सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   airtel surpasses jio new mobile subscribers trai april 2026 report

Jio Vs Airtel: टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा उलटफेर, नए ग्राहकों की रेस में एयरटेल ने जियो को पछाड़ा!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 02 Jun 2026 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

TRAI: भारत के टेलीकॉम बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ट्राई (TRAI) की नई रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल 2026 में एयरटेल ने रिलायंस जियो को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। 31 लाख से ज्यादा नए यूजर्स के साथ एयरटेल ने बाजी मार ली है। आइए जानते हैं इन नए आंकड़ों की पूरी कहानी।

airtel surpasses jio new mobile subscribers trai april 2026 report
नए ग्राहकों की दौड़ में एयरटेल नंबर वन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत के टेलीकॉम बाजार में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो को एक तगड़ा झटका लगा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अप्रैल 2026 के नए आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों ने इंडस्ट्री के जानकारों को भी चौंका दिया है। देश में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 


अप्रैल के महीने में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1,265.73 मिलियन से उछलकर 1,271.90 मिलियन हो गई है। इसके साथ ही, देश की मोबाइल टेली-डेंसिटी (घनत्व) भी 89.88% से बढ़कर अब 90.28% के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए ग्राहकों की दौड़ में एयरटेल नंबर वन

इस बढ़ती भीड़ में सबसे ज्यादा फायदा भारती एयरटेल को हुआ है। नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल ने जियो को पीछे छोड़ दिया है। आइए एक नज़र डालते हैं किस कंपनी ने कितने नए ग्राहक जोड़े:
विज्ञापन
Trending Videos


भारती एयरटेल: पहले स्थान पर रहते हुए शानदार 31.39 लाख नए ग्राहक जोड़े।

रिलायंस जियो: दूसरे नंबर पर खिसक गया और 29.42 लाख नए यूजर्स बनाए।

बीएसएनएल (BSNL): सरकारी कंपनी ने भी 76,175 नए यूजर्स अपने नेटवर्क से जोड़े।

वोडाफोन आइडिया (Vi): इनके खाते में 53,257 नए ग्राहक आए।

हालांकि, इन सबके बीच एक और सरकारी कंपनी एमटीएनएल (MTNL) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उनके ग्राहकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई।

ब्रॉडबैंड में अभी भी जियो का दबदबा

अगर हम सिर्फ मोबाइल की जगह कुल नेटवर्क (वायरलाइन और वायरलेस दोनों) की बात करें, तो यहां भी एयरटेल आगे है। एयरटेल ने कुल 34.82 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं, जियो का कुल नेट एडिशन 30.84 लाख रहा। लेकिन, जब बात ब्रॉडबैंड (इंटरनेट) की आती है, तो रिलायंस जियो अब भी बेताज बादशाह है।
  • जियो: 51.2 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहकों के साथ सबसे आगे।
  • एयरटेल: 36.21 करोड़ यूजर्स के साथ दूसरे स्थान पर।
  • वोडाफोन आइडिया: 12.89 करोड़ ग्राहक।
  • बीएसएनएल: 2.26 करोड़ ब्रॉडबैंड यूजर्स।

निजी कंपनियों का एकतरफा राज

TRAI की यह रिपोर्ट एक और सच्चाई बयान करती है। देश के टेलीकॉम बाजार पर अब पूरी तरह से प्राइवेट कंपनियों का कब्जा हो चुका है। एयरटेल, जियो और वीआई (Vi) जैसी निजी कंपनियों की बाजार में कुल हिस्सेदारी 92.67% हो गई है। वहीं, बीएसएनएल और एमटीएनएल जैसी सरकारी कंपनियों के पास अब केवल 7.33% हिस्सा ही बचा है।

एयरटेल ने शानदार बढ़त कैसे हासिल की?

अब सवाल यह उठता है कि एयरटेल ने जियो को कैसे पछाड़ा? बाजार के जानकारों के मुताबिक एयरटेल लगातार अपनी नेटवर्क क्वालिटी सुधार रहा है। उनकी 4G और 5G सेवाएं अब पहले से काफी बेहतर हुई हैं। इसके अलावा, कंपनी ने अपना पूरा फोकस प्रीमियम ग्राहकों पर लगा रखा है। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों से एयरटेल लगातार जियो को कड़ी टक्कर दे रहा है और अब उसने नए ग्राहकों को जोड़ने में नंबर वन का ताज पहन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed