फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Gemini Comes Android Auto Personal Intelligence, Check Flights More

अब गाड़ी चलाते समय खुद हर जानकारी निकालेगा जेमिनी: एंड्रॉयड ऑटो पर आया पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर, कैसे करेगा काम?

Wed, 21 Oct 2026 10:28 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 21 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

ड्राइविंग के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए गूगल ने एंड्रॉयड ऑटो और गूगल इन-बिल्ट कारों में जेमिनी के लिए नया पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर रोलआउट कर दिया है। अब ड्राइवर बिना फोन छुए ही जीमेल, गूगल कैलेंडर, फोटोज, मैप्स और सर्च से जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
 

विज्ञापन
Google Gemini Comes Android Auto Personal Intelligence, Check Flights More
एंड्रॉयड ऑटो पर आया पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

कार चलाते समय रास्ते का ध्यान और साथ में जरूरी कॉल्स, शेड्यूल या फ्लाइट की डिटेल को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को हल करने के लिए गूगल ने अपने एआई असिस्टेंट जेमिनी में एक नया और बेहद उपयोगी 'पर्सनल इंटेलिजेंस' फीचर जोड़ दिया है। अब यह फीचर दुनिया भर में एंड्रॉइड ऑटो और गूगल इन-बिल्ट वाली कारों के लिए उपलब्ध होना शुरू हो गया है। इसकी मदद से ड्राइवर्स बिना स्क्रीन छुए, केवल बोलकर अपने कई कामों को चुटकियों में निपटा सकते हैं। जैसे की अगर आपको एयरपोर्ट जाना है और फ्लाइट का गेट पता करना है, डॉक्टर के अपॉइंटमेंट तक पहुंचना है या रास्ते में अपनी पसंद का रेस्टोरेंट खोजना है, तो इसके लिए अब आपको अलग-अलग एप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप जेमिनी से सामान्य बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


एंड्रॉयड ऑटो पर कैसे काम करेगा जेमिनी का पर्सनल इंटेलिजेंस?
  • पर्सनल इंटेलिजेंस, जेमिनी का ऐसा फीचर है, जो एआई असिस्टेंट को यूजर के दूसरे गूगल एप्स से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके ज्यादा सटीक जवाब देने में मदद करता है। साल की शुरुआत में पेश किए गए इस फीचर का मार्च में विस्तार किया गया था। इसके बाद यह मुफ्त अकाउंट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी उपलब्ध हुआ। इससे पहले इसकी सुविधा गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स तक सीमित थी।
  • विज्ञापन
  • अब गूगल इसे एंड्रॉयड ऑटो पर भी ला रहा है। कंपनी के अनुसार, इस अपडेट से कार में जेमिनी की सवालों को समझने, अलग-अलग जानकारियों को जोड़ने और उनके आधार पर जवाब देने की क्षमता बेहतर होगी। इसके बाद यूजर की अनुमति मिलने पर जेमिनी, गूगल वर्कस्पेस की सेवाओं, जिनमें जीमेल और गूगल कैलेंडर शामिल हैं। इसी के साथ गूगल फोटोज, गूगल मैप्स, यूट्यूब और सर्च से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है। इससे यूजर को हर बार अपनी जरूरत समझाने या किसी जानकारी का संदर्भ देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
Trending Videos

Google Gemini Comes Android Auto Personal Intelligence, Check Flights More
एंड्रॉयड ऑटो पर आया पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर - फोटो : blog.google
फ्लाइट का गेट जानने के लिए ईमेल खंगालने की जरूरत नहीं
  • इसके अलावा जैसे मान लीजिए, आप एयरपोर्ट जा रहे हैं और आपको फ्लाइट का गेट पता करना है। साथ ही यह भी जानना है कि फ्लाइट समय पर है या नहीं। ऐसे में आप जेमिनी से सीधे पूछ सकते हैं, कि मेरी फ्लाइट का गेट कौन-सा है? और क्या मेरी फ्लाइट समय पर है?
  • अगर आपका जीमेल अकाउंट कनेक्टेड है और उसमें फ्लाइट की कन्फर्मेशन से जुड़ी जानकारी मौजूद है, तो जेमिनी उस जानकारी को खोजने में मदद कर सकता है। आपको ईमेल खोलकर कन्फर्मेशन मैसेज ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। फ्लाइट के समय से जुड़ी जानकारी के लिए यह संबंधित उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है। इस तरह एक ही बातचीत में कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। हालांकि, फ्लाइट की स्थिति और गेट की जानकारी की सटीकता उपलब्ध डेटा और संबंधित सेवाओं की जानकारी पर निर्भर करेगी।

रास्ते में अपनी पसंद का रेस्टोरेंट खोजेगा एआई
  • अनजान शहर में गाड़ी चलाते समय खाने के लिए अच्छी जगह खोजना भी मुश्किल हो सकता है। जेमिनी का Personal Intelligence फीचर इस काम में मदद कर सकता है। उदाहरण के लिए, आप कह सकते हैं कि मेरे रास्ते में कोई ऐसा इनडोर रेस्टोरेंट खोजें जो मेरी पसंद से मेल खाता हो। जेमिनी आपके रूट और उपलब्ध व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर सुझाव दे सकता है। अगर आपकी पसंद शाकाहारी खाना है और इससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध है, तो यह आपकी जरूरत के हिसाब से रेस्टोरेंट की सूची खोजने में मदद कर सकता है।
  • इसका फायदा यह होगा कि आपको अपनी पसंद और रास्ते की जानकारी बार-बार बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, सुझावों की प्रासंगिकता कनेक्टेड एप्स में उपलब्ध जानकारी पर निर्भर करेगी।

