फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   nasa swift space telescope rescue mission link spacecraft thruster problem hindi

NASA: नासा के Swift टेलीस्कोप को बचाने निकला मिशन खुद संकट में, रेस्क्यू स्पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी

Wed, 29 Jul 2026 05:02 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 29 Jul 2026 05:02 PM IST
सार

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप को पृथ्वी पर गिरने से बचाने के लिए भेजे गए निजी मिशन को बड़ा झटका लगा है। रेस्क्यू स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने से पूरा अभियान मुश्किल में पड़ गया है।

विज्ञापन
nasa swift space telescope rescue mission link spacecraft thruster problem hindi
नासा स्पेसक्राफ्ट (सांकेतिक) - फोटो : Freepik

विस्तार

अंतरिक्ष में नासा (NASA) के पुराने स्विफ्ट (Swift) स्पेस टेलीस्कोप को बचाने के लिए शुरू किया गया मिशन अब खुद मुश्किलों में फंस गया है। इस सैटेलाइट को बचाने धरती से भेजा गया रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट में थ्रस्टर से जुड़ी गंभीर तकनीकी समस्या आ गई है। इसके चलते यान अनियंत्रित होकर अंतरिक्ष में घूमने लगा है, जिससे उससे संपर्क बनाए रखने में भी दिक्कत हो रही है। तीन रोबोटिक आर्म वाले इस स्पेसक्राफ्ट का लक्ष्य स्विफ्ट टेलीस्कोप तक पहुंचकर उसे ऊंची कक्षा में पहुंचाना था, ताकि उसका वैज्ञानिक मिशन जारी रह सके।
विज्ञापन


इस साल पृथ्वी पर गिर सकता है स्विफ्ट टेलीस्कोप
  • नासा के मुताबिक, वर्ष 2004 में लॉन्च किया गया स्विफ्ट टेलीस्कोप हाल के वर्षों में बढ़ी सौर गतिविधियों के कारण अनुमान से अधिक तेजी से पृथ्वी की ओर खिसक रहा है। यदि समय रहते उसकी कक्षा नहीं बदली गई, तो उसके इसी साल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने की आशंका है।
  • विज्ञापन
  • इसी खतरे को देखते हुए नासा ने करीब 3 करोड़ डॉलर की लागत वाला यह रेस्क्यू मिशन एक साल से भी कम समय में तैयार कराया था। फिलहाल टेलीस्कोप से होने वाले सभी वैज्ञानिक अवलोकन अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने नहीं छोड़ी उम्मीद
  • इस स्पेस मिशन को शुरू करने वाली कंपनी कैटलिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज का कहना है कि थ्रस्टर में समस्या जरूर आई है, लेकिन स्पेसक्राफ्ट के बाकी प्रमुख सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कंपनी की इंजीनियरिंग टीम लगातार इस खराबी को दूर करने में जुटी है।
  • कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि मिशन अभी भी सक्रिय है और उन्हें भरोसा है कि आवश्यक सुधारों के बाद लिंक, स्विफ्ट टेलीस्कोप तक पहुंचने और उसे सुरक्षित ऊंची कक्षा में स्थापित करने में सफल हो सकता है।
  • स्विफ्ट टेलीस्कोप अब तक ब्रह्मांड में होने वाले गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा और अन्य शक्तिशाली खगोलीय घटनाओं का अध्ययन करता रहा है। इसलिए इस मिशन की सफलता वैज्ञानिक समुदाय के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed