{"_id":"6a16ab2527867d4656027354","slug":"samsung-launches-2026-vision-ai-tv-range-india-with-micro-rgb-oled-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग का नया Vision AI TV भारत में हुआ लॉन्च: 70 से ज्यादा मॉडलों की रेंज, जानिए क्या है खास","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सैमसंग का नया Vision AI TV भारत में हुआ लॉन्च: 70 से ज्यादा मॉडलों की रेंज, जानिए क्या है खास
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 27 May 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Samsung 2026 Vision AI TV: सैमसंग ने भारत में अपना नया 2026 Vision AI TV लाइनअप पेश कर दिया है। माइक्रो RGB से लेकर OLED और Neo QLED तक, इस नई सीरीज में ऐसे AI-पावर्ड फीचर्स हैं, जो आपके एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं। तो क्या ये नए AI TVs आपके घर के एंटरटेनमेंट को अगले स्तर पर ले जाएंगे? जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और खासियतों के बारे में विस्तार से...
सैमसंग ने लॉन्च किया एआई विजन टीवी
- फोटो : samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Samsung India TV Launch: सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना सबसे एडवांस 2026 विजन एआई टीवी लाइनअप लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज में माइक्रो RGB, OLED, Neo QLED, द फ्रेम, मिनी LED और UHD TVs शामिल हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी इस बार सिर्फ बेहतर पिक्चर क्वालिटी पर नहीं, बल्कि AI आधारित स्मार्ट एक्सपीरियंस पर फोकस कर रही है। नए टीवी में एआई अपस्केलिंग, एआई साउंड कंट्रोल, एआई सॉकर मोड और स्मार्ट कंटेंट रिकमेंडेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो टीवी देखने के अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं।
सैमसंग का फोकस अब AI एंटरटेनमेंट पर
सैमसंग पिछले 20 वर्षों से दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड बना हुआ है और अब कंपनी एआई टीवी के जरिए बाजार में नई रणनीति सेट करने की तैयारी में है। सैमसंग इंडिया के वाइस-प्रेसिडेंट विपलेश डांग के अनुसार, नए विजन एआई टीवी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और ज्यादा इंटेलिजेंट बनाने के लिए डिजाइन किया गया हैं। इनमें लोकल कंटेंट प्लेटफॉर्म्स, मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
Vision AI Companion: TV अब बनेगा स्मार्ट असिस्टेंट
आपको बता दें कंपनी ने अपने नए लाइनअप में विजन एआई Companion (VAC) फीचर दिया है, जिसमें बिक्सबी, परप्लेक्सिटी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट जैसे एआई प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन
पिक्चर से साउंड तक सब स्मार्ट
सैमसंग के नए टीवी में खूब एआई फीचर्स दिए गए हैं। एआई अपस्केलिंग प्रो तकनीक कम क्वालिटी वाले कंटेंट को भी शानदार क्लेरिटी देती है, जबकि एआई साउंड कंट्रोलर प्रो डायलॉग और बैक्राउंड म्यूजिक के बीच सटीक संतुलन बनाता है। स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए एआई सॉकर मोड मैच देखने के अनुभव को स्टेडियम जैसा लाइव बना देता है, वहीं कलर बूस्टर प्रो दृश्यों में जान डाल देता है।
सैमसंग ने अपने सभी प्रकार के ग्राहकों को पेश करने के लिए खूब काम किए हैं।
Micro RGB TV ने भारत में की एंट्री
OLED TV अब पहले से ज्यादा गेमिंग फ्रेंडली
नियो QLED और Mini LED TVs में भी AI अपग्रेड
कीमत और शानदार ऑफर्स
कीमत की बात करें तो सैमसंग ने अफोर्डेबिलिटी का पूरा ख्याल रखा है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 36,990 रुपये (UHD) से शुरू होकर 1,24,990 रुपये (Micro RGB) तक हैं। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर 1,02,990 रुपये कीमत तक का साउंडबार और 23,990 रुपये का म्यूजिक स्टूडिओ फ्री मिल रहा है। साथ ही, 20% तक कैशबैक और आसान ईएमआई का विकल्प भी मौजूद है। यह पूरी रेंज आपके लिए Samsung.com, सैमसंग स्टोर्स और अन्य प्रमुख रिटेल चैनल्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Trending Videos

- सैमसंग ने भारत में पहली बार अपनी नई माइक्रो RGB टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी इसे R95H और R85H सीरीज में लेकर आई है, जिसमें 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के बड़े स्क्रीन साइज मिलेंगे।
- इस टेक्नोलॉजी में अलग-अलग रेड, ग्रीन और ब्लू माइक्रो एलईडी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बेहद नैचुरल और प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलती है।
- टीवी में 100% BT.2020 कलर कवरेज, ग्लेयर-फ्री डिस्प्ले और आई सेफ्टी के साथ सर्केडियन रिदम सर्टिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
OLED TV अब पहले से ज्यादा गेमिंग फ्रेंडली
- सैमसंग ने अपनी नई OLED सीरीज को S95H, S90H और S85H मॉडल्स में लॉन्च किया है। यह सीरीज खासतौर पर गेमिंग और मूवी लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
- इनमें आपको डीप ब्लैक्स और रिच कलर्स के साथ पैनटोन वैलिडेट आर्टकलर सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 165Hz मोशन एक्सेलेरेटर, VRR सपोर्ट और ग्लेयर फ्री टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स गेमिंग एक्सपीरियंस को और स्मूद और प्रीमियम बनाते हैं।
- इसके अलावा सैमसंग का द फ्रेम टीवी फीचर काफी शानदार माना जा रहा है। ये खासकर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने घर के इंटीरियर में स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों चाहते हैं। इस टीवी में आपकाे आर्ट मोड भी दिया गया है, जिसमें 3000 से ज्यादा क्यूरेटेड आर्टवर्क्स दिखाए जा सकते हैं।
- मॉडर्न फ्रेम डिजाइन, ग्लेयर फ्री डिस्प्ले और पैनटॉन वेलिडेट कलर्स इसे एक प्रीमियम आर्ट पीस जैसा लुक देते हैं। खास बात यह है कि जब टीवी इस्तेमाल में नहीं होता, तब यह दीवार पर लगी किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा दिखाई देता है।
नियो QLED और Mini LED TVs में भी AI अपग्रेड
- अब सैमसंग ने अपने Neo QLED और Mini LED लाइनअप को भी अपने नए फीचर्स के साथ अपग्रेड कर दिया है। नियो QLED मॉडल्स में क्वाटम मिनी एलईडी बैकलाइट, 100% कलर वॉल्यूम और NQ4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर पिक्चर और कलर एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
- वहीं, मिनी LED टीवी में मोशन एक्सेलेरेटर 144Hz, प्योर स्पेक्ट्रम कलर और NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो तेज और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देने में मदद करते हैं।