डॉक्टर के अपॉइंटमेंट तक पहुंचने के लिए पता याद रखना जरूरी नहीं
  • कई बार किसी जरूरी अपॉइंटमेंट पर जाते समय क्लिनिक का पता याद नहीं रहता। ऐसे में जेमिनी से कहा जा सकता है कि मुझे मेरे डॉक्टर के अपॉइंटमेंट पर ले चलो।
  • अगर अपॉइंटमेंट की जानकारी गूगल कैलेंडर या किसी दूसरे कनेक्टेड स्रोत में मौजूद है, तो जेमिनी उसे खोजने और गूगल मैप्स के जरिए रास्ता बताने में मदद कर सकता है। इससे ड्राइविंग शुरू करने से पहले पता खोजने या उसे मैन्युअली टाइप करने की जरूरत कम हो सकती है। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जिन्हें दिनभर में कई अपॉइंटमेंट या काम निपटाने होते हैं।

गूगल फोटोज से पुरानी जगह खोजने में भी मिलेगी मदद
  • पर्सनल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सिर्फ ईमेल और कैलेंडर तक सीमित नहीं है। यह गूगल फोटोज में मौजूद तस्वीरों से जुड़ी जानकारी के आधार पर भी मदद कर सकता है। जैसे मान लीजिए, अगर आप पिछले हफ्ते गए किसी कार वॉश सेंटर पर दोबारा जाना चाहते हैं, तो जेमिनी से कह सकते हैं, कि पिछले हफ्ते ली गई मेरी फोटो से कार वॉश वाली जगह ढूंढो और वहां का रास्ता बताओ।
  • ऐसे में आपको फोन की गैलरी में तस्वीरें ढूंढने या जगह का नाम याद करने की जरूरत नहीं पड़ सकती। जेमिनी उपलब्ध जानकारी के आधार पर उस जगह की पहचान करने और वहां तक पहुंचने में मदद कर सकता है। इसी तरह, अगर आपने किसी कॉफी शॉप के बारे में पहले बातचीत की थी, तो आप कह सकते हैं कि मुझे उस कॉफी शॉप पर ले चलो जिसके बारे में हमने कल बात की थी। जेमिनी संबंधित जानकारी खोजकर आपको वहां पहुंचने में मदद कर सकता है।

पर्सनल इंटेलिजेंस में प्राइवेसी का कैसे रखा गया है ध्यान?
  • जहां एआई आता है, वहां अब सुरक्षा से संबंधित सवाल जरूर खड़ा हो जाता है। गूगल के अनुसार, पर्सनल इंटेलिजेंस को प्राइवेसी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यूजर्स के गूगल एप्स तब तक कनेक्ट नहीं होंगे, जब तक वे खुद उन्हें कनेक्ट करने की अनुमति नहीं देते। इसके अलावा, जेमिनी की सेटिंग में जाकर इन कनेक्शंस को कभी भी बंद किया जा सकता है।
  • गूगल बिल्ट-इन वाली कारों में भी व्यक्तिगत जानकारी तभी साझा की जाती है, जब यूजर कार में मौजूद हो और उसका फोन कार से कनेक्टेड हो। अगर कोई यूजर पर्सनल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो भी कार के बाकी फीचर्स काम करते रहेंगे। वह नेविगेशन का इस्तेमाल कर सकता है, म्यूजिक सुन सकता है, कॉल कर सकता है और जेमिनी से सामान्य सवाल पूछ सकता है। हालांकि, ऐसे में जवाब उसकी व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर कस्टमाइज नहीं होंगे। यूजर्स के लिए बेहतर होगा कि फीचर चालू करने से पहले इसकी सेटिंग्स देखें और तय करें कि वे किन एप्स की जानकारी जेमिनी के साथ साझा करना चाहते हैं।

एंड्रॉयड आटो अभी उपलब्ध, गूगल बिल्ट-इन कारों में बाद में आएगा
  • गूगल के अनुसार, पर्सनल इंटेलिजेंस एंड्रॉयड ऑटो पर जारी किया जा रहा है और यह दुनिया भर में उपलब्धता की प्रक्रिया में है। जिन यूजर्स ने इसे पहले ही जेमिनी एप में चालू कर रखा है, वे कार में भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। बाकी यूजर्स जेमिनी की सेटिंग में जाकर इसे अपनी पसंद के मुताबिक सेट कर सकते हैं।
  • वहीं, बिल्ट-इन वाली कारों में यह सुविधा आने वाले महीनों में उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह एंड्रॉयड ऑटो और गूगल बिल्ट-इन के जरिए कंपनी कारों में जेमिनी को ज्यादा उपयोगी और व्यक्तिगत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed