फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Jio Freedom Offer Get 15 Months 100Mbps Broadband, 1000+ Live TV Channels

आया जियो का धमाकेदार प्लान: 15 महीने तक रिचार्ज से मिलेगी छुट्टी; बचेंगे हजारों रुपये, जानें इसके सभी फायदे

Wed, 29 Jul 2026 07:41 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 29 Jul 2026 07:41 AM IST
सार

Jio Freedom Offer: अगर बाप भी बार-बार ब्रॉडबैंड के रिचार्ज से परेशान हैं और इस झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो जियो का फ्रीमड ऑफर आपके बेहद काम आ सकता है। इस ऑफर में आपको 12 OTT एप्स और 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनलों का एक्सेस मिलता है। आइए जानते हैं कि इस ऑफर के और क्या फायदे हैं और यह किन लोगों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
 

विज्ञापन
Jio Freedom Offer Get 15 Months  100Mbps Broadband, 1000+ Live TV Channels
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Unlimited Broadband India: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने JioFiber और Jio AirFiber यूजर्स के लिए बेहद खास फ्रीडम ऑफर लेकर आया है। यह लिमिटेड-पीरियड ऑफर उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन डील साबित हो रहा है जो बार-बार के मंथली रीचार्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, साथ ही जो साल भर से ज्यादा समय के लिए बेफिक्र इंटरनेट और एंटरटेनमेंट सेवाएं चाहते हैं।
विज्ञापन


पाचं महीने की वैलिडिटी और हजारों रुपये की बंपर बचत
इस ऑफर का सबसे बड़ा फायदा इसकी लंबी वैलिडिटी और पैसों की बचत मानी जा रही है।
एकमुश्त भुगतान : योग्य यूजर्स को 100Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के लिए 10 हजार का एकमुश्त पेमेंट करना होता है। इसके बाद 15 महीने तक बिना किसी मंथली रीचार्ज की चिंता के सर्विस मिलती रहती है।
विज्ञापन


कितनी होगी बचत?
  • देखिए आमतौर पर यूजर्स को 100Mbps वाले प्लान की मंथली कॉस्ट 899 (प्लस GST) पे करनी पड़ती है। अगर कोई यूजर 15 महीने तक हर महीने रीचार्ज करे, तो कुल खर्च लगभग 16 हजार बैठता है। यानी की छह हजार की सीधी बचत।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • औसत लागत: फ्रीडम ऑफर के तहत आपकी प्रति माह औसतन लागत घटकर लगभग 666 रह जाती है। जियो का दावा है कि हर महीने रीचार्ज करने के मुकाबले यूजर्स इस ऑफर से लगभग छह हजार की सीधी बचत कर सकते हैं।

क्या-क्या होगा फायदा?
अच्छी बात है कि यह ऑफर सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं है। इसके साथ 1000 से ज्यादा Live TV चैनलों का एक्सेस भी मिलता है, जिनमें न्यूज, स्पोर्ट्स, फिल्में, एंटरटेनमेंट, रीजनल और बच्चों के चैनल शामिल हैं।

12 OTT प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा सब्सक्रिप्शन
इस प्लान के साथ बिना अतिरिक्त शुल्क के 12 लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलता है। इनमें जियो हॉटस्टार, जी5, सोनीलिव, सन एनएक्सटी, होइचोइ, डिस्कवरी+, टाइम्सप्ले, तरंग प्लस, इरोज नाउ, लायंसगेट प्ले, शेमारूमी और ईटीवी विन शामिल है। यानी एक ही प्लान में फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और दूसरे एंटरटेनमेंट कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है।

कौन उठा सकता है इस ऑफर का फायदा?
यह ऑफर जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। अगर आप इसके लिए पात्र हैं, तो माइजियो एप में लॉग इन करके फ्रीडम ऑफर बैनर पर टैप करें, अपना कनेक्शन चुनें और भुगतान करके ऑफर का लाभ ले सकते हैं।


Jio की आगे की तैयारी भी जारी
जियो केवल फाइबर ब्रॉडबैंड तक सीमित नहीं है। कंपनी लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट नेटवर्क पर भी काम कर रही है। हाल ही में इसका महत्वपूर्ण टेस्टिंग चरण पूरा हुआ है और कंपनी भविष्य में भारत में स्पेस-बेस्ड ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed