{"_id":"6a30ea951d85209b9708c080","slug":"google-screenless-wearable-race-fitbit-air-takes-whoop-5-0-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google vs Whoop: व्हूप 5.0 को टक्कर देने आया गूगल का नया फिटनेस ट्रैकर, जानें फीचर्स और बजट में कौन है बेहतर","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Google vs Whoop: व्हूप 5.0 को टक्कर देने आया गूगल का नया फिटनेस ट्रैकर, जानें फीचर्स और बजट में कौन है बेहतर
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार
Fitbit Air: फिटनेस ट्रैकिंग को लेकर अब नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है। लंबे समय से स्क्रीनलेस फिटनेस सेगमेंट में व्हूप (WHOOP) का दबदबा रहा है, लेकिन अब गूगल के फिटबिट एयर के बाद इनके बीच टक्कर बढ़ गई है। यह दोनों ही डिवाइस स्क्रीन के बिना आते हैं और यूजर्स को फिटनेस व हेल्थ डेटा स्मार्टफोन एप के जरिए उपलब्ध कराते हैं। हालांकि कीमत, फीचर्स और सब्सक्रिप्शन मॉडल के मामले में दोनों का नजरिया काफी अलग है। आइए जानते हैं दाेनों के बीच की तुलना विस्तार से...
गूगल फिटबिट एयर vs व्हूप 5.0
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Google Fitbit Air vs Whoop 5.0: स्मार्टवॉच के बाद अब फिटनेस का खास ध्यान रखने वाले लोगों को स्क्रीनलेस (बिना स्क्रीन वाले) फिटनेस बैंड्स काफी पसंद आ रहे हैं। यह बैंड्स न्यूनतम डिजाइन के साथ आते हैं और बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के 24 घंटें यूजर की सेहत पर नजर रखते हैं। इस समय इस खास सेगमेंट पर व्हूप ने साल 2025 में 1.1 बिलियन डॉलर की भारी-भरकम वार्षिक आय दर्ज की है। इस ब्रांड में क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लेब्रॉन जेम्स और रॉरी मैकिलरॉय जैसे दुनिया के सबसे बड़े एथलीट्स ने निवेश किया है। लेकिन अब इस को टक्कर देने के लिए गूगल ने फिटबिट एयर को पेश कर दिया है, जिससे इस सेगमेंट का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड्स का बढ़ता ट्रेंड
आजकल स्मार्टवाॅच की तुलना में स्क्रीनलेस फिटनेस बैंड्स का फोकस नोटिफिकेशन या एप्स की बजाय हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग पर होता है। इन्हें 24 घंटे पहनना आसान होता है और इनका डिजाइन भी काफी हल्का और मिनिमलिस्ट होता है। इसी वजह से फिटनेस प्रेमियों के बीच इस कैटेगरी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
Fitbit Air: कम कीमत में स्मार्ट फिटनेस ट्रैकिंग
गूगल का यह नया फिटबिट एयर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया हे, जो कम खर्च में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं। कीमत की बात करें तो यह करीब 99.99 डॉलर की रखी गई है। बेसिक फिटनेस ट्रैकिंग के लिए किसी अनिवार्य सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती। यूजर्स अपनी गतिविधियों, नींद और स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों को गूगल हेल्थ एप में देख सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, गूगल हेल्थ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने पर अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें गूगल जेमिनी की ओर संचालित एआई हेल्थ कोच शामिल है। यह यूजर्स को उनके स्वास्थ्य डेटा के आधार पर व्यक्तिगत सुझाव देने में सक्षम है।
गूगल हेल्थ प्रीमियम में क्या फीचर्स मिलेंगे?
हालांकि फिटबिट एयर के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी नहीं है, यह बिना सब्सक्रिप्शन के भी काम करता है, लेकिन प्रीमियम प्लान के साथ यूजर्स को और अधिक गहराई से स्वास्थ्य विश्लेषण और एआई आधारित इनसाइट्स मिलते हैं।
गूगल हेल्थ प्रीमियम की सलाना कीमत करीब 100 डॉलर के आसपास है। इसके बावजूद लंबे समय तक उपयोग करने पर इसकी कुल लागत व्हूप की तुलना में कम हो सकती है।
Whoop 5.0 क्यों बना हुआ है फिटनेस एक्सपर्ट्स की पसंद?
अब अगर व्हूप लंबे समय से फिटनेस प्रेमियों और प्रोफेशनल एथलीट्स की पहली पसंद बना हुआ है। कंपनी का नया व्हूप 5.0 मॉडल कई उन्नत हेल्थ फीचर्स के साथ आता है।
इसमें 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी, अधिक सटीक सेंसर और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर पहनने की सुविधा मिलती है। यही वजह है कि व्हूप को डेटा-केंद्रित फिटनेस ट्रैकिंग के लिए एक मजबूत विकल्प माना जाता है।
इसको क्या अलग बनाता है?
व्हूप खरीदने के लिए यूजर्स को वार्षिक मेंबरशिप की जरूरत हाेती है, जिसकी शुरुआत 199 डॉलर प्रति वर्ष से होती है। इसके हाई प्लान्स में रीयल-टाइम स्ट्रेस मॉनिटरिंग, दैनिक ब्लड प्रेशर इनसाइट्स और ECG आधारित हार्ट स्क्रीनिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यही वजह है कि यह उन लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है जो अपने स्वास्थ्य का गहराई से विश्लेषण करना चाहते हैं।
कीमत और वैल्यू में कौन आगे?
अगर दोनों की कीमतों की तुलना करें तो, फिटबिट एयर अधिक किफायती विकल्प साबित हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत कम है और बेसिक फीचर्स के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, अगर आप विस्तृत स्वास्थ्य डेटा, उन्नत विश्लेषण और प्रोफेशनल स्तर की फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं, तो व्हूप 5.0 बेहतर विकल्प माना जा सकता है।
कौन ज्यादा बेहतर?
फिटबिट एयर और व्हूप दोनों ही बैंड्स यूजर्स को उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में बेहतर जानकारी देने के लिए तैयार किए गए हैं, लेकिन दोनों का तरीका अलग है। फिटबिट एयर उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है जो सादगी और कम लागत चाहते हैं, जबकि व्हूप उन यूजर्स को आकर्षित करता है जो फिटनेस डेटा का अधिक गहराई से उपयोग करना चाहते हैं।