सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   New Report Reveals the Apps Indians Are Addicted to in 2026

Report: रील्स में उलझे युवा, शॉपिंग में महिलाएं आगे! स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा क्या कर रहे हैं भारतीय?

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 02 Jun 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार

IAMAI-VTION Report: भारतीयों की बदलती डिजिटल आदतों की दिलचस्प तस्वीर एक रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। IAMAI और VTION की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 18-24 साल के युवा (जेन Z) हर दिन 2 घंटे से ज्यादा समय सोशल मीडिया और रील्स पर बिता रहे हैं। जबकि 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोग मनोरंजन और OTT प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। वहीं, ब्लिंकिट (Blinkit) और मीशो (Meesho) जैसे ऑनलाइन शॉपिंग एप्स पर महिलाओं का एकतरफा दबदबा कायम हो गया है।

New Report Reveals the Apps Indians Are Addicted to in 2026
भारत की बदलती डिजिटल आदतों की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय अपने स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा समय कहां बिता रहे हैं? हाल ही में IAMAI और VTION ने एक दिलचस्प टेक रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारतीयों के इंटरनेट इस्तेमाल करने की आदतों को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं।



इस रिपोर्ट से पता चलता है कि हमारे युवा (जेन Z) हर दिन सोशल मीडिया पर 2 घंटे से ज्यादा समय बिता रहे हैं। जबकि ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स की दुनिया में महिलाओं ने पुरुषों को काफी पीछे छोड़ दिया है। आइए, इस रिपोर्ट की 5 सबसे अहम बातों को:
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1. सोशल मीडिया के दीवाने भारतीय युवा (जेन Z)

  • आज के युवा रील्स देखने और दोस्तों से चैटिंग करने में सबसे आगे हैं।
  • आंकड़े: 18 से 24 साल के शहरी युवा हर दिन औसतन 120 मिनट (2 घंटे) से ज्यादा समय सोशल मीडिया एप्स पर बिता रहे हैं।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • देश में एक आम यूजर का सोशल मीडिया पर बिताया जाने वाला औसत समय 97.9 मिनट है। इससे पता चलता है कि युवा इस मामले में काफी आगे हैं।


2. 35+ उम्र वालों को भा रहा है ओटीटी और एंटरटेनमेंट

  • डिजिटल दुनिया का असर सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं है। बड़ी उम्र के लोग अब टीवी छोड़कर मोबाइल स्क्रीन की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।
  • 35 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोग एंटरटेनमेंट (जैसे OTT और वीडियो प्लेटफॉर्म्स) पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं।
  • ये लोग हर दिन औसतन 77.2 मिनट अपने मनोरंजन वाले एप्स पर बिता रहे हैं।


3. ऑनलाइन शॉपिंग में महिलाओं का एकतरफा दबदबा

  • अगर आपको लगता है कि ऑनलाइन शॉपिंग में पुरुष आगे हैं तो टेक कंपनियों का डेटा कुछ और ही कहता है।
  • ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स एप्स के इस्तेमाल में 18 से 24 साल की महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले 47% आगे हैं।
  • महानगरों में रहने वाली 25 से 34 साल की महिलाएं रोज औसतन 35.2 मिनट शॉपिंग एप्स पर बिताती हैं, जबकि इसी उम्र के पुरुष केवल 24.8 मिनट ही देते हैं।


4. ब्लिंकइट, मीशो और मिंत्रा के चौंकाने वाले आंकड़े

शॉपिंग और ग्रोसरी एप्स पर फीमेल यूजर्स की संख्या सबसे ज्यादा है:

  • Meesho: 61% महिलाएं
  • Blinkit: 57% महिलाएं
  • Myntra: 54% महिलाएं

टेक कंपनियों के लिए सबक: रिपोर्ट साफ कहती है कि अगर कोई भी ब्रांड महिलाओं को ध्यान में रखकर अपना ई-कॉमर्स बिजनेस नहीं चला रहा है, तो उसका फेल होना तय है।


5. चैटिंग और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की शानदार ग्रोथ

इन सबके अलावा, भारतीय इंटरनेट यूजर्स अब नई टेक्नोलॉजी को तेजी से अपना रहे हैं:
चैटिंग: व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स पर लोग हर दिन औसतन 58.6 मिनट बिताते हैं।
लोन एप्स: फाइनेंस और लोन देने वाले एप्स के यूजर्स में 30% की बढ़ोतरी हुई है।
एआई का जलवा: सबसे बड़ी ग्रोथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एप्स में देखी गई है। इनका इस्तेमाल 100% से भी ज्यादा बढ़ गया है। जो दिखाता है कि भारतीय अब एआई टूल्स को अपने रोजमर्रा के कामों में शामिल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed