फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung one ui 9 driving report feature better than google maps hindi

अब फोन तैयार आपकी ड्राइविंग का रिपोर्ट कार्ड: सैमसंग के वन यूआई 9 अपडेट में आया नया फीचर, गूगल मैप्स को दी मात

Wed, 21 Oct 2026 02:26 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2026 02:26 PM IST
सार

सैमसंग ने One UI 9 में Driving Report फीचर दिया है, जो गैलेक्सी फोन की मदद से आपकी ड्राइविंग की आदतों का रिकॉर्ड रखता है। यह रफ्तार, अचानक ब्रेक, तेज मोड़, यात्रा की दूरी और फोन के इस्तेमाल जैसी जानकारी देता है। इससे ड्राइविंग की आदतों को समझने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
samsung one ui 9 driving report feature better than google maps hindi
सैमसंग के वन यूआई 9 अपडेट में आया शानदार फीचर। - फोटो : सैमसंग

विस्तार

अगर आप कार चलाते हैं, तो क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ड्राइविंग कितनी अच्छी है? क्या आप अचानक ब्रेक लगाते हैं, तेजी से एक्सेलरेटर दबाते हैं या मोड़ पर गाड़ी को तेज घुमाते हैं? सैमसंग ने अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन में ऐसा ही एक फीचर पेश किया है, जो आपकी ड्राइविंग की आदतों पर नजर रखता है। यह फीचर हर ट्रिप के बाद रिपोर्ट तैयार करता है। इसमें आपकी यात्रा के रूट से लेकर गाड़ी चलाने के तरीके तक की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


Samsung One UI 9 में आया ड्राइविंग रिपोर्ट फीचर
  • सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन्स में One UI 9 में ड्राइविंग रिपोर्ट (Driving Report) फीचर दिया है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी हर यात्रा का रिकॉर्ड देख सकते हैं। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू नहीं रहता। इसे सेटिंग्स में जाकर एक्टिव करना पड़ता है।
  • विज्ञापन
  • इसे चालू करने के बाद जब भी आप अपने गैलेक्सी फोन को कार के ब्लूटूथ से कनेक्ट करते हैं, यह बैकग्राउंड में काम करना शुरू कर देता है। इसके लिए एंड्रॉयड ऑटो या एपल कारप्ले की जरूरत नहीं है। यानी ब्लूटूथ कनेक्शन वाली कई कारों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह फीचर यात्रा की दूरी, कुल समय, औसत रफ्तार, तारीख और समय के साथ आपके रूट का रिकॉर्ड रखता है। इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ आपकी यात्रा की जानकारी नहीं देता, बल्कि ड्राइविंग के तरीके को भी ट्रैक करता है।

अचानक ब्रेक लगाने से लेकर तेज मोड़ तक पर नजर
  • ड्राइविंग रिपोर्ट फोन के सेंसर की मदद से ड्राइविंग के दौरान होने वाली कई गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। इसमें तेजी से एक्सेलरेशन, अचानक ब्रेक लगाना और तेज मोड़ लेना जैसी गतिविधियां शामिल हैं। यह यात्रा के दौरान फोन कितनी बार इस्तेमाल किया गया, इसकी जानकारी भी दिखाता है।
  • ट्रिप खत्म होने के बाद फोन पर रिपोर्ट का नोटिफिकेशन मिलता है। इसमें यात्रा से जुड़े जरूरी आंकड़े देखे जा सकते हैं। बाद में भी ड्राइविंग रिपोर्ट सेक्शन में जाकर पुरानी यात्राओं की जानकारी हासिल की जा सकती है।
  • रिपोर्ट में मैप पर आपके पूरे रूट को भी देखा जा सकता है। रूट पर अलग-अलग रंगों से उन जगहों को दिखाया जाता है, जहां अचानक तेजी या ब्रेक जैसी गतिविधियां दर्ज हुईं। इसके अलावा, 12.5 मील प्रति घंटे से कम रफ्तार वाले हिस्सों को भी हाइलाइट किया जाता है। यह रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा के बराबर है।
  • इस फीचर में एक ग्राफ भी मिलता है, जिससे पता चलता है कि यात्रा के दौरान समय के साथ आपकी रफ्तार में किस तरह बदलाव आया। अगर आप किसी ट्रिप का रिकॉर्ड नहीं रखना चाहते, तो उसे डिलीट भी कर सकते हैं।

