सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   postpaid plan comparison airtel jio vi best entry level plan hindi

Postpaid Plan: Airtel, Jio या Vi? जानिए किस कंपनी का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान देता है ज्यादा फायदा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 05 Jun 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Postpaid Plan Comparison: पोस्टपेड कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं तो पहले यह जानना जरूरी है कि Airtel, Jio और Vi के एंट्री-लेवल प्लान्स में क्या अंतर है। कहीं ज्यादा डेटा मिल रहा है तो कहीं OTT और क्लाउड स्टोरेज जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स। आइए जानते हैं किसका प्लान आपके लिए सबसे बेहतर है।

postpaid plan comparison airtel jio vi best entry level plan hindi
जियो, एयरटेल, वीआई के पोस्टपेड प्लान्स की तुलना - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

मोबाइल यूजर्स के बीच पोस्टपेड प्लान्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसकी बड़ी वजह यह है कि हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है। एक तय तारीख पर बिल मिलता है और सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहती हैं।


पहले पोस्टपेड ग्राहकों को प्रीपेड यूजर्स की तुलना में ज्यादा प्रीमियम सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच का अंतर काफी कम हो गया है। इसके बावजूद फैमिली प्लान, बेहतर कस्टमर सपोर्ट और अतिरिक्त डिजिटल सुविधाओं की वजह से कई लोग पोस्टपेड को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप भी प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट होने की योजना बना रहे हैं, तो तीनों प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के सबसे किफायती पोस्टपेड प्लान्स पर नजर डालना जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos


Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान
  • रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 349 रुपये के शुरुआती पोस्टपेड प्लान की सुविधा देता है। इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।
  • 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जाता है। 
  • इसके अलावा JioTV का एक्सेस, JioHotstar Mobile का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है। 
  • कंपनी Google Gemini Pro का एक्सटेंडेड एक्सेस भी ऑफर कर रही है।

Airtel का एंट्री-लेवल पोस्टपेड प्लान
  • एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान 449 रुपये में आता है। 
  • इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा मिलती है। 
  • कंपनी 4G और 5G डेटा उपलब्ध कराती है, हालांकि 300GB डेटा उपयोग के बाद फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू हो जाती है।

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके डिजिटल बेनिफिट्स हैं। ग्राहकों को Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा स्पैम कॉल अलर्ट, फ्रॉड प्रोटेक्शन और फ्री हेलो ट्यून जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

वोडाफोन-आइडिया के प्लान में क्या है खास?
  • Vodafone Idea का Vi Max 451 प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं। 
  • इस प्लान में 50GB डेटा मिलता है और कई सर्किल्स में डेटा रोलओवर की सुविधा भी दी जाती है।
  • कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी मिलता है। 
इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, हर महीने 3000 SMS और 5G नेटवर्क वाले इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा उपलब्ध कराया जाता है।

Vi का लोकप्रिय Night Binge फीचर भी इस प्लान का हिस्सा है। इसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डेटा उपयोग पर कोई सीमा नहीं रहती। मनोरंजन के लिए ग्राहक JioHotstar, Sony LIV या Vi Movies & TV में से अपनी पसंद का लाभ चुन सकते हैं। साथ ही Vi Games का एक्सेस भी मिलता है।

आखिर किसका प्लान है सबसे बेहतर?
  • अगर आपका उद्देश्य कम खर्च में पोस्टपेड सुविधा लेना है और डेटा की जरूरत सीमित है, तो Jio का 349 रुपये वाला प्लान सबसे किफायती विकल्प साबित हो सकता है।
  • वहीं अगर आप OTT सब्सक्रिप्शन, क्लाउड स्टोरेज और अतिरिक्त डिजिटल सेवाओं को महत्व देते हैं, तो Airtel का प्लान बेहतर वैल्यू देता है।
  • दूसरी ओर, भारी डेटा उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए Vi का Night Binge और डेटा रोलओवर फीचर इसे एक मजबूत विकल्प बनाता है। सही प्लान का चुनाव आपकी जरूरत और उपयोग के पैटर्न पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed