 मिनट में AQI को 350 से घटाकर 50 तक ले आती है।

delhi man builds air purifier for rs 2000 viral jugaad aqi drop
शख्स ने जुगाड़ से बना दिया एयर प्यूरीफायर - फोटो : Reddit
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की हवा एक बार फिर दम घोंटने वाली हो गई है। कई इलाकों में AQI 450 के पार पहुंच चुका है, जिस वजह से लोग महंगे एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) खरीदने पर मजबूर हैं। इसी बीच राजधानी के एक युवक ने ऐसा कमाल कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग उसकी तारीफ करते नीहीं थक रहे। इस शख्स ने 5,000-7,000 रुपये में मिलने वाला एयर प्यूरीफायर महज 2,000 रुपये में तैयार कर लिया, और दावा किया कि यह उसकी महंगी फिलिप्स मशीन से भी बेहतर काम करता है।
Trending Videos


Reddit यूजर शुक्रांत25 ने अपने इस देसी इनोवेशन की तस्वीरें और पूरी कहानी पोस्ट की, जिसके बाद यह इंटरनेट पर धूम मचा गई। उन्होंने बताया कि यह मशीन 12×12 फीट के कमरे में सिर्फ 15 मिनट में 350–400 AQI वाली हवा को सीधे 50 पर ले आई। पहले लोगों ने इसे मजाक समझा, लेकिन फोटो और डिटेल देखने के बाद सब दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बेडरूम के लिए कितने CADR वाला एयर प्यूरीफायर होगा सही? जान लीजिए पता करने का सबसे बेस्ट तरीका

कैसे बनाया सिर्फ 2000 रुपये में एयर प्यूरीफायर
यूजर ने बताया कि उसने एक 150mm का एग्जॉस्ट फैन, HEPA फिल्टर, कार्डबोर्ड, ग्लू गन, तार, स्विच और रेगुलेटर की मदद से यह प्यूरीफायर तैयार किया। एग्जॉस्ट फैन के लिए उसने 750 रुपये चुकाए, HEPA फिल्टर के लिए 1000 रुपये और बाकी सामान लगभग 250 रुपये में मिल गए। देखने में यह किसी स्कूल प्रोजेक्ट जैसा लगता है, लेकिन काम किसी ब्रांडेड एयर प्यूरीफायर जैसा करता है।

यूजर के मुताबिक, पंखा हवा को HEPA फिल्टर के अंदर खींचता है और बाहर साफ हवा छोड़ता है। वह बताता है कि महंगे प्यूरीफायर भी यही तकनीक अपनाते हैं, बस उनमें दिखावा ज्यादा होता है और दाम भी।

Reddit पर छाया देसी इनोवेशन
पोस्ट वायरल होते ही Reddit पर सैकड़ों कमेंट्स आने लगे। एक यूजर ने लिखा, “भाई, इस पर पूरा ट्यूटोरियल बना दो, हम भी यह जुगाड़ अपनाएंगे।” दूसरे ने कहा, “एयर प्यूरीफायर कोई रॉकेट साइंस नहीं है। तुमने कर दिखाया, बाकी बस बातें करते हैं।”

यह भी पढ़ें: एयर प्यूरीफायर के फिल्टर को बदलने में कितना आता है खर्च? जानिए कब करना चाहिए रिप्लेस

कुछ लोगों ने मजाक-मजाक में इसे “भारत का एलन मस्क” भी बता दिया, तो कई ने सलाह दी कि उसे अपना YouTube चैनल शुरू करना चाहिए। लोगों का कहना है कि यह इनोवेशन साबित करता है कि जरूरत हो तो जुगाड़ से भी कई चीजों का हल निकाला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed