फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   jio rs 799 prepaid plan 84 days validity 1 5gb daily data unlimited calling benefits

Jio का ₹799 प्लान: 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, जानें किसके लिए है सबसे बेहतर

Wed, 29 Jul 2026 05:38 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 29 Jul 2026 05:38 PM IST
सार

अगर आपको 5G या OTT एप्स की जरूरत नहीं है और सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS वाला किफायती रिचार्ज चाहिए, तो Jio का 799 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जानिए इसमें क्या-क्या मिलता है।

विज्ञापन
jio rs 799 prepaid plan 84 days validity 1 5gb daily data unlimited calling benefits
जियो रिचार्ज प्लान - फोटो : PTI

विस्तार

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप ऐसा रिचार्ज चाहते हैं जो जेब पर भारी भी न पड़े और कई दिनों तक दोबारा रिचार्ज कराने की चिंता भी खत्म कर दे, तो कंपनी का 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन


यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहिए। हालांकि इसमें 5G डेटा या OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस नहीं मिलता, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए यह एक वैल्यू-फॉर-मनी प्लान माना जा सकता है।
विज्ञापन


Jio ₹799 प्लान में क्या मिलेगा?
  • इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा कंपनी JioTV और JioAICloud जैसी Jio सेवाओं का भी मुफ्त एक्सेस देती है। यदि किसी दिन 1.5GB डेटा की सीमा पूरी हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।

5G और OTT का फायदा नहीं मिलेगा
Jio का यह प्लान उन रिचार्ज में शामिल नहीं है जिनमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। कंपनी केवल 2GB या उससे अधिक दैनिक डेटा वाले प्लान्स के साथ ही अनलिमिटेड 5G सुविधा देती है। साथ ही इस प्लान में Netflix, Amazon Prime, JioHotstar या अन्य OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल नहीं हैं।

किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
  • अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल सोशल मीडिया, मैसेजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य ब्राउजिंग तक सीमित है, तो यह प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि ध्यान रखें कि रोज मिलने वाला डेटा अगले दिन के लिए कैरी फॉरवर्ड नहीं होता।
  • Jio का 799 रुपये का प्रीपेड प्लान देशभर के सभी लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध है। ग्राहक इसे MyJio एप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट या किसी भी UPI आधारित मोबाइल रिचार्ज प्लेटफॉर्म से रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed