{"_id":"6a66131cf43fcf673001718d","slug":"flipkart-food-delivery-service-launch-india-challenge-swiggy-zomato-rapido-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flipkart करेगा फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री: Swiggy-Zomato की बढ़ेगी मुश्किल; जानिए क्या है कंपनी की तैयारी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Flipkart करेगा फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री: Swiggy-Zomato की बढ़ेगी मुश्किल; जानिए क्या है कंपनी की तैयारी
Sun, 26 Jul 2026 07:31 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:31 PM IST
सार
भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार में जल्द एक और बड़ा खिलाड़ी उतरने वाला है। Flipkart ने अगले कुछ हफ्तों में अपनी फूड डिलीवरी सर्विस शुरू करने की पुष्टि की है। शुरुआती लॉन्च सीमित दायरे में होगा, लेकिन कंपनी का यह कदम Swiggy, Zomato और Rapido के बीच मुकाबले को और तेज कर सकता है।
विज्ञापन
फूड डिलीवरी
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के ऑनलाइन फूड डिलीवरी कारोबार में जल्द एक नया मुकाबला देखने को मिल सकता है। ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने पुष्टि की है कि वह अगले कुछ हफ्तों के भीतर अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू करने जा रही है। शुरुआत में यह सर्विस सीमित यूजर्स और चुनिंदा इलाकों में उपलब्ध होगी। कंपनी शुरुआती ग्राहकों से मिले फीडबैक के आधार पर इसमें सुधार करेगी और फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार दूसरे शहरों तक किया जाएगा।
Flipkart की इस एंट्री से पहले से बाजार में मजबूत पकड़ रखने वाली Swiggy, Zomato और हाल ही में फूड डिलीवरी सेगमेंट में कदम रखने वाली Rapido के सामने नई प्रतिस्पर्धा खड़ी हो सकती है।
फूड डिलीवरी के लिए अलग एप भी होगा
ONDC से जुड़ सकती है नई सर्विस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को ओपन नेटवर्क फॉर डिलीवरी सर्विस यानी ओएनडीसी (ONDC) से भी जोड़ने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है, तो कंपनी को बड़ी संख्या में रेस्तरां और डिलीवरी पार्टनर्स तक पहुंच बनाने में आसानी होगी। हालांकि, ONDC इंटीग्रेशन को लेकर Flipkart ने अभी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Flipkart Minutes की सफलता से मिला आत्मविश्वास
फूड डिलीवरी सेक्टर में बढ़ रहा है मुकाबला
विज्ञापन
Flipkart की इस एंट्री से पहले से बाजार में मजबूत पकड़ रखने वाली Swiggy, Zomato और हाल ही में फूड डिलीवरी सेगमेंट में कदम रखने वाली Rapido के सामने नई प्रतिस्पर्धा खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
फूड डिलीवरी के लिए अलग एप भी होगा
- Flipkart Group के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति के मुतबिक कंपनी की फूड डिलीवरी सर्विस अगले कुछ सप्ताह में शुरू हो जाएगी। हालांकि, उन्होंने फिलहाल इस नए प्लेटफॉर्म के नाम का खुलासा नहीं किया है।
- उन्होंने यह भी बताया कि ग्राहक इस सुविधा का इस्तेमाल एक अलग मोबाइल एप के जरिए कर सकेंगे। साथ ही, इसे Flipkart के मुख्य एप में भी इंटीग्रेट किया जाएगा, ताकि मौजूदा यूजर्स को अलग अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
ONDC से जुड़ सकती है नई सर्विस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Flipkart अपनी फूड डिलीवरी सर्विस को ओपन नेटवर्क फॉर डिलीवरी सर्विस यानी ओएनडीसी (ONDC) से भी जोड़ने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है, तो कंपनी को बड़ी संख्या में रेस्तरां और डिलीवरी पार्टनर्स तक पहुंच बनाने में आसानी होगी। हालांकि, ONDC इंटीग्रेशन को लेकर Flipkart ने अभी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Flipkart Minutes की सफलता से मिला आत्मविश्वास
- फूड डिलीवरी में Flipkart की एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब उसकी Flipkart Minutes क्विक कॉमर्स सर्विस तेजी से विस्तार कर रही है। कंपनी के अनुसार, दो साल से भी कम समय में उसने 130 शहरों में 1,000 से अधिक माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर का नेटवर्क तैयार कर लिया है।
- कंपनी का दावा है कि टियर-2 और टियर-3 शहरों से मिलने वाली मांग में पिछले साल की तुलना में 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, Flipkart Minutes के 40 प्रतिशत से अधिक ग्राहक Gen Z वर्ग से आते हैं, जो तेज डिलीवरी सेवाओं को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।
फूड डिलीवरी सेक्टर में बढ़ रहा है मुकाबला
- बीते कुछ महीनों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाजार पहले के मुकाबले कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी हो गया है। हाल ही में Rapido ने Ownly नाम से अपनी फूड डिलीवरी सेवा शुरू की है, जिसमें रेस्तरां से जीरो कमीशन लेने और ग्राहकों को ऑफलाइन स्टोर जैसी कीमत पर खाना उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
- वहीं Swiggy ने बजट ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए Toing नाम की नई सेवा लॉन्च की है। फिलहाल Flipkart ने यह साफ नहीं किया है कि वह Swiggy और Zomato को चुनौती देने के लिए किस बिजनेस मॉडल या ऑफर के साथ बाजार में उतरेगी, लेकिन उसकी एंट्री से फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा निश्चित रूप से और तेज होने वाली है।