हर हफ्ते मिलेगी ड्राइविंग की पूरी रिपोर्ट
  • ड्राइविंग रिपोर्ट में सिर्फ एक ट्रिप का रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि पूरे हफ्ते की ड्राइविंग की समरी भी मिलती है। इससे आप अपनी अलग-अलग यात्राओं की तुलना कर सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि आपकी ड्राइविंग की आदतों में क्या बदलाव आया है।
  • यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्होंने हाल ही में गाड़ी चलाना सीखा है। रिपोर्ट देखकर वे समझ सकते हैं कि किन मौकों पर अचानक ब्रेक लगा या तेजी से गाड़ी मोड़ी गई। हालांकि, केवल फोन के सेंसर के आंकड़ों से यह तय नहीं किया जा सकता कि हर स्थिति में ड्राइविंग गलत थी। कई बार ट्रैफिक या सड़क की स्थिति के कारण भी ब्रेक लगाना जरूरी हो सकता है।

जो लोग अपनी ड्राइविंग के आंकड़ों में दिलचस्पी रखते हैं, वे भी इस फीचर की मदद से अपनी आदतों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

सैमसंग फोन में ऐसे चालू करें ड्राइविंग रिपोर्ट
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए कुछ सेटिंग्स बदलनी होंगी:
  • अपने गैलेक्सी फोन की Settings खोलें।
  • Connected devices में जाकर Driving Report विकल्प चुनें।
  • स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और जरूरी परमिशन दें।
  • ऊपर दिए गए तीन डॉट वाले मेन्यू में जाकर Settings खोलें।
  • Vehicles विकल्प में अपनी कार को चालू करें। अगर कार सूची में नहीं है, तो पहले उसे ब्लूटूथ से पेयर करें।
  • इसके बाद फोन आपकी यात्राओं का रिकॉर्ड तैयार कर सकेगा।

सेटिंग्स में Locations का विकल्प भी मिलता है। इसमें आप अपने घर, ऑफिस और अक्सर जाने वाली जगहों को जोड़ सकते हैं, ताकि इन जगहों से जुड़ी जानकारी भी देख सकें।

Driving Report फीचर में प्राइवेसी लीक का कितना खतरा?
  • इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले प्राइवेसी से जुड़ी कुछ बातें समझना जरूरी है। ड्राइविंग रिपोर्ट तैयार करने के लिए फोन को लगातार लोकेशन एक्सेस की जरूरत पड़ती है, न कि सिर्फ उस समय जब आप गाड़ी चला रहे हों। इससे फोन की बैटरी ज्यादा खर्च हो सकती है और यूजर की लोकेशन से जुड़ी जानकारी लगातार उपलब्ध रहने की चिंता भी पैदा होती है।
  • इसके अलावा, ड्राइविंग से जुड़ा डेटा सैमसंग अकाउंट से जुड़ा रहता है। कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह जानकारी अकाउंट से बाहर साझा होती है या थर्ड पार्टी, खासकर बीमा कंपनियों, तक पहुंचती है या नहीं। इसलिए इस फीचर को चालू करने से पहले इसकी परमिशन और प्राइवेसी सेटिंग्स को समझना बेहतर होगा।

Google Maps में भी मिल सकता है ऐसा फीचर?
फिलहाल ड्राइविंग रिपोर्ट सैमसंग के गैलेक्सी फोन तक ही सीमित है। ऐसे में दूसरे एंड्रॉयड फोन या आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स इसका फायदा नहीं उठा सकते।


इस फीचर की एक खास बात यह है कि यह सिर्फ रास्ता दिखाने के बजाय ड्राइविंग की आदतों का भी रिकॉर्ड रखता है। गूगल मैप्स में टाइमलाइन फीचर पहले से यात्राओं का इतिहास देखने की सुविधा देता है। अगर भविष्य में इसमें ड्राइविंग से जुड़े आंकड़े भी जोड़ दिए जाएं, तो यूजर्स को अपनी यात्रा और ड्राइविंग दोनों को समझने का बेहतर विकल्प मिल सकता है। हालांकि, फिलहाल गूगल मैप्स में इस तरह की सुविधा आने की कोई पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed